Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झरिया: कोल इंडिया की गलत नीतियों के कारण वर्तमान समय में कोयला उद्योग की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। प्रबंधन कोल कर्मियों के प्रति लापरवाह है। उक्त बातें धनबाद कोलियरी के महामंत्री सह जेबीसीसीआई के सदस्य केपी गुप्ता ने भौंरा क्लब में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धकोकसं जिला कार्यसमिति की बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री सह प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि कोयला मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन से हर तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी। 12 अगस्त को जिला कार्यसमिति का सम्मेलन कराने का…
रांची: झारखंड के 9वीं-10वीं के लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब इन्हें भी मुफ्त में किताबें मिलेंगी। पहली बार राज्य के लाखों छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार नौवीं व दसवीं के छात्रों को सत्र 2021-22 से मुफ्त किताबें देने की तैयारी में हैं। इससे संबंधित प्रस्ताव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने तैयार कर लिया है। इस पर वित्त, विधि सहित विभागीय मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहमति दे दी है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए कैबिनेट भेजा जाएगा। बता दें कि इससे पहले रघुवर दास के…
नई दिल्ली: अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। राज के साथ उनके पार्टनर और दोस्त रायन थॉर्पे को भी न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। अश्लील फिल्म बनाने और कारोबार के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा और रायन थॉर्पे को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वो क्राइम ब्रांच की कस्टडी में थे। वहीं राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उनको क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420…
धनबाद: धनबाद के व्यवसायी व पूंजीपतियों के नाक में दम करने वाले आशिष रंजन व सतीन गुप्ता ऊर्फ गांधी जल्द ही जेल सलाखों के पीछे होंगे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कप्तान ने रणनीति बनाई है। रांची होटवार जेल में बंद अमन सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने तथा भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या में शामिल गांधी की तलाश पुलिस फिर एक बार शुरू कर दी है। एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर गांधी तथा आशीष रंजन को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित हुई है। पुलिस की एक टीम रविवार को ही बंगाल रवाना हुई है। वहीं दूसरी…
रांची: रांची के अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड मामले में अब तक पुलिस ने पांच बदमाशों का संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। दो लोगों को देर रात ही पुलिस ने पूछताछ के थाने लाया था। तमाड़ के रजक अंसारी व अमन अंसारी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को तीन अन्य युवकों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। वहीं, गोलियों की बौछार करने वाला शूटर जल्द ही पुलिस की गिरफ्तर में होगा। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि मुख्य आरोपित पुलिस के रडार पर है। किसी भी समय उसे…
रांची: राज्य में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। 28 जुलाई से इसके कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इस कारण मंगलवार से लेकर 30 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए 28, 29 और 30 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा मंगलवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह,…
जमशेदपुर: मानगो टीचर्स कालोनी के युवक प्रभाकर सिंह उर्फ पुचू की साकची थाना क्षेत्र के एसएनपी एरिया के एक मॉल के पास एक कार में गोली मारकर शनिवार दोपहर हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में पुलिस ने गोली मारने वाले और उसके साथी को पकड़ा था। दोनों नाबालिग पाए गए। एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद साकची थाना की पुलिस ने दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को घाघीडीह बाल रिमांड होम भेजने का आदेश दिया गया। दोनों के खिलाफ मृतक के जीजा दीपक अवस्थी की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी साकची थाना में दर्ज…
धनबाद: राज्यव्यापी विरोध दिवस के मौके पर मार्क्सवादी समन्वय समिति व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने रणधीर वर्मा चौक पर केन्द्र सरकार के मजदूर एवं किसान विरोधी नीति के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मासस जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार मजदूर, किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ पर लगातार हमला कर रही है। जिसका उदहारण फादर स्टेन स्वामी की हिरासत में मौत होना, मजदूरों का 44 श्रम कानून को समाप्त कर 4 लेबर कोड में परिवर्तन करना तथा दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन को नजर अंदाज करना और देश…
नयी दिल्ली: जनवरी से भारत में शुरू हुए सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान में अब तक लोगों को इंजेक्शन के माध्यम से कोरोना वैक्सीन लगाया जा रहा है. वहीं ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि भविष्य में लोगों को टैबलेट के रूप में वैक्सीन लगायी जायेगी. बीबीसी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्वीडन के सबसे बड़े साइंस पार्क ने इस पर काम शुरू कर दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वीडन के साइंस पार्क ने इन्जेमो एंडरसन के नेतृत्व में इस टैबलेट पर काम शुरू कर दिया गया…
चतरा: मगध कोल माइंस के बर्बरीक क्रेशर प्लांट के समीप निजी एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक तीस वर्षीय सोनू उरांव टंडवा थाना क्षेत्र के देवलगड़ा गांव निवासी जगलाल उरांव का पुत्र था। जबकि गंभीर रूप से घायल तुलसी उरांव इसी गांव के निवासी दुलार उरांव का पुत्र है। जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की…
