Author: Koylanchal Samvad

पलामू: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्नी राम चौक के समीप स्थित ज्वेलरी की दुकान में चोरी करते दो चोर को पुलिस ने दबोचा है। उक्त दोनों चोर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्ठी मुहल्ला के निवासी हैं। घटना रात करीब 2.30 बजे की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि उक्त चोर ज्वेलरी की दुकान के छत पर एस्‍बेस्‍टस को हटाने के बाद फाल्स सीलिंग को काट कर दुकान के भीतर प्रवेश कर गए। इसी दौरान सीसीटीवी कैमरा के स्क्रीन में आवाज सुनकर दुकान के मालिक दीपक सोनी ने सीसीटीवी कैमरा में देखा कि दो…

Read More

पिछले 3 दिनों से हो रही रुक-रुककर मूसलाधार बारिश की वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ जाने से डैम के 6 गेट को खोला गया है। इससे प्रति सेकेंड 90308 क्यूसेक पानी दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा है। तेनुघाट बांध प्रमंडल के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि डैम का जलस्तर में काफी तीव्रता से वृद्धि हो रही है, जिसके कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि गेट खोलने के बाद भी प्रति आधा घंटा 6 मीटर तक पानी बढ़ जा रहा है। यदि जल वृद्धि कंट्रोल नहीं हुआ तो डैम के सभी 10 गेट को खोला…

Read More

मानसून की बारिश अब कहर बरपाने लगी है। रांची सहित राज्य में पिछले तीन दिनाें से मूसलाधार बारिश हाे रही है। इससे तकरीबन हर जिले में लोगों की हालत भी खराब हाे गई है। लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत सेरहंगतु और सीठियो गांव के बीच स्थित कोयल नदी पूरी तरह भरकर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। भारी बारिश के बीच देर रात पतरातू डैम के 4 और तेनुघाट डैम के 6 फाटक खोले गए हैं। कई जिलों में घरों में पानी घुस गया है। लातेहार में मूसलाधार बारिश के कारण घर गिर गया। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद…

Read More

राँची: झारखण्ड में अनलॉक-6 में लोगों को बड़ी राहत दी गयी है। शुक्रवार को झारखण्ड के आपदा प्रबंधन प्राधिकार की राँची स्थित मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में बैठक हुई।इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता , मुख्य सचिव सुखदेव सिंह , राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गयी जबकि कोरोना के वर्तमान हालात पर चर्चा विस्तार से की गयी। केरल , महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत को लेकर भी विस्तार से चर्चा…

Read More

धनबाद: सीबीएसई 12वींं का पर‍ि‍णाम आ गया है। इस द‍िन का काफी द‍िनों से व‍िद्यार्थी इंतजार कर रहे थे। दिल्ली पब्लिक स्कूल साइंस के छात्र अभिषेक आचार्या 98.2 फीसद के साथ जिले में टॉप किया है। वहीं कामर्स के में कमलदीप सिंह ने भी 98.2 फीसद जिले में पहले स्थान पर हैं जबकि आर्टस की छात्रा इंदूजा इंद्राणी सिंह ने 98.2 फीसद के साथ जिला टॉपर बनी है। वहीं साइंस में स्कूल के शीर्ष पांच छात्रों की बात करें तो अभिराज अखौरी को 98 फीसद, तमन्ना गोयल को 97.8 फीसद, अमना तसनीम को 97.4 फीसद तथा जुही गोयल को 96.6…

Read More

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने परिणाम जारी किए। बता दें कि तीनों संकायों का रिजल्ट जारी किया गया। साइंस में 86.89 प्रतिशत, कला में 90.71 तथा वाणिज्य में 90.33 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। साइंस में कुल 88145 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें प्रथम 56445, द्वितीय 19927 व 218 तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कला में कुल 209234 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें से प्रथम 52177, द्वितीय 117245 व 20379 छात्र तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके…

Read More

भागलपुर: भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड के शहरी गांव के पास कोसी नदी में नाव पलट गई। इसमें तीन लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि और तेज हवा के कारण नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। लोगों ने बताया कि नाव में करीब 10 की संख्या में नाविक सवार थे, जिसमें से तीन को छोड़कर अन्य सभी तैरकर बाहर निकल गए। लापता लोगों में साधोपुर निवासी अवधेश राय का पुत्र सुमित कुमार (21) शामिल हैं। यह बीए पार्ट 2 के छात्र है। दूध लाने…

Read More

बोकारो:  बोकारो से हिंसक झड़प की खबर आ रही है। यहां के सिटी सेंटर में अवैध रूप से निर्मित एक कार शोरम को हटाने के दौरान बीएसएल के कर्मचारी, पुलिस के जवान और शोरूम के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। एक तरफ से पत्थरबाजी हुई तो दूसरी तरफ से खूब लाठियां भांजी गई। इस दौरान शोरूम की एक महिला कर्मचारी और एक होमगार्ड के जवान घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालांकि भारी विरोध के बाद बीएसएल के अधिकारी व पुलिस के जवान को वापस लौटना पड़ा है। शोरूम के…

Read More

रांची: सुबह से हो रही झमाझम बारिश के कारण शहर का ड्रेन सिस्टम पूरी तरह से बेहाल हो गया है. रांची नगर निगम के लाख दावों के बावजूद, पूववर्ती सरकार ने 500 करोड़ रूपए से अधिक खर्च करके नाली निर्माण किया पर उसके बावजूद भी पूरा शहर पानी-पानी हो गया है. शहर का कोई भी सड़क ऐसा नहीं है जहां पर घुटने भर पानी न बह रहा हो. गर्मी के पूर्व नगर हर साल की तरह, इस साल भी नालियों एवं नाले की सफाई का दावा किया पर हालत देखर नहीं लगता है. 2 करोड़ से अधिक खर्च केवल नालियो की…

Read More

PV Sindhu Enters Semi Final: पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गईं. कांटे की टक्कर में जापानी स्टार अकाने यामागुची को उन्होंने 21-13, 22-20 से हराया. इससे पहले एकतरफा प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराकर उन्होंने अंतिम आठ में जगह बनाई थी. सिंधु की शानदार जीत अपनी नब्ज पर काबू रखते हुए पीवी सिंधु ने दूसरा सेट भी अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय शटलर सेमीफाइनल में पहुंच गई. यानी अब वह अपने ओलिंपिक मेडल से एक जीत दूर है.

Read More