Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: RPF ने बानो में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए केरसई में छापेमारी की है. मनीष रेलवे ई-टिकटिंग नाम के दुकान में अवैध कारोबार करते हुए छापा मार है. RPF ने मनीष कुमार को अवैध कारोबार करते गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से 01 लाइव रेलवे ई-टिकट मूल्य रु.503.68 और 11 पुराने इस्तेमाल किए गए टिकट जिसका मूल्य 29380.64 रुपये के साथ एक एचपी का लैपटॉप और एक वीवो का मोबाइल फोन के साथ टिकट जब्त किए गए. रेलवे पुलिस ने केरसई के बिपुल ऑनलाइन सर्विस के मालिक चंदन कुमार की दुकान में छापेमारी और तलाशी ली. यहां रेलवे…
जामताड़ा में लगातार मूसलाधार बरसात की वजह से कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला जारी है। जामताड़ा प्रखंड के सुखजोड़ा पंचायत और नारायणपुर प्रखंड के लोकनिया गांव में 6 लोगों के कच्चे मकान गिर गए। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। बताते चलें कि 29 से 1 जुलाई तक हुई तेज बारिश इसके बाद मंगलवार दोपहर से जारी बरसात ने लोगों को परेशान कर दिया है। जामताड़ा प्रखंड के सुखजोड़ा पंचायत के अंतर्गत कई असहाय लोगों का मिट्टी का कच्चा मकान धंस गया। लोगों की सूचना पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जगन्नाथ मरांडी ने निरीक्षण किया। उन्होंने आवास प्लस योजना…
टंडवा थाना क्षेत्र के पदमपुर स्थित बरवाटोली में 10 हाथियों के झुंड ने झालो तुरी निवासी एक बुजुर्ग महिला को कुचल कर मार डाला। घटना मंगलवार की देर रात की है। हाथियों का झुंड महिला के घर के पहुंचा था। इसी बीच घर के सदस्यों की हाथियों पर नजर पड़ी तो सभी शाेर मचाते हुए छत पर चले गए। पर बुजुर्ग महिला को कुछ समझ नहीं आया और वो दरवाजा खोल बाहर निकल आई। तभी हाथियों ने उसे सूढ़ से उठाकर जमीन पर पटका और कुचल कर मार डाला। मृतका की पहचान जमुनी देवी (65) के रूप में की गई।…
रांची: झारखंड के संताल के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब ट्रेन में सफर करने में उन्हें और आसानी होगी. रेलवे ने 7 अगस्त से रोजाना जसीडीह दुमका ट्रेन को चलाने की अनुमति दे दी है. ये पैसेंजर ट्रेन अब डेमू बनकर चलेगी. ट्रेन का नंबर भी बदल गया है. झारखंड में जसीडीह से दुमका के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब रविवार को चलेगी. रेलवे ने इसकी अनुमति दे दी है. 7 अगस्त से ये ट्रेन सातों दिन चलेगी. आपको बता दें कि पहले सप्ताह में ये ट्रेन छह दिन ही चलती थी. अब रेलवे द्वारा इसे पैसेंजर की…
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदाह स्थित दामोदर नदी से बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक खेतको का रहने वाला था और रविवार को नहाने के दौरान नदी की तेज धार में बह गया था। बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की पहचान इमरान अंसारी (20) के रूप में की गई। घटना वाले दिन एनडीआरएफ की टीम ने भी काफी प्रयास किया था लेकिन इमरान का कुछ पता नहीं चला था। बुधवार को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदाह स्थित दामोदर नदी में इमरान अंसारी का शव दिखा। इसकी सूचना चंद्रपुरा थाना…
दुग्धा स्थित भारत कुकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के बरोरा प्रक्षेत्र अंतर्गत दामोदा वर्कशॉप में मंगलवार की रात डकैती की घटना हुई। 15 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने CISF के दो कांस्टेबल को बंधक बना लिया। इसके बाद वर्कशॉप के स्टोर रूम की छप्पर का सीट काटकर अंदर घुस गए और वहां से करीब 5 लाख रुपए का कॉपर व कॉपर वायर लेकर भाग निकले। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई। इस पर CISF के कई अधिकारी, दुग्धा थाना तथा दुग्धा ओपी के पुलिस पदाधिकारी समेत बेरमो इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार पांडे पहुंचे। साथ ही CISF की डॉग स्क्वायड…
गिरिडीह: रांची- देवघर मुख्यमार्ग पर बिरनी प्रखंड मुख्यालय के समीप सिमराढ़ाब में बुधवार सुबह नौ बजे एक मालवाहक ट्रक व बुलेट की टक्कर में बुलेट सवार जीजा- साला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को एम्बुलेंस से बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सा पदाधिकारी ने घायलों की जांच के बाद गंभीर रूप से जख्मी 30 वर्षीय विकास यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके 25 वर्षीय जीजा राजकुमार यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक साला विकास यादव गिरिडीह के…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम गरीब कल्याण योजना के गुजरात के लाभार्थियों से बात की. इस योजना के बारे में और जागरुकता पैदा करने के लिए राज्य में एक जन भागीदारी कार्यक्रम शुरू किया गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत मिलने वाला यह राशन महामारी के समय में गरीब की मदद करता है. यह योजना एक साल से चल रही है, जिससे कोई गरीब भूखा ना सो जाए. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब गरीब को लगता है कि कुछ भी हो जाए देश उनके साथ है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गुजरात सरकार ने…
राजधानी पटना पर बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके चारों ओर 5 नदियां बहती हैं। इनमें चार खतरे के निशान को पार कर गई हैं। गंगा, पुनपुन, दरधा और कररुआ नदियों का जलस्तर सोमवार देर रात लाल निशान पार कर गया। सोन नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, अभी इसका जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। इन नदियों में पानी की अप्रत्याशित बढ़ोतरी के कारण पटना के निचले इलाके में तेजी से पानी फैलने लगा है। प्रशासन बांधों के ऊपर बह रहे पानी को कंट्रोल करने के लिए रेत से भरी बोरियां लगा…
कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़दाग गांव में मंगलवार को मजिस्ट्रेट बेलासिस केरकेट्टा की मौजूदगी में जमीन में दफन 8 साल के बच्चे का शव बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को बिना बताए शव को जंगल में दफन कर दिया था। परिजनों के अनुसार, बच्चे की मौत पोखरा में नहाने के दौरान हुई है। मालूम हो कि घोड़दाग गांव निवासी अवध यादव का बेटा कृष्ण कुमार सोमवार की शाम नजराही पोखरा में नहाने गया था। नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों…
