Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद: राज्य में मानव तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला आया है झरिया के जामाडाेबा से। इस बार हालांकि तस्करी को शादी का नाम दिया गया है। यहां राजस्थान के एक 35 वर्षीय युवक ने 20 हजार रूपये देकर एक बच्ची को ख़रीदा और उससे शादी कर ली। खरीदार सुनील अग्रवाल किशोरी को अपने साथ राजस्थान ले जाना चाहता था। लेकिन माेहल्ले वालाें ने 8वीं की छात्रा को राजस्थान ले जाने से बचा लिए। लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील अग्रवाल काे हिरासत में ले…
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ससुराल वाले गर्भवती बहू के लिए हैवान बन गए। पहले तो ससुराल वालों ने बहू को ज़िंदा जला दिया और उसके बाद शव के टुकड़े कर जमीन में दफना दिया। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा की है। ये हैवानियत सिर्फ इसलिए दिखाई गई क्योंकि बहू के घरवालों ने दहेज़ के 6 लाख रूपये नहीं दिए थे। मृतका की पहचान 19 वर्षीया काजल कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों ने ढूंढ़ा विवाहिता का शव मृतका के पिता ने बताया कि पिछले…
पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालत में एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है। शांति की बेटी ने बताया कि उसकी मां रात में कब घर से बाहर निकली ये पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है की महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शांति देवी अपने पति से अलग रह रही थी। पिछले एक साल से वह अपनी बेटी और बेटा के साथ रह रही थी। वो ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती थी। रात में निकली थी बाहर महिला का…
पलामू: पलामू जिला के गढ़वा रोड आरपीएफ ने संभलपुर मड़ुवाडीह एक्सप्रेस (गाड़ी सं0-08311 अप) में जांच के क्रम में तीन प्लास्टिक की थैलियों में भरा गांजा बरामद किया। यह लावारिस हालत में मिला। इस संबंध में गढ़वा रोड आरपीएफ प्रभारी कुमार नयन सिंह ने बताया कि गुरुवार को संभलपुर मड़ुवाडीह एक्सप्रेस (गाड़ी सं0-08311 अप) गढ़वा रोड स्टेशन पहुंची। ट्रेन चेक करने के लिए आरपीएफ बल की एक टीम बनाई गई। इसका नेतृत्व वे स्वंय कर रहे थे । बताया कि गाड़ी चेक के क्रम में जनरल कोच के पास पहुंचे। वहां टायलेट के समीप लावारिस हालत में तीन प्लास्टिक की बोरियां…
रांची: भारत को रेसलिंग की दुनिया का नया सितारा मिल गया है। अब तक वर्ल्ड रेसलिंग में केवल दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के नाम से जाना जाने वाला भारत शिवम चंद्रा के नाम से भी जाना जाएगा। खास बात ये है कि शिवम राजधानी रांची के रहने वाले हैं। रांची के मोरहाबादी इलाके में उनका घर है। शिवम की चर्चा यहां इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता है। इस जीत से जुड़ी खास बात ये भी है कि उनको अपराजेय का टैग मिला है। रांची के लिए ये गर्व का…
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान संसद के दौरान सुरक्षा के सख़्त बंदोबस्त किए गए हैं. मीडिया को भी अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी गई है. नई दिल्ली: दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 8 महीने से जारी किसानों का आंदोलन आज बॉर्डर से संसद के पास तक पहुंच गया है. आज से किसानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर अपना आंदोलन शुरू किया है. संसद के मानसून सत्र के दौरान चलने वाले इस आंदोलन में रोज़ाना 200 किसानों को शामिल होने की इजाज़त दी गई है. सड़क से संसद तक प्रदर्शन एक तरफ़ जहां किसान जंतर…
धनबाद: राजस्व विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि झारखंड में अमीन के हज़ारों पद खाली हैं इसकी पढ़ाई नही होती। बीबीएमकेयू से आग्रह है कि अमीन की पढ़ाई चालू कराएं। ताकि युवाओं को नौकरी मिले। यह कहना था राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। वे बतौर विशिष्ट अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षान्त समारोह को रांची से ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के 500 छात्रावास को सुसज्जित करने की सरकार ने योजना बनाई है। राज्य के छात्र विदेशों में पढ़ाई कर सकें इसके लिए जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति…
एटीएम इंटरचेंज चार्ज में 1 अगस्त से से बढ़ोतरी होगी. यह बढ़ोतरी 2 रुपये तक होगी. हालांकि ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच फ्री ट्रांजेक्शन कर सकेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ऑर्डर के बाद 1 अगस्त से बैंक ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) पर इंटरचेंज चार्ज में 2 रुपये की बढ़ोतरी होगी. जून में आरबीआई ने इंटरचेंज चार्ज हर फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और नॉन-फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन के लिए 5 से बढ़कर 6 रुपये करने की अनुमति दी थी. इंटरचेंज फीस बैंकों द्वारा क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पमेंट प्रोसेस करने वाले…
जमशेदपुर: केवाइसी अपडेट करने के झांसा में रखकर साइबर ठगों ने सोनारी थाना क्षेत्र कुंजनगर निवासी कल्याण राय से 2 लाख 69 हजार 997 रुपये की ठगी कर ली। बिष्टुपुर साइबर अपराध थाना में मोबाइल नंबर 8537977985 और 9334396131 के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। शिकायत देते हुए कल्याण राय ने बताया कि उनके मोबाइल पर 8537977985 और 9334396131 से फोन आया। बैंक खाता का केवाइसी करने के लिए बैंक खाता नंबर और एटीएम कार्ड का नंबर की जानकारी मांगी। उसने दे दिया। कुछ समय बाद मोबाइल पर बैंक खाते से…
बोकारो: झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। अंतिम पंचायत चुनाव 2015 में हुआ था। अगला पंचायत चुनाव दिसंबर, 2020 में निर्धारित था। लेकिन कोरोना का कारण झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पंचायत चुनाव नहीं करने का निर्णय लिया। इसके बाद जनवरी 2021 में छह महीने के लिए पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया गया था। छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। फिलहाल पंचायत चुनाव के आसार नहीं हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने छह महीने के लिए फिर कार्यकाल बढ़ाने का मन बना लिया है। इस बाबत जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है।…
