Author: Koylanchal Samvad

कोडरमा : शुक्रवार को एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब की अध्यक्षता में तिलैया थाना में ट्रैफिक की समस्या एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आहूत की गयी. बैठक में झुमरीतिलैया नगर परिषद अंतर्गत यातायात सुविधा को सुगम बनाने को लेकर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया. पुलिस अधीक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि शहर के अंदर ठेला व सब्जी बाले को ब्लॉक मैदान में शिफ्ट करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही ऑटो वालों को महाराणा प्रताप चौक के पास शिफ्ट करने का निर्देश दिया. जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके. मौके पर गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला…

Read More

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने कोविड वैक्सीन खरीदने के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है. टीओआई में छपी खबर के मुताबिक सरकार 14,505 करोड़ रुपये की 66 करोड़ वैक्सीन की डोज खरीदेगी. इसके तहत कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सिन (Covaxin) खरीदी जाएगी. सरकार ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया है कि सभी के लिए अब पर्याप्त वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. सरकार ने अदालत को दिए हलफनामे में अगस्त-दिसंबर के बीच 135 करोड़ डोज उपलब्ध होने की बात कही थी. कोर्बिवैक्स वैक्सीन की 30 करोड़ डोज का भी आर्डर टीओआई में छपी खबर…

Read More

धनबाद: वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिले भर में चल रही कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान में लगातार लापरवाही सामने आ रही है. शहर के सदर अस्पताल में शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्र से लोग वैक्सीन लेने पहुंचे. लेकिन अस्पताल में व्यवस्था का अभाव देखने को मिला. जिसकी वजह से भीड़ एकत्र हो गयी और लोग हंगामा करने लगे. हंगामे की खबर पर पुलिस पहुंची और व्यवस्था को बहाल करने की कोशिश की. वहीं लोगों का कहना है कि जिले में वैक्सीन की कमी है. स्वास्थ्य विभाग व वैक्सीनेशन से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा स्पष्ट नहीं करने की…

Read More

सिदगोड़ा: बारीडीह बस्ती में रहने वाला 15 साल का नाबालिक अंकित शर्मा की गुरुवार को सुवर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई। अंकित स्थानीय स्कूल के कक्षा 8 का छात्र था। नदी से अंकित को निकालने के बाद परिजन उसे लेकर एमजीएम पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रख दिया गया हैं। शुक्रवार को शव का पोस्टमाॅर्टम होगा। अंकित की मौत से पिता उमेश शर्मा समेत अन्य परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता उमेश शर्मा ने बताया- उनका छोटा पुत्र सुबह बारीडीह बस्ती के जिला…

Read More

बोकारो: जैनामोड़-फुसरो रोड पर खुटरी पॉलिटेक्निक के डाउन के पास बुधवार की देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल, इंडेन गैस सिलेंडर लोडेड ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। इसी दौरान एक बाइक सवार और सवारियों से भरी ऑटो की भी ट्रक व ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार सात लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद करीब 4 घंटे तक स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर सड़क जाम…

Read More

हजारीबाग: लोहार टोली मोहल्ले में बुधवार की रात बेहद दुखद घटना घटी। कमरे में आग लगने से पति-पत्नी और उनके 6 साल के बेटे की मौत हो गई। ये तीनों एक ही कमरे में सोए थे, जबकि दंपती की दो बेटियां दूसरे कमरे में थीं। बेटियां बिल्कुल सुरक्षित हैं। बेटियां अपनी चाची के साथ सो रही थी। दंपती के कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी और उस पर हेयरबैंड जैसा तार भी लपेटा हुआ था। आशंका जाहिर की जा रही है कि आग से जलने व दम घुटने से तीनों की मौत हुई होगी। वैसे, हत्या की भी आशंका…

Read More

धनबाद : ओवरमैन की परीक्षा पास कर चुके माइनिग सरदारों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीसीसीएल के कार्मिक व औद्योगिक संबंध महाप्रबंधक एसएन सिन्हा ने बुधवार को सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ऐसे माइनिग सरदार जिन्होंने ओवरमैनशिप का डिप्लोमा कर लिया है और खान सुरक्षा महानिदेशालय का प्रमाण पत्र पास कर लिया है, उनका विवरण मुख्यालय को भेजें। सिन्हा ने 30 जुलाई तक उनका विवरण भेजने को कहा गया है। ऐसे अभ्यर्थियों को गैस टेस्टिग व फ‌र्स्ट एड का प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। ऐसे माइनिग सरदारों को…

Read More

दुमका: केरल में फंसे दुमका के मजदूरों की वापसी होने जा रही है। झारखंड सरकार के प्रयास से सभी मजदूरों की वापसी कराई जा रही है। केरल से मजदूर अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस पर सवार होकर चल चुके हैं। अलेप्पी एक्सप्रेस गुरुवार दोपहर में धनबाद आएगी। धनबाद रेलवे स्टेशन से मजदूरों को बस से दुमका के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए दुमका जिला प्रशासन ने तैयारी की है। रामगढ़ प्रखंड की कांजवे एवं भालसुमर पंचायत के कई गांवों के ग्रामीण केरल से घर वापसी की गुहार लगाई थी। वहां से मजदूरों ने वीडियो बनाकर राज्य के परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन समेत अन्य…

Read More

साहिबगंज: जिले के रांगा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। दोनों का ग्रामीणों ने सिर मुड़वा कर गांव में घुमाया। इसके बाद उन्हें एक घर में बंद कर दिया। हालांकि दोनों मौका पाकर भाग निकले। घटना मंगलवार रात की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, रांगा थाना क्षेत्र के चंदोला पहाड़ के गांव में बरहरवा का एक युवक आदिम जनजाति युवती से मुलाकात करने पहुंचा था। मंगलवार की शाम वह अपनी प्रेमिका से मिलने चंदोला पहाड़ गया था। इसकी…

Read More

गिरिडीह: सरिया के एक व्यवसायी से दो लाख रुपए लेकर जा रहे एसबीआई के सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक से बुधवार को दिनदहाड़े दो लाख रुपए और मोबाइल लूट ली गई। दो बाइक सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने सरिया-गिरिडीह रोड में बागोडीह व खैरोन मोड के बीच स्थित पुलिया के पास रिवॉल्वर सटा कर दो लाख रुपए लूट लिए। साथ ही 22 हजार रुपए का मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। भुक्तभोगी सीएसपी संचालक विकास साव ने बताया कि वह बिरनी थाना क्षेत्र के जूठाआम का रहने वाला है और वहीं एसबीआई का ग्राहक सेवा केन्द्र…

Read More