Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गोविंदपुर से वाहन लुटेरा गैंग के पांच अपराधी गिरफ्तार
    झारखण्ड

    गोविंदपुर से वाहन लुटेरा गैंग के पांच अपराधी गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 19, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: वाहन चोरी लूट से परेशान जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी संजीव कुमार को मिली सूचना के आधार पर गोविंदपुर पुलिस ने जीटी रोड में राहगीरों से वाहन लूटनेवाले एक बड़े गिरोह पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर गोविंदपुर से लूटी गई एक महिंद्रा पिकअप वान तथा एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

    यहां तक की अपराधियों के पास से एक नकली पिस्तौल लूटपाट की घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू तथा 5 मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में रोहित कुंभकार, राहुल कुंभकार, राहुल कुमार, जितेंद्र रवानी, सिकंदर कुमार साव शामिल हैं।

    दौरान अपराधियों ने जीटी रोड व आसपास में लूट की कई घटनाओं में शामिल अपराधियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों को भी ढूंढ रही है। गिरफ्तार रोहित व राहुल कुंभकार गोविंदपुर मुर्गा बनी का रहने वाला है।

    वही राहुल कुमार भूली डी ब्लॉक सेक्टर 4 का रहने वाला तथा जितेंद्र रवानी केंदुआडीह वह सिकंदर कुमार साव रहने वाला बताया जाता है। एसएसपी संजीव कुमार में बताया कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय वन के नेतृत्व में एक टीम गठित हुई थी गई थी।

    जिसमें गोविंदपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। सूचना के आधार पर पुलिस रतनपुर स्थित खालसा होटल के पास रोहित कुंभकार व राहुल कुंभकार नामक दो युवकों को एक बाइक पर संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि 13 जुलाई की रात्रि गोविंदपुर थाना स्थित देवली के पास महिंद्रा पिकअप वान को उनलोगों ने लूटा था।

    लूटपाट के दौरान महिंद्रा पिकअप वान के चालक को भी जख्मी कर दिया था। दोनों ने इस घटना में शामिल अन्य साथियों के नाम भी बताएं। जिसके बाद पुलिस रोहित कुंभकार व राहुल कुंभकार के निशानदेही पर राहुल कुमार जितेंद्र रवानी तथा सिकंदर साव वह संजय शर्मा को गिरफ्तार किया।

    इन अपराधियों के निशानदेही पर ही लूटी गई महिंद्रा पिकअप गाड़ी को डिगावाडीह स्थित मोहम्मद आरिफ के पार्किंग से बरामद किया गया। रोहित के पास से जो बाइक बरामद हुई। वह jh10 एआर 85 40 नंबर कि बाइक भी 30 मार्च को गोविंदपुर थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। हालांकि अपराधियों ने चोरी के बाद बाइक का नंबर बदल दिया था। बाइक का वास्तविक नंबर जेएच10एडब्ल्यू- 7734 था। अपराधी नंबर बदलकर घूम रहे थे। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य अपराधियों के नाम की जानकारी भी पुलिस को मिली है उन अपराधियों की भी तलाश जारी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.