Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
तालझारी: दुमका-देवघर मुख्य पथ पर तालझारी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में पिकअप वैन सवार एक बच्चे की मौत हो गई। पिकअप वैन बारातियों से भरी हुई थी और सभी शादी में जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोग जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रांची और अन्य घायलों को देवघर भेजा गया है। मृतक और घायल बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। ट्रक की टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार…
रांची: शहर के सदर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मंगलवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान लोगों ने कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई. टीका लेने आये लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जिया उड़ा रहे हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर एस मंडल ने कहा कि हमारे स्टाफ कोविड नियमों के पालन के लिए लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं. सदर अस्पताल में कोरोना गाइडलाइंस का पालन हो इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी लगातार अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद टीका…
रांची: राजधानी में ब्लैक फंगस पीड़ित उषा देवी की मौत के बाद सोमवार को तीन और मरीजों की मौत हाे गई। तीनाें मृतक रांची जिला के रहनेवाले हैं। एक की मौत रिम्स, दूसरे की रेलवे हॉस्पिटल हटिया और तीसरे मरीज की माैत मेडिका अस्पताल में हाे गई। यह 24 घंटे में ब्लैक फंगस से सबसे अधिक मौत है। इधर, सोमवार को ब्लैक फंगस के तीन नए कंफर्म मरीज भी मिले हैं। तीनों रांची जिला के हैं। बता दें कि अब ब्लैक फंगस के कंफर्म मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। 58 मरीज अब भी संदिग्ध हैं। अब तक…
गुमला: झारखंड के गुमला जिले में आईईडी विस्फोट में एक सीआरपीएफ जवान और एक खोजी कुता घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान पर नकिले थे. कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में माओवादियों के द्वारा लगाये गये आईईडी बम ब्लास्ट हुआ जिसमें एक जवान और एक खोजी कुत्ता घायल हो गया. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर गुमला से रांची लाया गया. मेडिका में दाखिल कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे. वहीं नक्सलियों ने उन रास्तों में बम लगा…
रांची: रांची में बीट पुलिसिंग जल्द लांच होने वाली है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए रांची पुलिस की ओर से एक बीट बुक तैयार किया गया है। इस बीट बुक में उन इलाकों का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा। पूरे इलाके का नक्शा भी होगा। उस इलाके की आबादी, पुलिस के मददगार, गैर मददगार, अपराधी, जेल से छूटे अपराधी, फरार अपराधी, स्कूल-कॉलेज, सरकारी व निजी कार्यालय, बैंक सहित हर उस पहलुओं का डेटा तैयार किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए बीट बुक तैयार किया है। इसके लिए अलग-अलग कॉलम बनाए गए हैं। हर कॉलम में पूरा ब्यौरा…
रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज विदा हो गईं। वे अपने गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर के लिए आज सोमवार को रांची एयरपोर्ट से रवाना हुईं। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने उन्हें विदाई दी। इसके अलावा मुख्य सचिव और लगभग सभी विभाग के अधिकारी-पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि झारखंड में नए राज्यपाल रमेश बैस नियुक्त किए गए हैं। वे 14 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगे। जाने से पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन के सभी पदाधिकारियों/कर्मियों से मुलाकात की तथा कार्य में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उन्हें…
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 साल के बाद आज जनता दरबार कार्यक्रम में फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले फरियादियों की कोरोना जांच भी करायी गयी थी लेकिन जनता दरबार में उस वक्त हड़कंप की स्थिति हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बैठे एक फरियादी ने कहा कि उसे ब्लैक फंगस हो गया है. युवक ने इशारों में बताया कि उसके चेहरे के किस भाग में परेशानी है. उसने कहा कि मुझे ब्लैक फंगस हुआ है. इतना सुनते ही सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट होते हुए. तत्काल उसे सीएम के सामने से…
रांची: पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 49 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। अब 411 एक्टिव केस बचे हैं। अब तक राज्य में 3,46,279 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से 3,40,737 ठीक हो चुके हैं। कहां मिले कितने मरीज बोकारो में 5, धनबाद में 2, पूर्वी सिंहभूम में 6, गुमला में 2, हजारीबाग में 8, जामताड़ा में 2, खूंटी में 2, कोडरमा में 3, लातेहार में 4, पलामू में 4, रामगढ़ में 2, रांची में 2, साहिबगंज में 5, सिमडेगा में 2
पलामू: एक तरफ पर्यावरण में बदलाव का नुकसान लोग उठा रहे हैं,वंही दूसरी ओर कोरोना कहर बरपा रहा है। मसला पर्यावरण संरक्षण का हो या कोरोना से बचाव का लोगों की लापरवाही साफ नजर आती है। ऐसे हाल में डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित टीटीई बीएम पांडेय ने पुलिस के सहयोग से लोगों की जान बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी पहल की है। सोमवार को दो नंबर टाउन में टीओपी टू के पास मास्क न पहनने और हेलमेट न पहन कर बाइक चलाने वाले राहगीरों के बीच पौधा वितरण किया गया। टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह और ट्रैफिक…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रथ यात्रा के अवसर पर धुर्वा रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। मुख्य मंदिर का पट बंद रहने के कारण बाहर द्वार से ही शीश झुका कर भगवान से प्रार्थना की। मौके पर मंदिर के पुजारी ने गर्भगृह के बाहर ही विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराई। सरकार के निर्देश के तहत मंदिर का पट आम लोगों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है इसी कारण मुख्यमंत्री ने भी मंदिर के बाहर से ही पूजा-अर्चना की तथा राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की भगवान जगन्नाथ से कामना की। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा रथयात्रा की अनुमति नहीं देने…
