Author: Koylanchal Samvad

जमशेदपुर: मानगो स्थित गांधी मैदान में करोना नियमों का पालन नहीं करने वाले दो भाइयों की सोमवार की सुबह पुलिस कर्मियों ने पिटाई कर दी। दोनों भाइयों ने मास्क नहीं लगया था। दोनों के साथ मारपीट की खबर सुन परिजन गांधी मैदान में जुटे और बवाल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। दोनों युवकों के परिजन पुलिस कर्मियों से ही भिड़ गए। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की। महिला पुलिस कर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई। युवकों की बहन मधु गुप्ता ने बताया- उसके घर में शादी समारोह है। घर में शादी की…

Read More

धनबाद: कोयलांचल में पुलिस के लिये चुनौती बने शूटर अमन सिंह गिरोह के तीन गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़ गये. बताया जाता है कि हाल के दिनों में धनबाद जिले के कोयला व्यवसायी और जमीन करोबारी से शूटर अमन सिंह ने रंगदारी मांगी थी. इसी तरह कतरास थाना के भगत मुहल्ला निवासी संजय लोयलका के घर बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की थी. साथ ही रंगदारी को लेकर पर्चा भी छोड़ा था. पुलिस इन सारे मामले को लेकर छापेमारी अभियान चला रही थी. इस घटना के कुछ दिन बाद ही बोकारो जिले के बीसीसीएल एरिया वन अंतर्गत दामोदा कोलियरी…

Read More

राँची। झारखण्ड के सबसे बड़े अस्पताल राँची के रिम्स में ब्लैक फंगस बीमारी से जूझ रही उषा देवी की रविवार सुबह दस बजे मौत हो गई। उषा देवी की तबीयत सुबह में बिगड़ गई थी, लेकिन तीन घंटे तक कोई डाॅक्टर देखने नहीं आया। परिजनों ने बताया कि सुबह छह बजे से ही मरीज की हालत खराब थी, पल्स बढ़ गया था और ऑक्सीजन लेवल भी 60 तक पहुंच गया था। इसके बाद डाॅक्टर व नर्स को बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नहीं आया। करीब नौ बजे डाॅक्टरों की टीम पहुंची और एक घंटे तक जांच करने के…

Read More

रांची: नगर विकास विभाग ने हर एक दो किमी की परिधि में वेंडर एवं ग्राहकों की सुविधा के लिए वेंडर जोन, मार्केट बनाने का निेर्देश सभी नगर निकायों को दिया है.विभाग ने निकायों के अधिकारियों से कहा है कि वे निकाय क्षेत्र में वेंडिंग जोन, मार्केट निर्माण करायें, जिसमें शहर के सभी वेडर्स को स्थान दिया जाये. 15वें वित्त आयोग अनुदान से इसका निर्माण कराने का निर्देश नगर निकायों को दिया है. विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे ने कहा है कि यह प्रयास हो कि शहरी क्षेत्र में सभी फुटकर विक्रेताओं को स्थायी ठिकाना मिले. उन्हें सड़कों पर दुकान लगाकर…

Read More

रांची: कोरोना से बचाव में कोविड वैक्सीन को कारगर माना जा रहा है. ऐसे में लोग अपनी दोनों डोज लगाकर खुद को सुरक्षित करने में लगे है. लेकिन रविवार को एक महिला को कोविड वैक्सीन का सेकेंड डोज लगाना भारी पड़ गया. इतना ही नहीं उसकी जान पर भी आफत बन आई. जब उसे पता चला कि उसे सेकेंड डोज में कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड लगा दी गयी है. बस फिर क्या था थोड़ी देर में ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया. जहां डॉक्टर उसपर नजर बनाए हुए…

Read More

पलामू:  नए पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा लगातार सक्रियता दिखा कर विधि व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. 2 दिन पहले जिला मुख्यालय डाल्टनगंज में सड़क जाम की स्थिति को लेकर दिशा निर्देश देने के बाद रविवार को उन्होंने जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों का निरीक्षण किया. थानों के निरीक्षण के दौरान एसपी के द्वारा ना सिर्फ कांडों की समीक्षा की गई. वही पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से खुलकर बात की गई. उनकी समस्या सुनी गई और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा ने रविवार को उंटारी…

Read More

देवघर: एयरपोर्ट सेवा चालू होने की उम्मीद बढ़ी है. संभव है कि इसी साल 17 सितंबर को इसका औपचारिक उद्घाटन हो जाये. एयरपोर्ट तक पहुंच पथ के लिये गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की अपील पर ग्रामीणों ने अपनी जमीन दान देने का फैसला किया है. साथ ही मापी भी करा ली. 12 जुलाई को इसकी रजिस्ट्री भी करा लिये जाने की उम्मीद है. मालूम हो कि पहुंच पथ के लिये 320 मीटर जमीन की जरूरत थी. इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया में देवघर जिला प्रशासन लगने वाला था. रैयतों से जमीन ली जाने वाली थी. जाहिर है इस प्रक्रिया में वक्त…

Read More

सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र स्थित टिनगीना और कोलेबिरा जाने वाली रोड को जोड़ने वाली गांव की सड़क पर रविवार को हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक शराब के नशे में बाइक चला रहा था और सड़क किनारे खड़े रोड रोलर के पीछे जा टकराया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट भी पहना था। मृतक की पहचान आतिश बागे (24) के रूप में की गई। वो कोनमेरला डोमटोली का रहने वाला था। ग्रामीणों ने बताया कि आतिश नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था। इसी बीच उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई…

Read More

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे में 56 नए पॉजिटिव मरीज मिले। 82 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। अब पूरे राज्य में 423 एक्टिव केस बचे हैं। अब तक झारखंड में 3,46,223 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 3,40,655 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। कहां मिले कितने मरीज बोकारो में 3, देवघर में 1, धनबाद में 1, पूर्वी सिंहभूम में 18, गढ़वा में 1, गुमला में 4, हजारीबाग में 1, जामताड़ा में 5, लातेहार में 7, पलामू में 3, रांची में 6, साहिबगंज में 4, पश्चिमी सिंहभूम में 2 25 खराब वेंटिलेटर…

Read More

रांची: भगवान जगन्नाथ के भक्त इस साल भी निराश होंगे. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने इस साल भी रथयात्रा नहीं निकाले जाने का फैसला लिया है. मंदिर समिति को इसी सूचना दे दी गई है. मालूम हो कि आज  भगवान जगन्नथ नेत्रदान अनुष्ठान होगा, इसमें भी भक्तों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है. मालूम हो कि कोविड की वजह से पिछले साल भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नहीं निकली थी. मालूम हो कि जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति धुर्वा के कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार कटारिया ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका देकर रथयात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी.…

Read More