Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पलामू: 16 जुलाई को छतरपुर थाना क्षेत्र के हवगाड़ा पहाड़ के तलहटी में कुएं से एक महिला का शव बरामद हुआ था। इस प्रकरण को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की पहचान गीता देवी के रूप में हुई थी। गीता देवी का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका अपना बेटा ही निकला। पहले उसके बेटे और भतीजे ने मिलकर मां का गला दबायाफिर शव को कुएं में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि बेटा अपनी मां के झाड़-फूंक करने से नाराज था। पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे और भतीजे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।…
धनबाद: झारखण्ड हाईकोर्ट ने धनबाद के जज उत्तम आनन्द की मृत्यु मामले में संज्ञान लिया है.अदालत ने धनबाद के जिला न्यायाधीश के पत्र पर इस मामले में संज्ञान लेते हुए सुनवाई की और डीजीपी और धनबाद SSP को भी तलब किया और पूरे मामले की जानकारी उनसे ली. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन ने FIR होने में देर होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए DGP को जल्द इस मामले त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले की मॉनिटरिंग करेगा. हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि किसी भी वक्त अगर अदालत को ऐसा लगा…
धनबाद: कोरोना टीकाकरण के दाैरान धनबाद सदर अस्पताल में गुरुवार को उल्टा-पुल्टा हो गया। एक महिला को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाना था। लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविशल्ड का टीका लगा दिया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा होगा। फिलहाल महिला को चिकित्सकों की निगरानी में अस्पताल में रखा गया है। ऐसा स्वास्थ्य कारणों से किया जा रहा है। हालांकि टीका लगने के बाद महिला के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर नहीं दिख रहा है। हीरापुर की महिला हीरापुर की महिला कुंती शर्मा गुरुवार को टीका लेने धनबाद सदर अस्पताल पहुंचीं थीं। उसने पहला टीका कोवैक्सीन लिया था। अस्पताल में बगैर…
लातेहार: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के निवेद गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत नंगें तार के चपेट में आने से हो गयी। यह घटना गुरुवार सुबह की है। मृतकों की पहचान गंगेश्वर सिंह, धनोरा देवी और बबलू सिंह के रूप में की गई है। तीनों लोग तार की चपेट में आए मामले में ग्रामीणों ने बताया कि गंगेश्वर सिंह, धनोरा देवी और बबलू सिंह धान रोपने के लिए अपने खेत में सिंचाई के लिए गए थे। सिंचाई के दौरान अचानक वे लोग करंट के चपेट में आ गये। घटनास्थल पर आमने -सामने लोग देखते ही…
धनबाद: मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला व सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक समेत तीन लोगों को गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया है. ऑटो भी जब्त कर लिया गया है. इधर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट से स्वतंत्र जांच की मांग की है. धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद हर दिन की तरह बुधवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. रणधीर वर्मा चौक के पास पीछे से जा रहे ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. इससे वह सड़क पर गिर पड़े. वहां से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में उन्हें शहीद…
नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को राज्यसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बावजूद किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) बिल-2021 को पास कर दिया गया. संसद से पास यह बिल किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) एक्ट-2015 में संशोधन करता है. इस बिल को महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 15 मार्च 2021 को लोकसभा में पेश किया था. इसके साथ ही, सदन की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई. बता दें कि राज्यसभा से पास किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) बिल-2021 करीब छह साल पुराने…
छपरा: बिहार में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. जिसमें तीन लोगों के जान गंवाने की सूचना है. छपरा में एक शौचालय टंकी के अंदर घुसकर सैंटरिंग का काम करने के दौरान जहरीली गैस के आगोश में आकर दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गयी. मामला परसा प्रखंड क्षेत्र के माडर गांव का है. छपरा जिले के मडरा गांव में एक मकान के शौचालय की टंकी में घुसकर काम करने की कीमत तीन लोगो को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी. माड़र गांव निवासी मुमताज अली के मकान में शौचालय की टंकी बनी थी. टंकी के…
रांची: टोक्यो ओलिंपिक में झारखंड की बेटी का तीर निशाने पर लगा है। तीरंदाजी प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में रांची की रहने वाली दीपिका कुमारी ने भूटान के बाद अमेरिका की खिलाड़ी को हरा दिया है। पहले भूटान की करमा से पहला मुकाबला जीता। उसके बाद दूसरे मुकाबले में अमेरिका की जेनिफर को दो के मुकाबले तीन सेट से हरा दिया। इधर, जीत के बाद से रातू स्थित दीपिका के आवास पर जबरदस्त हर्षोल्लास है। प्रतियोगिता के दौरान पूरे परिवार की निगाहें बेटी के खेल पर लगी हुई हैं। जैसे ही दीपिका ने अपना मुकाबला जीता, माता-पिता ईश्वर के चरणों…
खूंटी: खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोदे पंचायत सचिवालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक ऑटो के पलटने से एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक सोदे गांव के रहने वाले सहदेव सिंह की 45 वर्षीय पत्नी शोभा देवी है, जो अपने घर से भाड़े पर ऑटो लेकर सब्जी लेने रांची जा रही थी। जानकारी के अनुसार मृतका सब्जी का कारोबार करती थी। इसी क्रम में बुधवार को अहले सुबह करीब चार बजे वह भाड़े पर एक ऑटो लेकर सब्जी लाने रांची जाने के लिए घर से निकली थी। रांची जाने के क्रम में…
पलामू: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रमंडलीय टीम ने बुधवार को सतबरवा के अंचल राजस्व उप निरीक्षक कुमार गौरव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पलामू एसीबी का इस वर्ष का 9वां ट्रेप था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मेदिनीनगर डीएसपी केएन राम ने बताया कि सतबरवा प्रखंड के बकोरिया पंचायत के वादी महेंद्र उरांव खानदानी जमीन आनलाइन नहीं हुई है। इस कारण जमीन की रसीद नहीं कट रही है। महेन्द्र उरांव जमीन का खाता- प्लाॅट आनलाइन कराने के लिए सतबरवा के अंचल अधिकारी के नाम से आवेदन दिया था। वादी अंचल उप निरीक्षक कुमार गौरव से मिलकर जमीन का…
