Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
Giridih : गिरिडीह के ताराटांड थाना इलाके से कोयला लदे ट्रक को अपराधी लूट कर फरार हो गये. रविवार की देर रात करीब एक बजे हुए घटना के बाद अब ताराटांड थाना पुलिस दूसरे दिन सोमवार को ट्रक चालक मो. आजाद को साथ में लेकर छापेमारी कर रही है. फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. इधर थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि हर लोकेशन को खंगाला जा रहा है. जानकारी के अनुसार ट्रक धनबाद के तोपचांची का है और चालक आजाद भी तोपचांची का ही रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार ट्रक में कोयला…
पलामू: झारखंड के पलामू में आज अमन साहू गिरोह के दो अपराधी पकड़े गए हैं। पलामू पुलिस ने अमन साहू गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी जब्त किया गया है। जिले के मोहम्मदगंज में रेलवे की थर्ड लाइन बना रही कंपनी पर हुए हमले में ये गुर्गे शामिल थे। पलामू पुलिस की एक विशेष टीम ने रांची के कुख्यात अपराधी अमन साहू गैंग के दो गुर्गों को जिले के हैदरनगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रोहित तिवारी उर्फ पिंकू व रुपेश कुमार सिंह उर्फ राजा के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में प्रवासी श्रमिकों पर आफत आन पड़ी. दो सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 9 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी और 35 अन्य घायल हो गये हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है. रविवार देर रात और सोमवार सुबह उत्तर और दक्षिण बंगाल में दो अलग-अलग हादसे हुए. सोमवार सुबह जलपाईगुड़ी के गोशाला मोड़ इलाके में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर प्रवासी श्रमिकों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में कई की हालत नाजुक बतायी जा रही है. बताया…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा में रहने वाले रमाकांत चौबे (58) से बीती रात उनके ही नशेड़ी पुत्र सुमित चौबे ने मारपीट की। इलाज के लिए परिजन रमाकांत चौबे को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी पुत्र भी एमजीएम पहुंचा था। हालांकि अभी इस मामले की लिखित शिकायत थाना में नहीं कि गई है। इधर, मृतका की पत्नी ने हत्यारे पुत्र को कड़ी सजा देने की मांग की है। थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया-मृतक के परिजनों द्वारा मौखिक रूप से घटना की जानकारी दी गई है। नशे में मृतक के पुत्र ने उनके…
धनबाद : जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आनंद के मौत मामले को लेकर हरकत में आयी पुलिस ने शनिवार और रविवार को जिले भर में विशेष अभियान चलाया. एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर चले अभियान में पुराने वारंटियों के साथ सड़क पर देर रात बिना कारण घूमने वाले लोगों को पकड़ा गया. जिला भर के 56 थाना व ओपी से कुल 243 लोगों को हिरासत में लिया गया. सभी से देर रात तक पूछताछ हुई. सड़क पर घूमने का कारण पूछा गया. इस दौरान 17 ऐसे लोग, जिनपर अलग-अलग थाना में कांड दर्ज हैं, को गिरफ्तार कर जेल भेज…
खूंटी: टोक्यो ओलिंपिक में सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के साथ झारखंड के नक्सल प्रभावित खूंटी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। एक छोटे से गांव की बेटी ने इतिहास रच दिया। देश ओलिंपिक में एक और पदक का सपना देखने लगा है। ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम ने सेमिफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद खूंटी सहित पूरे झारखंड के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। महिला हॉकी टीम में खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के छोटे से गांव हेसल से आने वाली…
रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जोजो बासा गांव के रहना वाला युवक सुभाष हेंब्रम आज से तीन दिन पहले रांची के हटिया में स्वर्णरेखा नदी की तेज धार में बह गया था। युवक का शव रविवार को रिवर व्यू कॉलोनी के पास नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। बहते युवक को देखते रह गए लोग रांची में बीते कुछ दिन से मूसलाधार बारिश हो रही थी। शहर में जलजमाव हो गया था। कई इलाकों में सड़कों पर पारनी की तेज धार बह रही थी। स्थानीय लोगो ने बताया कि इस बीच सुभाष हेंब्रम निजी काम के लिए हटिया स्वर्णरेखा नदी…
रांची : सोमवार को सीएमपीडीआई काँके रोड के रबिन्द्र भवन में कोयला मजदूर यूनियन के द्वारा विधायक सीता सोरेन का भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया । आयोजन में सीता सोरेन ने कोयला मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण किया। कोयला मजदूर यूनियन के द्वारा सर्व सम्मति से उन्हें झारखंड राज्य कोयला मजदूर यूनियन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। अपने सम्बोधन में उन्होने बताया कि कोयला मजदूर यूनियन की तरफ से उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी जायेगी, उसे वो पूरी लगन से पूरी करेंगी। उनके सम्मान में कोयला मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व…
भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने तोक्यो ओलिंपिक-2020 के बैडमिंटन महिला एकल वर्ग का ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया। वह न केवल बैडमिंटन इतिहास में भारत के लिए दो मेडल जीतने वाली पहली शटलर बनीं, बल्कि इंडिविजुअल गेम में ऐसा करने वाली पहली महिला ऐथलीट भी बन गई हैं। ओवरऑल इंडिविजुआल गेम में पहली पहलवान सुशील कुमार के बाद भारत की दूसरी ऐथलीट हैं। इससे पहले उन्होंने रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते हुए चीन की बिंग जिआओ को 52 मिनट में सीधे गेम में…
बहरागोड़ा क्षेत्र स्थित NH-18 के महिशपुर में शनिवार की देर रात सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा ट्रेलर को ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मारने की वजह से हुआ। ट्रक का ड्राइवर घंटों केबिन में फंसा रहा। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से ड्राइवर को क्रेन की मदद से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ड्राइवर की पहचान चतरा निवासी विजय यादव (32) के रूप में की गई। विजय ट्रक पर पाइप लोड कर कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा…
