Author: Koylanchal Samvad

धनबाद: पिछले हफ्ते पाथरडीह साइडिंग में अव्यवस्था के कारण हुई रेलवे गार्ड की मौत का मामला पूर्व मध्य रेल जीएम अनुपम शर्मा के दरबार तक पहुंच चुका है। मुख्यालय से बन रहे दबाव के बाद शुक्रवार को धनबाद के रेल अफसरों का अमला पाथरडीह पहुंचा। डीआरएम आशीष बंसल और दूसरे कई अधिकारी थे। डीआरएम पाथरडीह साइडिंग गए। संबंधित विभाग के कर्मचारियों से साइडिंग की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। साइडिंग का हाल भी जाना। पाथरडीह में अंग्रेजों के जमाने के सिग्नलिंग सिस्टम को बदलकर नए सिगनलिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। यार्ड का आधुनिकीकरण हो रहा है। इसकी भी अब तक…

Read More

पलामू : ACB की टीम झारखंड में घूसखोरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. इस बार टीम ने घूस लेते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी और क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ा है. जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. घूसखोरों पर शिकंजा कसने वाली ACB की टीम ने पलामू जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार और क्लर्क मनोज कुमार को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. टीम ने आरोपियों के पास से घूस का पैसा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपीयों ने किसी काम कराने को लेकर एक…

Read More

Ranchi: केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची तैयार करने का जिम्मा एक बार फिर राज्य सरकारों को सौंपने का निर्णय लिया गया है. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा इससे संबंधित संसोधन विधेयक पर सहमति भी बन गयी है. संभावना है कि संसद के चलते मानसून सत्र में इस विधेयक को सदन में लाया भी जाय. देशभर में चल रहे जतिगत जनगणना को देखते हुए इसे मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. इसके बाद से झारखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जातियों का आरक्षण बढ़ाने और जातिगत जनगणना कराने को लेकर राजनीतिक सरगर्मी एकाएक बढ़ गई…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केंद्र सरकार की नीतियों और महंगाई के विरोध में शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में एक दिवसीय धरना दिया। राजद के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद झारखंड के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक में राजद नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया और गैस, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य खाद्य पदार्थों में हो रहे बेतहाशा मूल्य वृद्धि का विरोध किया। पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने…

Read More

Dhanbad : जैक इंटर की परीक्षा में फेल छात्र जैक के खिलाफ लगातार प्रदर्शन रत हैं. धनबाद समाहरणालय में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त सहित कई अधिकारियों की बैठक चल रही थी. इस दौरान आक्रोशित छात्राओं ने डीसी ऑफिस की मेन गेट को धक्का देकर अंदर चली गयी. अंदर में भी दरवाजे को धक्का देते हुए समाहरणालय के अंदर प्रवेश कर छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान कई छात्राएं बेहोश भी हो गयी. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त, शिक्षा मंत्री और झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी. जिसके बाद धनबाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार एडीएम सहित कई अधिकारी…

Read More

समस्तीपुर :  समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह शुक्रवार सुबह बखरी बुजुर्ग में पंचायती के लिए गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर में 5 गोलियां दाग दीं, इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। उनके घर के बाहर पूरा गांव उमड़ पड़ा। लोग जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। NH-28 पर आक्रोशित लोग टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यातायात पूरी तरह से बाधित है।…

Read More

 सरायकेला : कोल्हान के सरायकेला-खरसावां जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। जंगली हाथी जानमाल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कांड्रा थाना अंतर्गत कांकी जंगल के टुअर डूंगरी पहाड़ी पर अपने तीन बच्चों के साथ पत्ता चुनने गए रायपुर गांव निवासी कालीचरण मार्डी 52 वर्ष की जंगली हाथियों द्वारा कुचल दिए जाने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार अहले सुबह 5 से 6 बजे के बीच की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालीचरण मार्डी अपने तीन बच्चों के साथ  जंगल के बीच स्थित टुअर डूंगरी पहाड़ पर पत्ता चुनने गया था। इसी दौरान अपनी ओर आते हाथियों के झुंड को…

Read More

रांची: रांची को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक नया अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शुक्रवार से सड़क पर पार्क वाहन से जुर्माना वसूला जाएगा। फिलहाल यह अभियान शहर के दो प्रमुख इलाके अपर बाजार और मेन रोड से शुरू किया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को ट्रैफिक SP ने सड़क पर फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने माइकिंग के माध्यम से दोनों इलाकों में लोगों को जागरूक किया और इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई दुकानदार भी अपनी गाड़ी सड़क पर पार्क कर रहे हैं तो उनसे भी जुर्माना…

Read More

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह एवं प्रतिनिधिमंडल ने जैक बोर्ड के 10वी और 12वी की त्रुटिपूर्ण परिणामो को लेकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा। विदित हो कि जैक बोर्ड द्वारा लगभग 40 हजार विद्यार्थियों को बिना ठोस कारण के फेल कर दिया गया है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया जाए और एक नया परिणाम घोषित किया जाए। मुख्यमंत्री मंत्री जी ने कहा कि इस मामले पे शिक्षा मंत्री जी के साथ मिल कर जल्द ही छात्र…

Read More

राँची: पेगासस जासूसी मुद्दे पर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में भाकपा माले और मासस केंद्र के मोदी सरकार के खिलाओ ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद सहित मासस के नेता मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले और मासस  नेताओं ने जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, मौके पर मौजूद भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने पेगासस जासूसी मुद्दे पर केंद्र के मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार केंद्र सरकार संविधान पर हमले कर रही है आज ही के दिन कश्मीर में धारा…

Read More