Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र ग्राम ढेंगा स्थित एनटीपीसी के आर एन्ड आर कॉलोनी में 24 वर्षीय वर्कर नंदन प्रसाद ने फांसी लगाकर जान दी. सूत्र के हवाले से पता चला कि उक्त युवक ने प्रेम प्रसंग के मामले में आत्महत्या कर ली. घटना 5 जुलाई की रात्रि की है. सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी हिमांशु शेखर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल आर एन्ड आर कॉलोनी पहुंचा. उक्त युवक के शव को बरामद किया. समाचार लिखे जाने तक उक्त युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया था. बड़कागांव पुलिस आत्महत्या करने के मामले की छानबीन…
रांची: राज्य सरकार ने झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दे दी है. यह 1 अप्रैल 2021 से लागू होगी. सरकार ने एक लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है. इसके लागू होने से राज्य में पांच लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. बताया गया कि राज्य में टेक्सटाइल,ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मासियुटिकल्स व ऑटो कंपनी आदि क्षेत्रों में निवेश का लक्ष्य तय किया गया है. झारखंड आनेवाली कंपनियों को राज्य सरकार की ओर से पांच फीसदी अतिरिक्त सब्सिडी दी जायेगी. बताया गया कि अगर प्राइवेट अस्पताल व यूनिवर्सिटी आती है तो उन्हें सरकार इंसेंटिव देगी. मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में…
नई दिल्ली : जेईई मेन के तीसरे चरण की परीक्षा 20 जुलाई से 25 जुलाई तक होगी. वहीं चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होगी. यह जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर दी. तीसरे चरण के लिए जिन्होंने आवेदन नहीं किया है वे आज से 8 जुलाई की रात 11.50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चौथे चरण की परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन आवेदन खोला गया है. इसके लिए 9 से 12 जुलाई रात 11.50 बजे तक आवेदन किया जा सकता है. वहीं सरकार ने विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने का भी…
पेटरवार थाना क्षेत्र के कोह पंचायत के महतो टोला में मंगलवार की सुबह एक हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला। महिला अपने पति और बेटी के साथ खेत में भिंडी तोड़ रही थी। इसी दौरान हाथी वहां आ गया। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो उसका पति खेत में छुप गया और बेटी वहां से भाग निकली। पर महिला हाथी की चपेट में आ गई। मृतका की पहचान रघुनन्दन महतो की पत्नी हुलसी देवी (51) के रूप में की गई। रघुनन्दन महतो ने बताया कि हुलसी हाथी को देख कर चिल्लाने लगी कि भागो-भागो हाथी आया है।…
धनबाद: कुल्टी थाना के बराकर फांडी पुलिस की हिरासत में लिए गए युवक अरमान अंसारी 23 की मौत के बाद मंगलवार को बराकर फाडी के आसपास का इलाका रणक्षेत्र बन गया। आक्रोशित लोगों ने एक पुलिस वाहन में आग लगाने के साथ पथराव किया। आक्रोशित लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने कई बार लाठीचार्ज किया। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस को लगाया गया है। बताया जाता है कि लूट के एक मामले में सोमवार रात को बराकर पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार किया। इसके बाद सुबह अरमान के घर पुलिस ने फोन कर बताया…
जिला मुख्यालय में नशे की रोकथाम को लेकर सदर थाना पुलिस ने एसडीपीओ अवध कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने जोबरईया अशोक बिहार से ढाई किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली कि शहर में नशे का कारोबार हो रहा है। उसे रोकने के लिए एस डीपीओ के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ सात सदस्य टीम का गठन किया गया। टीम के साथ सदस्यों ने नशे…
रामगढ़ जिले के पतरातू इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमएस केपी एग्रो एंड कंपनी में नाइट गार्ड का काम करने वाले 40 वर्षीय अमरेन्द्र सिंह पिता शंभू शरण सिंह का शव मंगलवार को मिला है। बताया गया कि अमरेंद्र बीते सोमवार की शाम छह बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए फैक्ट्री आया था। बताया गया कि वह 24 घंटे गार्ड की ड्यूटी फैक्ट्री में करता था। वहीं जानकारी मिली कि फैक्ट्री लगभग बीते दो वर्षों से बंद पड़ी है। मंगलवार की सुबह जब अमरेंद्र अपने घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। परंतु फोन…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं। झारखंड का नया राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है। वो अब राज्य में द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। रमेश बैस झारखंड के 10वें गर्वनर होंगे। इससे पहले रमेश बैस त्रिपुरा के राज्यपाल थे। रमेश बैस मूलरूप से छतीसगढ़ के निवासी हैं। रमेश बैस केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
रांची: भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार रांची के ट्राइबल एक्टिविस्ट की फादर स्टेन स्वामी का निधन हो गया है. 84 साल के स्टेन स्वामी को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर 30 मई को मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार (4 जुलाई) को उनकी सेहत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया था. इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उनका निधन हो गया बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है, क्योंकि उनके ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव हो रहा है. मालूम हो…
महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय मानसूत्र सत्र सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। इससे पहले भाजपा विधायकों ने निकाय चुनावों में आरक्षण, विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव जल्द करवाने, MPSC परीक्षा के लिए समिति गठित करने, मराठा आरक्षण और किसानों के मुद्दे पर जमकर प्रदर्शन किया। विधानभवन की सीढ़ियों पर बैठकर भाजपा विधायक लगातार नारेबाजी करते रहे और करीब आधे घंटे बाद सदन में दाखिल हुए। सदन में दाखिल होने के बाद भी भाजपा विधायकों की नारेबाजी जारी रही एक मौका ऐसा भी आया, जब वे कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष भास्कर जाधव के सामने सत्तापक्ष के कुछ विधायकों से भिड़ गए।…
