Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कोचाटोली स्थित स्वर्णरेखा नदी (Swarnarekha river) में गुरुवार को खिजरी निवासी पवन टोप्पो ने छलांग लगा दी. स्थानीय गोताखोरों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. एनडीआरएफ की टीम ने उसका शव निकाला. घटना की सूचना मिलते ही नामकुम पुलिस (namkum police) ने एनडीआरएफ (NDRF) को इसकी जानकारी दी. इसके बाद एनडीआरएफ इंस्पेक्टर सरोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तीन घंटे के मशक्कत के बाद पवन का शव बाहर निकाला. मृतक पवन के परिजनों के अनुसार पवन खिजरी बस्ती में रहता था. कुछ दिन पहले कोचाटोली में नया घर…
रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला और राजधानी रांची में आज झमाझम बारिश (rain) हुई. इससे तापमान (temperature) में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कई जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र (low pressure area forming in Bay of Bengal) बन रहा है. इस कारण आज झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा में…
रायगढ़: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है। वीरवार को हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जिला कलेक्टर निधि चौधरी के अनुसार रायगढ़ जिले में भूस्खलन और बाढ़ से 36 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 32 लोग तलाई से और सखार सुतार वाड़ी से 4 लोगों की मौत की खबर है जबकि 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से हुए हादसे में 36 लोगों की जान चली गई है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
जमशेदपुर: इंतजार खत्म। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनिशेन (सीआइएससीइ) की दसवीं एवं 12वीं का रिजल्ट का शनिवार दोपहर तीन बजे जारी होगा। इस संबंध में सीआइएससीइ के सचिव गैरी अराथून की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जमशेदपुर में दसवीं एवं 12वीं के 7,500 छात्रों का रिजल्ट निकलना है। इससे पहले सीआइएससीई के सारे स्कूलों ने सुप्रीम कोर्ट तथा काउंसिल के निर्देशानुसार अंकों को अपलोड करने का कार्य सबसे पहले पूरा कर लिया है। पूर्वी सिंहभूम के लगभग 60 हजार विधार्थी बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रोजाना सभी की…
रांची: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से रांची शहर में 84 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। शुक्रवार को जयपाल ¨सह स्टेडियम, कचहरी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम दोपहर बारह बजे से प्रारंभ होकर पौने एक बजे तक चलेगा। इन योजनाओं में रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों में नाली व सड़क के निर्माण पर करीब 60.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुल 38 योजनाओं का शिलान्यास होगा। रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के अंतर्गत पांच व जुडको से दो योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। सेवा…
चंडीगढ़: आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाली ली है. ताजपोशी के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. अमरिंदर सिंह ने मंच से सिद्धू को बधाई दी. लेकिन सिद्धू ने एक बार भी कैप्टन का जिक्र नहीं किया. हालांकि सिद्धू ने किसानों के मुद्दे से लेकर ड्रग्स के मुद्दे पर बात रखी. सिद्धू ने कहा, ‘मैं सबका आशीर्वाद लेकर सभी को साथ लेकर चलूंगा. मैं सरेआम कहता हूं मेरी चमड़ी मोटी है. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे सिर्फ एक ही…
जम्मू कश्मीर: उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही इस साल अब तक घाटी में कुल 82 आतंकवादी मारे गए हैं. मारे गए आतंकियों में लश्कर का कमांडर फ़याज़ वॉर भी शामिल था जिस के मारे जाने के बाद अब उत्तरी कश्मीर में लश्कर के सभी टॉप के कमांडरो का अंत किया गया है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार के अनुसार इस साल अकेले जुलाई के महीने में 27 आतंकवादी मारे गए हैं. जिन में से आज वारपोरा सोपोर में…
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन को सदन में उनके अशोभनीय आचरण के लिए राज्यसभा के मौजूदा सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को शांतनु सेन के निलंबन की घोषणा की. सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को हुई घटना का जिक्र किया और इसे अशोभनीय बताया. गुरुवार को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव इजराइली पेगासस के जरिए भारतीयों की कथित जासूसी के मुद्दे पर सदन में बयान दे रहे थे. उसी दौरान, तृणमूल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी…
धनबाद: राज्य में हो रही खनिज चोरी को रोकने एवं राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए झारखंड सरकार खनन विभाग ने राज्य के 10 स्थानों पर अस्थाई स चेक पोस्ट बनाने का निर्णय लिया है । निदेशक खान शंकर सिन्हा ने इससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट जिला खनन कार्यालय से मांगी है। धनबाद जिले में दो स्थानों पर जगह चिन्हित की गई है। जिसमें चिरकुंडा मेथेन एनएच पर स्थित है। हजारीबाग में दो, रांची के तीन, जमशेदपुर पाकुड़ में चेक पोस्ट बनाया जाएगा। विभाग से निर्माण स्थल के नाम भेजा गया है। खनन विभाग को उक्त स्थान का भौतिक सत्यापन…
कुडू (लोहरदगा): लोहरदगा जिले के सीमावर्ती लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा के बाहर से लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र की रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका से मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने 30 हजार रुपये से भरा हुआ एक बैग छिनकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कुडू थाना पुलिस द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि लोहरदगा जिले के कैरो निवासी रोशन खातून…
