Author: Koylanchal Samvad

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में पूर्व विधायक संजीव सिंह के दुमका से धनबाद जेल वापस लाने के निचली अदालत के आदेश के अनुपालन की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इस मामले में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने भी याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान संजीव सिंह के अधिवक्ता चंचल जैन अदालत को बताया कि विचाराधीन कैदी को किसी दूसरी जेल में भेजने से पहले संबंधित निचली अदालत से अनुमति लेना अनिवार्य है।…

Read More

लोहरदगा जिले की भंडरा थाना पुलिस ने विकास योजना में दहशत फैलाने वाले पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। भंडरा थाना क्षेत्र के नंदनी जलाशय में पुल निर्माण के दौरान फायरिंग करने, मजदूरों के साथ मारपीट व लेवी मांगने, पीएलएफआइ के नाम का पर्चा चिपकाने के मामले में पुलिस को तीन साल से इनकी तलाश थी। दोनों उग्रवादियों को भंडरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी भंडरा थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने दी। गिरफ्तार उग्रवादियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए भंडरा थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि छह…

Read More

रांची के डुमरगदा स्थित बाल सुधर गृह से दो बाल कैदियों के फरार होने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक जवान रांची जिला बल का, जबकि पांच जवान सैप के हैं। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में रांची जिला बल के सुबोध कुमार यादव के अलावा सैफ के जवान मो शकील, करमचंद्र भगत, शिवजी यादव, नंदलाल शर्मा, कुमार राजेंद्र प्रसाद शामिल है। सदर डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने उक्त पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की है। गौरतलब हो कि 28 जून को बाल सुधार गृह से दो बाल…

Read More

झारखंड के गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना एक जुलाई की रात की है। प्राथमिकी के अनुसार एक जुलाई के दिन महिला फुटबॉल टीम के साथ खेलने गई युवती फुटबॉल खेलने के बाद लौटते क्रम में गांव का ही युवक कोमल टोप्पो उसे अपने साथ चलने को कहने लगा। चूंकी दोनों एक ही गांव के थे तो युवती उसके साथ गांव जाने को तैयार हो गई। गांव जाने से पहले वे लोग डुमरी कुछ काम को लेकर पहुंचे थे।…

Read More

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारी जल्द ही आईएएस बनेंगे। इससे संबंधित प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग इन अधिकारियों की प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू कर देगा। राज्य प्रशासनिक सेवा के जिन 31 अफसरों को प्रोन्नति दी जानी है, उनमें वर्ष 2019 के लिए 17 और 2020 के लिए 14 रिक्तियां हैं। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) से रिक्तियों पर सहमति मिलने के बाद राज्य सरकार रिक्त पदों से तीन गुना अधिक अधिकारियों के नाम केंद्र को भेजेगी। इन नामों पर यूपीएससी विचार…

Read More

बेरमो सीसीएल के ढोरी प्रक्षेत्र और बीएंडके प्रक्षेत्र के मध्य स्थित फुटबॉल ग्राउंड को सीआईएसएफ तथा सीसीएल सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी में काटने तथा ग्राउंड के बगल से नाला बनाने का प्रयास किया गया। इसका स्थानीय विस्थापितों व ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इस पर पहले राउंड में सीआईएसएफ और सुरक्षा गार्ड ने विस्थापितों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। बाद में गांव के सारे महिला-पुरुष और सुभाषनगर के कुछ लोग पहुंचे। इसके बाद इस काम का विरोध करते हुए लोगों ने काम को रुकवा दिया। इसके बाद प्रबंधन ग्राउंड काटने के लिए लाए हुए मशीन को वापस ले…

Read More

नई दिल्लीः कोरोना महामारी की दूसरी लहर थमने की ओर तेज कदम बढ़ा रही है. देश में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या कम होने के साथ सक्रिय केस भी कम हो रहे हैं. शनिवार को 24 घंटे में देश 43,071 संक्रमित सामने आए हैं. इसके साथ ही 955 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में शनिवार को 24 घंटे में 52,299 लोग स्वस्थ घोषित हुए. इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,96,58,078 हो गई है. देश में बीते एक दिन में 10,183 एक्टिव केस कम हुए हैं. जिसके बाद…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग की कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने वाले भारत के सभी डॉक्टर और नर्स को इस साल भारत रत्न मिलना चाहिए. सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूरा देश खुश होगा. उन्होंने कहा कि अपनी जान और परिवार की चिंता किए बगैर लोगों की सेवा करने वालों को ये सम्मान होगा. ‘शहीद’ हुए डॉक्टर्स को ये सच्ची श्रद्धांजलि होगी. बता दें कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “इस वर्ष “भारतीय डॉक्टर” को भारत…

Read More

रांची: अब कोरोना के वैरिएंट की पहचान राज्य में ही हो सकेगी। कोरोना के वैरिएंट की पहचान के लिए आरटी-पीसीआर में पॉजिटिव पाए गए सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग यहीं हो सकेगी। इसके लिए रांची के रिम्स तथा जमशेदपुर के एमजीएम में एक-एक जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन लगाई जाएगी। केंद्र से जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन नहीं मिलने के बाद राज्य सरकार ने अपने खर्च पर दो मशीनें खरीदने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने पूर्व में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए एक मशीन की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने…

Read More

धनबाद: चिरकुंडा थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी आनंद वर्द्धन उर्फ मिंटू कश्यप की मौत हो गई है। रविवार सुबह धनबाद जेल के अंदर उसकी मौत हो गई। 28 जून, 2021 को धनबाद पोस्ट आॅफिस के पास से उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह विनोद झा हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में जेल के अंदर था। रविवार सुबह मिंटू ने सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल धनबाद में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जेल अधीक्षक अजय कुमार के मुताबिक सुबह-सुबह मिंटू…

Read More