Author: Koylanchal Samvad

नई दिल्ली:  पेगासस जासूसी कांड और महंगाई के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने आज संसद के बाहर प्रदर्शन किया। हजारों कार्यकर्ता संसद का घेराव करने पहुंचे। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें कीं। प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देशभर से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रोजगार के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोलते। पिछले 7 सालों में 12 करोड़ युवा नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने करोड़ों युवाओं…

Read More

रांचीः एचईसी की आर्थिक हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। वहीं गुरूवार को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एचईसी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। कंपनी में कामगारों और मजदूरों का करीब साढ़े चार महीने का वेतन बकाया है। हालत ये है कि कर्मचारियों के घर खाने पीने की समस्या खड़ी हो गयी है। कर्मचारी बता रहे हैं कि पहले वेतन नहीं मिलने पर आस पड़ोस के दुकानदार उन्हें उधार राशन दे देते थे। मगर अब हालत ऐसी है कि उन्होंने भी राशन देने से मना कर दिया है। बच्चों की स्कूल फीस नहीं भरने के कारण उन्हें आनलाइन क्लास…

Read More

Ranchi : रांची नगर निगम में मैरिज रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया. जिसके तहत सिटी में तीन लोगों के मैरिज रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन को अप्रूवल मिल गया. अगले हफ्ते उन्हें सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया जायेगा. अब वे घर बैठे ही अपना मैरिज सर्टिफिकेट का प्रिंट निकाल सकेंगे. वहीं 4 लोगों का एप्लीकेशन पर्याप्त पेपर नहीं होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया है. साथ ही एप्लीकेशन रिजेक्ट किये जाने का कारण भी बता दिया गया है. बताते चलें कि जून महीने से रांची नगर निगम में इस सुविधा की शुरुआत की जा चुकी है. अबतक 36 लोगों ने किया है आवेदन शादी…

Read More

रांची:  राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट तक बिजली फ्री स्कीम लागू की जाती है तो सरकार पर 2,859 करोड़ का अतिरिक्त बोझ सलाना बढ़ेगा. इस बाबत जेबीवीएनएल ने अपनी रिपोर्ट उर्जा विभाग को सौंप दी है. जेवीएनएल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में 41,61,648 उपभोक्ता हैं. जिसमें 40,51,784 उपभोक्ता ऐसे हैं जो प्रतिमाह 300 यूनिट तक बिजली कंज्यूम करते हैं. 100 यूनिट तक बिजली फ्री करने का था वादा  अगर 100 यूनिट तक बिजली फ्री किया जाता है तो महीना 238.29 करोड़ को बोझ पड़ेगा वहीं यह राशि साल के हिसाब से 2,859.46 करोड़ तक…

Read More

Ranchi :  कोर्ट ने सरकार गिराने की साजिश मामले में गिरफ्तार आरोपियों को 2 दिनों के  रिमांड पर भेज दिया है. रांची पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करेंगी. एसीबी की विशेष न्यायालय ने रांची पुलिस के आवेदन को स्वीकार करते हुए तीनों अभियुक्तों की रिमांड की मंजूरी दे दी है.  पूछताछ के दौरान यह आरोपी सरकार गिराने के पूरे षडयंत्र से जुड़े कई और राज उगल सकते हैं. इतना ही नहीं पूछताछ में कई और नामों का खुलासा भी हो सकता है. बीते बुधवार को रांची पुलिस ने आरोपियों को रिमांड में लेने के लिए अदालत में आवेदन दिया था.…

Read More

रांची: अपर बाजार की दुकानों को तोड़े जाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी है। अदालत ने कहा कि जब तक अपीलीय प्राधिकार का गठन नहीं हो जाता है तब तक आरएमसी के दुकानों को तोड़ने के आदेश पर रोक रहेगी। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह 1 सप्ताह में अपीलीय प्राधिकार में रिक्त पदों पर नियुक्ति करें ताकि नगर निगम से पास आदेश के खिलाफ प्रार्थी अपील दाखिल कर सके ऐसा नहीं करने से हाईकोर्ट पर ही बोझ बढ़ रहा है। अदालत ने कहा कि एसएससी इस बात को सुनिश्चित कराएंगे…

Read More

मनोहरपुर (चाईबासा): मनोहरपुर थाना के पुरनापानी गांव स्थित गाटरमुंडी टोला में बुधवार देर शाम पोरेस तिर्की उर्फ ढेलका ने अपनी पत्नी सोमवारी तिर्की (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरुवार सुबह शव को घर में बंद कर दरवाजे पर बाहर से ताला लगा फरार हो गया। बाद में इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी दाउद किड़ो, पुलिस निरीक्षक फागु होरो व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजे का ताला तोड़ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था और कल रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था।…

Read More

धनबाद: हाउसिंग कॉलोनी के वासुदेव मेडिकल के पास खड़ी एक कार से ढाई लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। कार का शीशा तोड़ ढाई लाख रुपए चोरी करते हुए अपराधी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार कुसुम विहार निवासी प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक कुमार की है। घटना के संबंध में अभिषेक कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे वे सिटी सेंटर स्थित एक्सिस बैंक गए थे। एक्सिस बैंक से चेक के माध्यम से उन्होंने पांच लाख रुपये की निकासी की। निकासी करने के बाद ढाई लाख रुपये उन्होंने एक काले रंग…

Read More

रांची: रांची के कांके इलाके में गुरुवार को एक लूट की वारदात हुई। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी अख्तर हुसैन अंसारी से लूट की घटना हुई है। उनसे 3.40 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दिन के करीब 11 बजे बिरसा कृषि विश्वेविद्यालाय के पास स्थित बैंक अख्तर हुसैन अंसारी पास स्थि‍त बैंक से पैसा निकालकर अपने ऑफिस आ रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप स्थित स्टैंड में बाइक लगाकर ऑफिस की ओर जा रहे थे। अचानक…

Read More

रांची के तुपुदाना ओपी थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव रिंग रोड के किनारे फेंका मिला है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हाथ पर सन्नी नाम का टैटू बनाया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर जांच शुरूर कर दी है। तुपुदाना ओपी प्रभारी कन्हैया सिंह बाताया कि शव की स्थिति को देखकर लग रहा है कि हत्या से पहले युवक की बुरी तरीके से पिटई की गई है। उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं।…

Read More