Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
शहर के नीचे बाजार के पास कोविड-19 जांच व मास्क चेकिंग अभियान को लेकर प्रतिनियुक्त प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर किशोरी यादव पर गुरुवार को एक युवक ने हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी यादव के सिर पर गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर के अनुसार, गैराज में काम कर रहे युवक को जब उन्होंने मास्क पहने की बात कही तो वो भड़क गया और गाड़ी बनाने के औजार से सिर पर वार कर दिया। इधर, जब तक मौके पर पुलिस पहुंची, आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ महेंद्र…
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है. भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी.टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है. भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5-4 के अंतर से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी का मेडल जीता है. इस से पहले भारत ने वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने दो, हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह…
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि प्रदेश में झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन सरकार वास्तव में विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भाजपा की सरकार में 900 करोड़ रुपये विकास के नाम पर मेला लगाने में खर्च कर दिए गए। वे सदस्यता अभियान की जानकारी लेने के लिए सिमडेगा पहुंचे हैं और वहां पार्टी के नेताओं से बात कर आगे की रणनीति भी बनाएंगे। इसके पूर्व बसिया पहुंचने पर गुमला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोशन बरूवा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने डा. उरांव का स्वागत किया। वहीं सिमडेगा पहुंचने पर विधायक…
रांची: रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि रांची में नगर निगम क्षेत्र और आरआरडीए क्षेत्र में अवैध मकानों को चिन्हित किया गया है। अवैध रूप से बनाए गए मकानों को नगर निगम के कोर्ट से नोटिस दिया गया है। करीब दो सौ मकान अवैध पाए गए हैं। इसको तोड़ने का आदेश दिया जा चुका है। बाकी मकानों पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि हमारा भवन नक्शा बाइलॉज 1974 के पहले बनाया गया है तो मैं उन लोगों से…
गुमला : सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र में पिस्तौल की नोंक पर नौ घंटे तक बंधक रखकर आठवीं कक्षा की छात्रा से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. चारों युवक पहले से अपराधी हैं. दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने धमकी दी है कि पुलिस को सूचना दी, तो पूरे परिवार को गोलियों से भून देंगे. इस घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं. हालांकि पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुसो थाना में चारों अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को पीड़िता का गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल करायी. वहीं…
Tokyo Olympics Wrestling: भारतीय पहलवान रवि कुमार बुधवार यहां कुश्ती स्पर्धा के पुरूषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के सानायेव नूरीस्लाम को हराकर टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे. उन्होंने कम से कम देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी पहलवान को हरा दिया. रवि कुमार दहिया की जीत के बाद हरियाणा के सोनीपत में उनके परिवार के सभी सदस्य और ग्रामीण खुशी से झूम उठे. गांव में जश्न का माहौल है और लोग उनके परिवार वालों को बधाई दे रहे हैं. रवि कुमार दहिया ने सेमीफाइनल मुकाबले…
Ranchi. सीजीएसटी रांची ने लगभग 300 करोड रुपए के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है. घोटाले में शामिल 19 फर्मों के खिलाफ सीजीएसटी रांची के प्रधान आयुक्त एसके सिंह के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई है. इन 19 फर्मो ने फर्जी जीएसटी और इन्वॉयस जारी कर लगभग 26.51 रुपए की टैक्स की चोरी की है. ऐसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीजीएसटी रांची की निवारण शाखा ने गत बुधवार और गुरुवार को कुल 17 फर्मों द्वारा जमा किए गए कागजात और जीएसटी से जुड़े डेटा की गहन जांच के दौरान यह मामला पकड़ा. यह पाया गया कि…
Ranchi : रांची नगर निगम ने सेवा सदन को तोड़ने का आदेश जारी किया है. इसके अलावे भी लगातार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. अब तक राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में कई घरों को तोड़ा जा चुका है. सांसद संजय सेठ ने इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है. इसे तुगलकी फरमान बताया है. बुधवार को उन्होंने कहा कि यह सरासर जनविरोधी कार्रवाई है. लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, इन्हें शर्म नहीं आती बस्तियां उजाड़ने में, निगम पर यही लागू हो रहा. निगम अब रांची के आम लोगों की जिंदगी का दुश्मन बन बैठा…
Ranchi: रांची प्रतिष्ठत अस्पताल सेवा सदन के भवन को गिराने के निर्देश के खिलाफ रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय आगे आए हैं. इन्होंने कहा है कि वैसे भवन जो पिछले 50 सालों से सेवा कार्य कर रहे हैं उन्हों तोड़ना व्यवहारिक नहीं है. उप महापौर ने कहा है कि जब सेवा सदन का भवन बना था, तब रांची में नक्शे का प्रावधान नहीं था. तब से आज तक सेवा सदन अस्पताल ने लाखों लोगों की जिंदगियां बचाई है. अब इसे तोड़ने का नोटिस जारी करना उचित नहीं है. मालूम हो कि सेवा सदन प्रबंधन द्वारा भवन का नक्शा नहीं दिखाये…
रांची: झारखंड में विधायक खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने सिविल कोर्ट में आवेदन देकर आरोपितों को रिमांड पर लेने की मांग की है। तीन लोगों को सरकार के खिलाफ साजिश करने के आरोप में राजद्रोह समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है। दिल्ली-मुंबई भेज कर विशेष टीम से जांच करवाई गई। होटलों के सीसीटीवी के फुटेज से सबूत भी मिल चुके हैं। इस मामले में पुलिस अभी तक अनुसंधान का अपडेट नहीं बता रही है। इस मामले में जेल भेजे गए अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद के स्वीकारोक्ति बयान में साजिशकर्ताओं के संपर्क में रहने…
