Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रांची में बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और इसकी वर्तमान स्थिति से भी अवगत हुए। उन्हें ड्रोन कैमरा और कंसोल सेट के माध्यम से अद्यतन स्थिति की जानकारी निर्माण करा रही कंपनी एसजीसी मैजिक्रीट के प्रतिनिधियों ने दिखाई। ऑनलाइन समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री को लाइट हाउस परियोजना में आधुनिकतम सुविधायुक्त किफायती आवास निर्माण के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर पहुंचे नगर विकास सचिव विनय चौबे ने कार्यस्थल का भौतिक निरीक्षण किया और इस क्रम में स्थानीय लोगों की शिकायतों को दूर किया। लाइट हाइस…
धनबाद। नगर निगम चुनाव की अधिकारिक घोषणा अभी भले ही नहीं हो पायी हो, इसको लेकर जहां संभावित उम्मीदवारों ने दुंदुभी बजानी बजानी शुरू कर दी है तो प्रशासिनक तैयारियां भी जोरों पर है।इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव को लेकर बनाये जानेवाले निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के नामों की प्रस्तावित सूची अनुमोदन के लिए भेज दी है। गौरतलब है कि पिछले बार मेयर का चुनाव सीधे निवार्चन से हुआ था तो उप मेयर का चुनाव चुने गये पार्षदों ने अपनों के ही बीच से किया था। लेकिन इस…
रांची : रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है. स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है. ताकि रांची स्टेशन आने वाले पैसेंजर्स को परेशानी का सामना न करना पड़े. इसी महीने पैसेंजर्स को नया फुट ओवरब्रिज मिलने जा रहा है. ओवरब्रिज का काम पूरा हो चुका है और उसे फाइनल टच दिया जा रहा है. फुटओवर ब्रिज के चालू हो जाने से पैसेंजर्स प्लेटफार्म से सीधे पार्किंग में पहुंच सकेंगे. वहीं स्टेशन में आने वाले पैसेंजर्स भी बिना किसी परेशानी के प्लेटफार्म पर जा सकेंगे. बताते चलें कि देशभर के 100 स्टेशन को…
रांची: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में काम करने वाले डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर रोक है. जो डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करते उन्हें हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से एनपीए (नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस) भी दिया जाता है. इसके बावजूद रिम्स के कुछ डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करने से बाज नहीं आ रहे हैं और एनपीए भी छोड़ना नहीं चाहते. ऐसे डॉक्टरों से सख्ती से निपटने के लिए रिम्स प्रबंधन ने जब तैयारी की तो 235 डॉक्टरों ने एफिडेविट जमा कराया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि रिम्स के अलावा वे कहीं भी प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करते है. एफिडेविट के…
जुगसलाई पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। गरीब नवाज कॉलोनी से एक महिला सहित तीन लोगों को लगभग 500 ग्राम गांजा, 33 कोरेक्स व्हाइटनर और 7 नैट्रोजेन टेन टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों, मो नौशाद, शमीमा बेगम उर्फ धागी और अमजद अली, को शनिवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया- मो नौशाद और शमीमा बेगम उर्फ धागी पूर्व में भी NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुके हैं। 6 माह पूर्व जेल से छूटने के बाद दोनों ने दोबारा से नशे का कारोबार शुरू कर दिया। थाना प्रभारी बताया…
कुंडहित थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दिडी गांव के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में अमन मुर्मू (5) की मौत हो गई। दुमका से आसनसोल की ओर तेज रफ्तार से जा रही पिकअप वैन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। इसके बाद तेज रफ्तार पिकअप वैन पास में ही बिजली के एक खंभे से जा टकराई। आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को भीड़ से बचाया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क…
डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ धराए तस्करों को चंदवा थाना पुलिस ने लातेहार मंडलकारा भेजा। एक दिन पूर्व गुरूवार को थाना क्षेत्र से अवैध गांजा की खेप लेकर छतीसगढ़ से बिहार जा रहे बोलरो (सीजी 07 एएन 0573) के साथ पुलिस ने प्रकाश सिंह उर्फ अभिषेक सिंह (सिमरी बक्सर बिहार), रमन गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता और रोहित शर्मा (बलिया बिहार) को हिरासत में लिया था। पहले तो उनलोंगों ने पुलिस को बरगलाने का हरसंभव प्रयास किया। लेकिन जांच के दौरान अंडरग्राउंड गुप्त बाॅक्स से गांजा निकलने के बाद अपनी अंतर्लिप्तता स्वीकारी थी। इसके बाद चंदवा थाना में आवश्यक कार्रवाई और…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कृषि व उससे संबद्ध कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अगले तीन वर्षों की कार्य योजना बनाएं। राज्य के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने के लिए अभियान चलाएं। इस मौके पर कृषि मंत्री बादल, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सचिव अबु बकर सिद्दीकी, निदेशक सहकारिता मृत्युंजय बर्णवाल, निदेशक कृषि निशा उरांव, निदेशक मत्स्य प्रभाग एचएन…
लोहरदगा-कुडू मुख्य पथ पर कुडू थाना क्षेत्र के टाटी गांव के समीप हथियारबंद तीन अपराधियों ने पिस्टर दिखाकर एक व्यवसायी से ढाई लाख रुपये लूट लिए।घटना शुक्रवार को सुबह करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है। कुडू मुख्यालय निवासी स्वर्गीय घूरन साहू के पुत्र मनोज साहू अपने घर से निकलकर कर्मचारी के साथ टाटी स्थित आढ़त (धान-गेहूं समेत अन्य सामाग्रियों की खरीद-बिक्री) में आकर बैठे। इसी बीच स्पेलेंडर मोटरसाइकिल से आए तीन अपराधी हथियार दिखाकर मनोज साहू से 2,50,000 रुपये लूट कर फरार हो गए। चलने से लाचार व्यवसायी मनोज साहू की आवाज सुनकर रास्ते गुजर रहे राहगीरों के…
अलकतरा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) रांची की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की हैय़ इसके तहत मेसर्स कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (KIDCL) के पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में कौशल्या हेरिटेज होटल को जब्त किया है। इस होटल की कीमत 1.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अब एडजुकेटिंग अथारिटी की स्वीकृति मिलते ही ईडी की टीम इस होटल पर विधिवत कब्जा करेगी। ईडी की रांची शाखा ने सीबीआइ की रांची स्थित आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज अलकतरा घोटाले के केस के आधार पर 1.08 करोड़ रुपये के मनी लौंड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 26…
