Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद: जिले के रेडकॉस भवन में वैक्सीन लेने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया है. लोगों ने कहा कि वैक्सीन नहीं होने के कारण कई सेंटरों को बंद कर दिया गया है. लेकिन इसकी जानकारी लोगों को नहीं दी जा रही. लोग वहां पहुंच रहे और वैक्सीन लिए बिना ही वापस लौटना पड़ रहा है. वहीं कई सेंटरों में काफी भीड़ हो जा रही है. जिसे लोगों को वैक्सीन लेने में काफी परेशानी हो रही है. वैक्सीन लेने पहुंचे लोगों ने किया हंगामा धनबाद शहर के रेड क्रॉस भवन में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. लोगों ने बताया कि जब…
रांची: झारखंड हाई कोर्ट रांची में रथ यात्रा निकाले जाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा. इस जनहित याचिका के प्रार्थी की ओर से राज्य के पूर्व महाधिवक्ता और झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने अदालत से आग्रह किया कि यह मामला काफी महत्वपूर्ण है इसलिए इसे जल्द सुना जाए. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता के आग्रह को अदालत में स्वीकार करते हुए इस जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की है.राज्य सरकार ने भी इसपर अपनी सहमति दी. तीन सौ साल से ज्यादा समय से रांची के जगन्नाथ मंदिर…
नई दिल्ली: नए IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने अपना मंत्रालय गुरुवार को संभाल लिया। उन्होंने सबसे पहले ट्विटर को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि देश का कानून सबसे ऊपर है और ट्विटर को इसे लागू करना ही होगा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर मंत्रालय संभालने की एक फोटो भी पोस्ट की है। दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि नए IT कानून को लेकर रविशंकर प्रसाद सोशल मीडिया कंपनियों के सामने देश की साख बचाने में नाकाम रहे और इसी वजह से उनकी मंत्रालय से…
हुसैनाबाद : मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित लटपौरी गांव में रेलवे थर्ड लाइन का काम कर रही अशोका कंपनी के कैंप में गुरुवार को बदमाशों ने फायरिंग की। इस गोलीबारी में कैंप में काम कर रहे कंटेनर ड्राइवर के सीने में एक गोली लग गई। घटना के बाद सारे स्टाफ के बीच अफरातफरी मच गई और अपराधी पर्चा छोड़ भाग निकले। पर्चा के माध्यम से रंगदारी की मांग की गई है। इधर, घटना के बाद जख्मी औरंगाबाद (बिहार) के बटानी गांव निवासी प्रभु कुमार (30) को हैदरनगर में प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में…
दिल्ली : देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को पेट्रोल में 33 से 35 पैसे की व डीजल में 9 पैसे पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. अब देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत सौ के पार पहुंच गई है. सबसे महंगा आर्थिक राजधानी मुंबई है. जहां पेट्रोल 106.59 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. ऐसे देश में पेट्रोल सबसे ऊंची कीमत पर राजस्थान के गंगानगर में 111.87 रुपये प्रति लीटर है. यहां डीजल भी 102.87 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा…
नई दिल्ली: लोधी रोड स्थित सीबीआई हेडक्वार्टर वाली इमारत में आग लग गई। आनन-फानन में इमारत को खाली कराया गया। सामने आई तस्वीरों में बिल्डिंग से धुएं का गुबार निकलता देखा जा सकता है। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। ताजा जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग पार्किंग से बाकी इमारत में फैली। फौरन फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। एक सीबीआई अधिकारी के अनुसार, जेनेरेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग से प्रॉपर्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।…
बोकारो। जिले कसमार थाना क्षेत्र में पुलिस गाड़ी और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में दरोगा समेत सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार की सुबह बोकारो-रामगढ़ मार्ग पर कसमार थाना क्षेत्र के दांतू में हुई है।बताया जा रहा है कि हादसे में साहेबगंज के सात पुलिस कर्मी घायल हो गए।घायलों का नाम दारोगा अनिल दुबे, सिपाही संजय कुमार, अजय कुमार, राजा कुमार, मंटू पासवान, मनोज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार और करण देव रजक शामिल है। पुलिसकर्मी खाली गोली का खोखा जमा आ रहे थे राँची साहिबगंज के पुलिसकर्मी राँची स्थित होटवार में खाली गोली का खोखा…
पटना: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिपरिषद विस्तार किया जा रहा है. जिसमें बिहार से दो लोगों को कैबिनेट में जगह मिली है. एक हैं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह तो दूसरे पशुपति कुमार पारस. कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस लोजपा से चिराग को बेदखल कर खुद ही अध्यक्ष व संसदीय दल के नेता बन गए थे. आइए जानते हैं पारस के राजनैतिक करियर लोजपा के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत रामविलास पासवान के तीन भाइयों में से छोटे हैं. दो…
रांची: राज्य सरकार ने 5 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. वाणिज्य कर विभाग के अपर सचिव मोती जॉर्ज लकड़ा को अपने कार्यों के अतिरिक्त अपर सचिव कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजेश्वरी बी को मनरेगा आयुक्त झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें 5 जुलाई को जेएसएलपीएस का सीईओ बनाया गया था. उक्त आदेश को विलोपित कर दिया गया. खाद्य आपूर्ति विभाग के अपर सचिव शांतनु कुमार अग्रहरि को अगले आदेश तक नागरिक सुरक्षा आयुक्त झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. डीडीसी कोडरमा आर रोनिता को अगले आदेश…
रांची:राजस्व सेवा के छह अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. सीमा सिंह को विशेष विनियमन पदाधिकारी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनका तबादला बीते साल ही रांची से करते हुए जमशेदपुर में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप में किया गया था. अब फिर से उन्हें रांची लाया गया है. नाम कहां थे कहां गये सीमा सिंह डीएलओ जमशेदपुर विशेष विनियमन पदाधिकारी रांची मनीन्द्र भगत सीओ मोहनपुर देवघर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची राजेश कुमार सीओ बरवाडीह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धनबाद विनय प्रकाश तिग्गा सीओ घाघरा सीओ पीरटांड़ सहदेव मेहरा जिला अवर निबंधक, गुमला जिला अवर…
