Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»एयरपोर्ट पर राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्‍यमंत्री ने दी विदाई
    झारखण्ड

    एयरपोर्ट पर राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्‍यमंत्री ने दी विदाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज विदा हो गईं। वे अपने गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर के लिए आज सोमवार को रांची एयरपोर्ट से रवाना हुईं। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने उन्‍हें विदाई दी। इसके अलावा मुख्‍य सचिव और लगभग सभी विभाग के अधिकारी-पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि झारखंड में नए राज्‍यपाल रमेश बैस नियुक्त किए गए हैं। वे 14 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगे।

    जाने से पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन के सभी पदाधिकारियों/कर्मियों से मुलाकात की तथा कार्य में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, महाधिवक्ता राजीव रंजन, उपायुक्त रांची छवि रंजन, एसएसपी रांची सुरेंद्र झा तथा मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन सहित अन्य ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पेश किया गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण : हेमंत

    इससे पूर्व झारखंड सरकार ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में सादगी और भावपूर्ण माहौल में आयोजित इस विदाई समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा विधानसभाध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुर्मू को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    • JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत
    • जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी
    • स्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.