Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद: धनबाद में सुबह से धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी है। तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया है। धूप नहीं खिलने के बाद भी गर्मी का एहसास हो रहा है। पर अब से कुछ देर में धनबाद का मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल छाने लगे हैं। धनबाद से सटे जामताड़ा और देवघर व दुमका में कुछ देर में तेज गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने का भी खतरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई स्थानों पर तीन अगस्त को गर्जन के साथ बारिश हो…
कोडरमा: झुमरीतिलैया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से मंगलवार की सुबह एक बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दत्तक ग्रहण संस्थान में 10 बच्चियां संरक्षित की गई थी, जिसमें 2 बच्ची आज सुबह मौके का फायदा उठाकर भाग गई जिसमें से एक बच्ची को संस्थान के सदस्यों ने पुन: संरक्षित कर लिया है। कुछ दिन पहले दोनों बच्चियां भागकर गिरिडीह से कोडरमा आई थी और कोडरमा स्टेशन से चाइल्डलाइन के द्वारा रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी को बच्चियों को सुपुर्द किया गया था। संस्थान से भागी हुई बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है।…
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की मौत मामले की सुनवाई शुरू हुई. कोर्ट ने जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने झारखंड पुलिस से पूछा कि जब घटना सुबह 5:08 की है, तो एफआईआर दर्ज करने में 12:45 क्यों बज गया? कोर्ट ने पूछा कि क्या एफआईआर के लिए फर्द बयान जरूरी है? इस मामले में सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. बताते चलें कि धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद को पिछले हफ्ते बुधवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो ने…
Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के पटेल मैदान निवासी 40 वर्षीय अरविंद कुमार का शव घर में फंदे में लटका हुआ मिला है. अरविंद कुमार धुर्वा थाना क्षेत्र के शर्मा मार्केट के पास बस स्टैंड में मुर्गा की दुकान लगाते थे. वे मूल रूप से बिहार के जमुई के रहने वाले थे. वे लंबे समय से रांची में ही रह रहे थे. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि पारिवारिक विवाद में अरविंद ने आत्महत्या कर ली है. अरविंद रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया था. देर रात उसने फांसी लगाकर…
रांची: कोरोना काल में इस वर्ष पूरे देश भर में विभिन्न राज्य बोर्ड व सीबीएसई व आइसीएसई की ओर से बिना परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। झारखंड में जैक की ओर से बीते दिनों दसवीं व बारहवीं के परिणाम जारी किए गए। परिणाम को लेकर छात्रा-छात्राओं का एक समूह नाराज है। परिणाम तैयार करने की प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में छात्रा-छात्राओं अपना विरोध प्रदर्शन किया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी किए गए परिणाम से असंतुष्ट छात्रा-छात्राओं ने अपनी मांगो को लेकर डोरंडा में घेराव कर दिया। नाराज छात्र…
रांची : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तरी, मध्य तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में ज्यादा असर पड़ सकता है. झारखंड में मानसून की स्थिति अब तक बहुत अच्छी रही है. जून और जुलाई यानी दो महीने में राजधानी रांची में 908 मिमी बारिश हो चुकी है. आम तौर पर मानसून में 1100 से 1200 मिमी बारिश होती है. आपको बता दें कि अभी मानसून का दो माह बचा है. दिल्ली स्थित मौसम केंद्र ने अगले दो महीने…
रांची: झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारी तेज कर दी गई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये बच्चों के लिए सबसे ज्यादा घातक होगी। इसे ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। इसी के मद्दनेजर मंगलवार को सदर अस्पताल, रांची में पिडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) वार्ड का उद्घाटन हुआ। राज्य के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने 5 मिनट की पूजा और मन्त्रोच्चार के बीच इसका उद्घाटन किया। उन्होंने वार्ड भ्रमण कर यहां की तैयारियों का जायजा भी लिया। इस दौरान…
रामगढ़: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में पिछले एक माह से हाथियों का आतंक जारी है। इस क्रम में क्षेत्र के मसरीडीह गांव में मंगलवार की सुबह को जंगली हाथियों ने एक बृद्ध को पटक-पटककर मर डाला। वहीं दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया कि उक्त गांव के तारा चंद महतो उम्र करीब 60 वर्ष अहले सुबह हल बैल लेकर धान रोपनी के खेत की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अचानक हाथी ने उसे सूंड से पकड़ लिया और पैरों से कुचल दिया। उसकी मौत वहीं पर हो गई। हाथी ने इसी…
धनबाद: CBSE 10th Result 2021 Date सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के मद्देनजर धनबाद के स्टूडेंट्स सुबह से ही सीबीएसई के वेबसाइट पर टकटकी लगाए हुए थे। सीबीएसई की तरफ से ट्वीट कर नतीजे घोषित करने की जानकारी दी गई है। धनबाद में सीबीएसई के 56 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के 8, 600 स्टूडेंट्स को परीक्षा परिणाम का इंतजार था। दोपहर 12 बजे परिणाम घोषित किए गए। धनबाद के सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सुंदरम पांडे को मिला 99.6 फीसद अंक। अभी तक की जानकारी के अनुसार…
बालूमाथ (लातेहार): बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में खेत में बने पानी भरे करीब 4 फीट गहरे गड़ढ़े में सोमवार को डूबने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी छोटी बहन और मां के साथ खेत में आया हुआ था। यहां उनकी मां धान रोपनी में व्यस्त थी और दोनों बच्चे खेलते हुए खेत में बने गड्ढ़े में जा गिरे। बच्चा दलदहल में फंस गया और उसकी जान चली गई। जबकि उसकी बहन खतरे से बाहर है। मृतक की पहचान नगड़ा गांव निवासी शिवनंदन कुमार (4) के रूप में की गई। शिवनंदन कुमार अपनी…
