Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
नई दिल्ली: Ind vs SL: भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा गुरुवार की देर रात टी20 सीरीज के आखिरी मैच और सीरीज में मिली हार का साथ समाप्त हो गया। इसके अगले ही दिन शुक्रवार को यानी आज एक और बुरी खबर का सामना करना पड़ा, जब कोरोना संक्रमित ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आए दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। श्रीलंका में भारतीय टीम से जुड़ी इस खबर ने इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम की भी चिंताए बढ़ा दी हैं। दरअसल, शुक्रवार की दोपहर को श्रीलंका दौरे पर गए स्पिनर युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम को कोरोना वायरस…
धनबाद : अधिवक्ता मनोज झा और जज उत्तम आनंद की हत्या के विरोध में धनबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सहाय , महासचिव जितेंद्र कुमार, व कांउसिल के सदस्य प्रयाग महतो के नेतृत्व में विरोध मार्च किया। अधिवक्तागण पानी में भिंगते हुए दोपहर 12 बजे छतरी लेकर बार एसोसिएशन परिसर से रणधीर वर्मा चौक तक गए। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय व महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसोसिएशन अधिवक्ता मनोज व जज आनंद के हत्यारों के जल्द गिरफ्तारी की मांग करता है। ऐसोसिएशन अधिवक्ताओं के सुरक्षा के लिए राज्य सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट…
नई दिल्ली : लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार दोपहर ठीक 2 बजे 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। सीबीएसई द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 14 लाख के करीब छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 1296318 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सीबीएसई 12वीं के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए गए हैं। सीबीएसई के मुताबिक, 65184 छात्र-छात्राओं का परिणाम आगामी 5 अगस्त को घोषित किया जाएगा। इस बार के 12वीं कक्षा के परिणाम में लड़कों की तुलना में 0.54 फीसद लड़कियां अधिक उत्तीर्ण हुई हैं। 99.67…
धनबाद : शहर में दो सीएनजी पंप खुलने के बाद परिवहन विभाग ने यस स्पष्ट कर दिया हैं कि आने वाले छह महीनों में सभी डीजल ऑटो को सीएनजी में बदलना होगा। यानी कि जिले में अब डीजल ऑटो का रजिट्रेशन कार्य पूरी तरह से बंद हो जाएगा। आरटीए सचिव तथा परिवहन विभाग ने जनसाधारण को भी सूचित कर दिया है, कि वे शहरी क्षेत्र में परिचालन के लिए डीजल ऑटो की खरीदारी नहीं करें। आरटीए सेक्रेटरी रवि राज शर्मा द्वारा ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिदिन डीजल ऑटो को सीएनजी में बदलने का कार्य शुरू कर…
Chatra: प्रतापपुर प्रखंड के सिदकी गांव में घर की दीवार गिरने से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है. मृतक बच्ची महेंद्र यादव की पुत्री श्रुति कुमारी है. बताया जाता है कि 24 घण्टे से हो रही लगातार बारिश के कारण महेंद्र यादव के मकान में पानी घुस गया. बरसाती पानी से कमजोर होकर घर की दीवार गुरुवार की देर रात गिर गयी. उसी दीवार के नीचे सोए छह साल की मासूम बच्ची आ गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस सिदकी गांव पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा…
रांची: 28 जुलाई को जिले को वैक्सीन का पर्याप्त डोज मिलने के बाद गुरुवार को अच्छी संख्या में वैक्सिनेशन हुई। शुक्रवार को वैक्सिनेशन के लिए 74 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहर के लिए 41 और ग्रामीण के लिए 33 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। शहर के इन केंद्रों में लगेगा टीका जिला प्रशासन रांची की तरफ से शहर में एसडीए मिशन बरियातू, एटीआई कैंपस मोरहाबादी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा, राज्य योग केंद्र, जेल रोड, फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, बंदोबस्त कार्यालय, कचहरी रोड, मोबाइल वैन, स्पेशल मोबाइल वैन, सदर हॉस्पिटल, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल डोरंडा, पुलिस लाइन, आईएमए रांची, सेंट्रल स्कूल धुर्वा,…
धनबाद : तेजा बारिश के कारण शहर में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। तेज हवा चलने के कारण शहर के कई फीडर व पावर सब स्टेशन को शट डाउन कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न घटे। नेशनल कांड्रा ग्रिड 33 केवीए को भी तेजा हवा के कारण तीन घंटे से बंद किया गया है। जिससे आमाघाटा फीडर को सप्लाई होने वाली बिजली बंद है। कांड्रा 33 केवीए बंद होने से जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। इसका सीधा असर कई क्षेत्रों पर भी पड़ा है। गोविंदपुर कार्यपालक अभियंता…
रांची: झारखंड बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आज दोपहर बाद 3 बजे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट जारी किया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से गुरुवार को मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस बार रिकॉर्ड 95.93 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी। छात्रों से 0.06 प्रतिशत अधिक छात्राएं सफल रहीं। पिछले साल की 1 अपेक्षा लगभग 20 प्रतिशत अधिक छात्र-छात्रएं अधिक सफल। 270931 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 133924 द्वितीय तथा 11069 तृतीय श्रेणी में सफल। 95.90 प्रतिशत छात्र तथा 95.96 प्रतिशत छात्राएं सफल।
रांची: कोरोना की दूसरी लहर से राहत मिलते अब तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है। झारखंड सरकार भी इसकी तैयारी में जुट गई है। इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से नई रिपोर्ट जारी की गई है। पिछले महीने करवाए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की 32% आबादी को अभी खतरा है। मात्र 61.2% आबादी में कोविड के खिलाफ एंटीबॉडी बनी है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि झारखंड में तीसरी लहर का खतरा ज्यादा है। झारखंड की करीब एक तिहाई आबादी में अभी तक एंटीबॉडी नहीं बन पाई है। जबकि पड़ोसी राज्यों…
नई दिल्ली: पेगासस जासूसी कांड की जांच की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने अब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी है। मॉनसून सत्र के 9वें दिन भी विपक्ष के हंगामें के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को चारू रूप से नहीं चलाया जा सका। भारी हंगामें के चलते लोकसभा और राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार चर्चा के लिए राजी नहीं होगी तब तक संसद का संग्राम ठप नहीं होगा। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में हंगामा करने वाले सांसदों को चेतावनी दी…
