Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
भागलपुर: पहली सोमवारी को भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। गंगा स्नान करने आए 3 दोस्तों को गंगा मइया ने अपने आगोश में समा लिया। इनमें से सिर्फ एक का शव बरामद हुआ है जबकि खबर लिखने तक 2 की तलाश जारी है। डूबने वाले तीनों युवक नाथ नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। युवकों की पहचान सौरभ कुमार (18), मुकेश कुमार (15) और राहुल कुमार (16) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने सौरभ कुमार के शव बरामद कर लिया है जबकि मुकेश और राहुल की तलाश की जा रही है। गंगा स्नान करने…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार और एम्स को नोटिस देकर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर देवघर में ओपीडी शुरू करने का आग्रह किया है। सरकार की याचिका पर सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि उद्घाटन के लिए देवघर एम्स में ओपीडी का नहीं खुलना दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र रकार और AIIMS को नोटिस जारी किया है। राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन के मुताबिक, झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका…
रांची: किशोरगंज चौक के पास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी भैरव सिंह को जमानत मिल गई है। भैरव सिंह ने इस मामले में कोर्ट में सरेंडर किया था। निचली अदालत ने भैरव सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया था। भैरव सिंह के अलावा और भी कई लोगों के नाम इस केस में दर्ज हुए थे। कई लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था। कई आरोपियों ने कोर्ट में खुद सरेंडर किया था। कई बार भैरव सिंह के जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। बाकी आरोपी कम ही दिन में अपनी…
पलामू: पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई पंचायत के राजबंध टोला बभंडी में एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ कुआं में कूदकर जान दे दी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जाता है। जानकारी के अनुसार बभंडी गांव निवासी रामचंद्र यादव की 28 वर्षीया पत्नी चंचला देवी की रविवार की देर रात अपने पति से कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद सोमवार के तड़क तीन बजे चंचला अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ घर से लगभग 200 फिट दूर स्तिथ कुआं में कूद गई। इससे मां-बेटी की मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पति रामचंद्र…
रांची: रांची जिले के रातू इलाके में दलादली चौक स्थित रिंग रोड पर मवेशी तस्करों से पैसे की वसूली करने के आरोप में एएसआइ सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। पीसीआर -29 के पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे की वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने की है। निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआइ विश्राम उरांव, सिपाही विभाष कुमार, उदय कुमार, राजेश कुमार व चालक सिपाही पॉल सुरीन शामिल हैं। संबंधित वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी के आदेश पर डीएसपी मुख्यालय टू को इसकी जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई। जांच…
नई दिल्ली: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कुर्सी छिन गई है…सोमवार को उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा है कि मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है…मैं दोपहर को राज्यपाल से मुलाकात करूंगा…येदियुरप्पा ने भावुक होते हुए कहा कि दोपहर के भोज के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे. आपको बता दें कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा तब हुआ है, जब आज ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को दो साल पूरे हुए हैं. येदियुरप्पा ने इस्तीफे के फैसले के बाद कहा कि उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम…
केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी बारियातू गांव में मनोज राणा ने अपनी ही मां सीता देवी (65) की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अपने ही होटल में बंद कर दिया था। जब लोग शनिवार शाम में समौसे, पकौड़ी वगैरह के लिए दबाब बनाने लगे तो उसने होटल का शटर उठाया। तभी वहां खून से लथपथ उसकी मां का शव त्रिपाल के नीचे ढका मिला। युवक रोजाना ही शराब पीने के लिए मां और पत्नी से पैसे मांगता, नहीं देने पर लड़ाई करता था। पुलिस ने घटना की सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर…
गढ़वा जिले के धुरकी में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क निर्माण करा रही कंपनी वीआरएस के घघरी गांव स्थित कैप कार्यालय पर धावा बोलकर कई वाहनों को फूंक दिया और कुछ वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शनिवार की देर रात की है। इस घटना में अपराधियों ने दो हाइवा, एक ग्रेडर और एक रोलर को आग के हवाले कर दिया। जबकि दो जेसीबी मशीन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अपराधियों ने लगभग आधा घंटे तक उपद्रव किया। इसके बाद गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए वहां से चले गए। बताते चलें कि एक माह…
पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झांगुर गुट के सक्रिय सदस्य मुनीफ अंसारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके पास से पुलिस को एक एके-56 भी मिला है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के तीन साथी भागने में कामयाब रहे। चारों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कार से घाघरा जा रहे थे और इसी बीच पुलिस ने यह कार्रवाई की। यह जानकारी रविवार को एसपी ह्रदीप पी जनार्दनन ने दी। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झांगुर गुट के सुप्रीमो रामदेव उरांव अपने तीन अन्य साथियों के साथ किसी बड़ी…
रांची: सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी. झारखंड में 10वीं के 99.99 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 12वीं के 99.90 फीसदी विद्यार्थी पास हुए. झारखंड में 10वीं से 13641 विद्यार्थी थे. इनमें 7335 लड़के, जबकि 6306 लड़कियां थीं. 53.77 फीसदी लड़के थे, जबकि 46. 23 फीसदी लड़कियां थीं. 99.99 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है. लड़कों का प्रदर्शन, लड़कियों से बेहतर रहा है. 100 फीसदी लड़कों ने परीक्षा पास की है, जबकि 99.98 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं. 12वीं के…
