Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जीईई मेन के तृतीय चरण की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा अप्रैल मई में होनी थी। पहला और दूसरा चरण फरवरी-मार्च में हो चुका है। तृतीय चरण की परीक्षा 25 जुलाई तक और चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से दो अगस्त तक होगी। धनबाद में इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बरवाअड्डा के डिजिटल जोन और कुसुम विहार के पर्थ जोन को बनाया गया है। धनबाद से इस परीक्षा में 850 छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 12 और दोपहर दो से पांच बजे तक…
बोकारो (जैनामोड़) : जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अरालडीह पंचायत के लेटगोड़ा टोला में पार्वती देवी के दामाद धनीराम मांझी (35) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। धनीराम मांझी का शव सोमवार की देर शाम गांव के सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा मिला था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, परिजन युवक की हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं, मृतक की सास पार्वती देवी की मौत रविवार राम को हुई थी। पार्वती देवी की हत्या का आरोप उसके ही छोटे बेटे पर लगा है। पार्वती देवी…
दुमका: नगर थाना की पुलिस ने शहर के रसिकपुर स्थित पायल लाज से नौ जुलाई को लापता कक्षा नौ की छात्रा 14 वर्षीय सोनी कुमारी का शव सोमवार को रेलवे स्टेशन के पीछे बलिया डंगाल स्थित जंगल से बरामद कर लिया। गला दबाकर जान लेने के बाद शव के हाथ पैर बांधकर दफना दिया गया था।मृतका हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट की रहने वाली थी। सोनी की हत्या उसी लाज में रहकर इंटर की पढ़ाई करने वाली बासुकीनाथ की कोमल कुमारी ने करवाई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल कोमल, उसके प्रेमी सचिन यादव व दोस्त रियाज अंसारी को गिरफ्तार…
हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में महाल, बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सड़क पर गिरे महिला,बच्ची और एक व्यक्ति को राजद अध्यक्ष संजर मल्लिक और अधिवक्ता जमील खान की पहल के बाद पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा सका.घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 डेमोटांड़ स्थित सागर होटल के पास की है. घायल व्यक्ति की पहचान केरेडारी गर्री का रहने वाले इबरार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है इबरार बाइक से एक बच्ची व महिला के साथ चरही की तरफ जा रहा थे. डेमोटाड़ के पास एक टेंपो ने चकमा…
झारखंड में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत सोमवार को कांग्रेस कार्यकत्तार्ओं ने राज्यभर में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त और खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव पेट्रोलियम पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन में खुद सड़क पर उतरे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राजधानी रांची के बरियातु रोड पेट्रोल पंप के समक्ष हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ…
रांची: रांची उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उन्होंने कोरोना टीकाकरण की प्रखंडवार समीक्षा की। इस दौरान रांची डीसी ने कहा कि यह प्रयास करें कि जिला में जितना टीका उपलब्ध है, लोगों को दें। उन्होंने टीका की उपलब्धता होने पर निजी कंपनियों और बैंक कार्यालय आदि में टीकाकरण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पाॅजिटिव मरीजों का इलाज अस्पताल में ही सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि सभी इंसिडेंट कमांडर ये सुनिश्चित करें कि कोई कोविड मरीज घर पर इलाजरत न हो,…
रांची: पंडरा इलाके में पॉल्ट्री फार्म कारोबारी पवन कुमार गुप्ता से 4.85 लाख रुपये लूट मामले में चार को दबोचा गया है। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस सोमवार को खुलासा कर सकती है। बीते 13 जुलाई को अंचल रोड स्थित श्री पॉल्ट्री फार्म मेें घुसकर चार अपराधियों ने लूटकांड को अंजाम दिया था। जब कारोबारी अपने प्रतिष्ठान श्री पोलट्री सेंटर में बैठे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान के बाद दबोचा गया। जानकारी…
धनबाद: वाहन चोरी लूट से परेशान जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी संजीव कुमार को मिली सूचना के आधार पर गोविंदपुर पुलिस ने जीटी रोड में राहगीरों से वाहन लूटनेवाले एक बड़े गिरोह पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर गोविंदपुर से लूटी गई एक महिंद्रा पिकअप वान तथा एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यहां तक की अपराधियों के पास से एक नकली पिस्तौल लूटपाट की घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू तथा 5 मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में रोहित कुंभकार, राहुल कुंभकार, राहुल कुमार, जितेंद्र रवानी, सिकंदर…
रांची/खलारी : रांची जिला अंतर्गत खलारी थानाक्षेत्र के चदराधौड़ा में रविवार की रात 32 वर्षीय युवक कार्तिक भुइयां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कार्तिक दिहाड़ी मजदूर था। सोमवार सुबह उसके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बस्ती की गली में खून से लथपथ उसका शव मिला। उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बताया कि रविवार की रात अपने घर में खाना खाने के बाद वह बाहर चला गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह सूचना पाकर खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फरीद आलम घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ किए। पंचनामा बनाने…
सिमडेगा: कोलेबिरा पुलिस ने वाहन लूट कांड के आरोप में सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों पर आरोप है कि 5 वाहन चालकों से इन्होंने हजारों रुपए की लूट की थी। आरोपियों में से एक पुलिस गिरफ्त से फिलहाल बाहर है। कोलेबिरा गांगुटोली मेन रोड स्थित हरदीबेडा रुड़की नदी के पास 16 जुलाई की रात अपराधियों द्वारा तीन डंफर, एक चार पहिया, और एक मोपेड सवार से मोपेड समेत हजारों रुपए की लूटपाट की गई थी। इस संबंध में पीड़ितों द्वारा कोलेबिरा थाना में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने…
