Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»GST में पकड़ा गया 300 करोड़ का घोटाला, सीजीएसटी रांची की बड़ी कार्रवाई
    झारखण्ड

    GST में पकड़ा गया 300 करोड़ का घोटाला, सीजीएसटी रांची की बड़ी कार्रवाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 4, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi. सीजीएसटी रांची ने लगभग 300 करोड रुपए के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है. घोटाले में शामिल 19 फर्मों के खिलाफ सीजीएसटी रांची के प्रधान आयुक्त एसके सिंह के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई है. इन 19 फर्मो ने फर्जी जीएसटी और इन्वॉयस जारी कर लगभग 26.51 रुपए की टैक्स की चोरी की है.
    ऐसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीजीएसटी रांची की निवारण शाखा ने गत बुधवार और गुरुवार को कुल 17 फर्मों द्वारा जमा किए गए कागजात और जीएसटी से जुड़े डेटा की गहन जांच के दौरान यह मामला पकड़ा. यह पाया गया कि इन प्रतिष्ठानों ने फर्जी बिल एवं इनवॉइस के आधार पर आईटीसी लिया और जीएसटी इनवॉयस जारी कर फर्जी आईटीसी दूसरे प्रतिष्ठानों को ट्रांसफर किया. जांच के दौरान व्यक्ति पता चला कि एक पते पर सात और दूसरे पते पर पांच फर्म रजिस्टर्ड हैं लेकिन किसी भी फर्म का दिए गए पते पर कोई अस्तित्व नहीं है. ज्यादातर प्रतिष्ठानों का एड्रेस भी फर्जी पाया गया है.
    ज्यादातर प्रतिष्ठानों का एड्रेस फर्जी

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुल 19 प्रतिष्ठानों के नाम पर 294 करोड़ के फर्जी जीएसटी बिल और इनवॉयस जारी किए गए हैं. फर्जी आईटीसी का फायदा उठाने वाले ज्यादातर प्रतिष्ठानों का एड्रेस भी दूसरे राज्यों का है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घोटाले में रांची और झारखंड के कौन लोग संलिप्त हैं. सीजीएसटी ने इसकी सूचना जीएसटी के रीजनल कार्यालयों को भी भेजी है ताकि घोटाले के मास्टरमाइंड और सूत्रधारों तक पहुंचा जा सके.

    एक मोबाइल और ई-मेल आईडी से हुए कई जीएसटी रजिस्ट्रेशनही

    जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि कुछ प्रतिष्ठानों के जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया. सीजीएसटी, रांची ने इन सभी फर्मों के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

    इन प्रतिष्ठानों के नाम पर हुआ घोटाला

    ताराचंदी इंटरप्राइजेज 68.54 करोड़

    टीएनएम इंटरप्राइजेज 58.22 करोड़

    सिंघानिया कंस्ट्रक्शन 15.22 करोड़

    शिव शक्ति इंटरप्राइजेज 59.23 करोड़

    विशाल ट्रेडर्स 3.94 करोड़

    प्रीत ट्रेडर्स 4.09 करोड़

    धरम इंटरप्राइजेज 3.58 करोड़

    राधे ट्रेडर्स 5.27 करोड़

    मिश्र ट्रेडर्स 3.64 करोड़

    लखवीर सिंह 1.70 करोड़

    फिरोज हुसैन 5.26 करोड़

    कृष्णा ट्रेडर्स 4.98 करोड़

    ओम इंटरप्राइजेज 17.64 करोड़

    मां लक्ष्मी इंटरप्राइजेज 10.37 करोड़

    गणेश ट्रेडर्स 9.90 करोड़

    गणेश ट्रेडर्स 8.53 करोड़

    शिवनाथ कुमार 1.77 करोड़

    एसडीएम इंटरप्राइजेज 6.25 करोड़

    विनायक इंटरप्राइजेज 5.76 करोड़

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.