Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
लोहरदगा: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के आराहांसा गांव में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी पांच साल की बेटी की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। बेटी नशे में धुत पिता को खाने के लिए नींद से जगा रही थी। इससे आक्रोशित पिता ने उसे जोरदार तमाचा मारा और बच्ची का सिर कबाड़ में रखे लोहे से जा टकराया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस मामले में हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार…
श्रीलंकाई खेमे में कोरोना की एंट्री की वजह से भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज़ अब 13 जुलाई से शुरू नहीं होगी. दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच और परफॉरमेंस विश्लेषक के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच आगामी सीमित ओवरों की सीरीज़ के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. पहले 13 जुलाई से वनडे सीरीज़ का आगाज़ होना था, लेकिन अब 18 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी. भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज़ पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी,…
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL का अगला सीजन नहीं खेल सकते हैं। टीम के मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन सुरेश रैना ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है। रैना ने कहा है कि अगर CSK IPL 2021 जीतती है, तो वे धोनी को अगला सीजन खेलने के लिए भी मनाएंगे। इससे साफ है कि टीम के हारने पर धोनी लीग से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी ने 2020 में ही संन्यास ले लिया था। ”धोनी नहीं खेले, तो मैं भी अगला सीजन नहीं खेलूंगा” रैना ने न्यूज 24 से कहा कि…
रांची: पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न जिलों में 52 पॉजिटिव मरीज मिले। 76 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब राज्य में 449 एक्टिव केस बचे हैं। अब तक झारखंड में 3,46,171 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 3,40,579 ठीक भी हुए। कहां मिले कितने मरीज बोकारो में 6, देवघर में 3, धनबाद में 1, पूर्वी सिंभूम में 10, गुमला में 2, जामताड़ा में 1, खूंटी में 1, लातेहार में 5, लोहरदगा में 2, पलामू में 4, रामगढ़ में 4, रांची में 9, साहिबगंज में 1, सिमडेगा में 1, पश्चिमी सिंहभूम…
रांची: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में मुलाकात की. यह एक शिष्टाचार भेंट थी. इनके अलावा विधायक सरयू राय भी मिले. कुलाधिपति से मिलने वालों में कोल्हान विवि के कुलपति गंगाधर पांडा व नीलांबर-पितांबर विवि के प्रतिकुलपति डॉ डीएन यादव भी शामिल थे.
बिहार के प्रशिक्षु DSP की सर्विस रिवॉल्वर लेकर फोटाे खिंचवाने के दौरान गोली लगने से हुई दोस्त की मौत
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर घाट के पास फिसरी जंगल में बिहार से पिकनिक मनाने आए बक्सर के प्रशिक्षु DSP आशुतोष कुमार की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। घटना के बाद पुलिस ने आशुतोष कुमार समेत उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आशुतोष कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। डीएसपी के अनुसार, सौरव उनकी सर्विस रिवॉल्वर लेकर फोटो खिंचवाने लगा। तभी गोली चल गई। गोली पटना के बेऊर निवासी निखिल रंजन (25) के सीने में…
रांची: राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों के बीच 6 करोड़ 40 लाख परिसंपतियों का वितरण किया गया. इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एंव कृषि मंत्री बादल पत्रलेख वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये जिले के मत्स्य कृषकों से संवाद कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत हुए. देवघर परिसदन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने की. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखण्डों से आये हुए मत्स्य मित्रों, मत्स्य पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में मछलियों के प्रेरित प्रजनन के फलस्वरूप आज स्पॉन की उपलब्धता सुनिश्चित हो…
रांची: झारखंड में घरेलू उपभोक्ताओं को अब कुल बिल का छह प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में देना होगा. वहीं, 33 केवी से अधिक लोड का बिजली इस्तेमाल कर रहे औद्योगिक उपभोक्ताओं को 15 पैसे प्रति यूनिट की दर से हरित ऊर्जा सेस (ग्रीन एनर्जी सेस) लगेगा. इससे संबंधित गजट अधिसूचना जारी कर दी गयी है. गौरतलब है कि पूर्व में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी की दर दर 0.35 पैसे से लेकर 0.95 पैसे प्रति यूनिट थी. अब इसे प्रतिशत में कर दिया गया है. यानी कि अगर किसी का बिजली बिल 100 रुपये आता है, तो उसे इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समेत कुल…
पलामू: नए पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा शुक्रवार को ट्रैफिक की समस्या को लेकर मुख्यालय डालटनंज की सड़कों पर पैदल निकल पड़े. समय दोपहर तकरीबन 1.45 मिनट बजे. पुलिस अधीक्षक सबसे पहले नगर निगम द्वारा आवंटित पार्किंग स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने देखा कि पार्किग स्थल में दो गरीब दुकानदार अपनी दुकानदारी चला रहे हैं. उन्होंने उन लोगों से पूछा तो उनका जवाब था कि कहीं जगह नहीं है, वर्षों से यहीं कारोबार करते आए हैं. एसपी साहब ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि उन्होंने अभी जहां दुकानें लगा रखी हैं, वहां से चार कदम पीछे हो जाएं.इससे उनका रोजगार भी…
रांची: झारखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकाेसिस) महामारी घोषित होने के बावजूद रिम्स ने जिस पीड़ित महिला का ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया था, हाईकोर्ट की फटकार के बाद गुरुवार को पहला सफल ऑपरेशन किया। गिरिडीह की मरीज उषा देवी का अाॅपरेशन रिम्स के 7 विभागों के डॉक्टरों की टीम ने किया। सर्जरी ढाई घंटे तक चली। फंगस मरीज की बाईं आंख, नाक की हड्डी और मुंह के ऊपरी जबड़े तक फैल गया था, इस कारण ये सभी अंग निकालने पड़े। उषा देवी को अभी सुपर स्पेशियलिटी विंग की आईसीयू में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि उषा देवी के…
