Author: Koylanchal Samvad

बोकारो:  बोकारो के हरला थाना क्षेत्र स्थित भतुआ गांव में श्मशान घाट के पास रविवार को नहाने के दौरान दामोदर नदी की तेज धार में बहे तीन छात्रों में से एक का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। शव की पहचान सेक्टर-3 ई निवासी हर्ष राज के रूप में की गई। हर्ष का शव घटनास्थल से 13 किलोमीटर दूर महुदा स्थित बागड़ा के पास दामोदर नदी से ग्रामीणों ने निकाला। रविवार सुबह नहाने के दौरान दामोदर में डूबे तीनों बच्चों ने चार दिन पहले ही मौज-मस्ती की योजना बनाई थी। उनके साथ उनके 5 और साथी थे। सभी अलग-अलग…

Read More

Dhanbad:  निचितपुर क्लिनिक के मालिक डॉ उमाशंकर सिंह के पुत्र कुमार चंदन पर जानलेवा हमला हुआ है। हमला रविवार की रात करीब 10: 30 बजे हुआ। हमला के बाद भागकर राजगंज थाना पहुंचे। इसके बाद जान बची। वह इयोन कार सवार थे। उनके साथ पांच साल की बेटी अद्विका कार के सामने सीट पर बैठी थी। पांच की संख्या में थे हमलावर कुमार चंदन ने बताया कि अपनी बेटी को लेकर टंडा बस्ती स्थित डा स्वतंत्र कुमार के घर से वापस क्लिनिक आ रहा थे। घात लगाए अपराधियो ने रॉड से पहले कार के सामने हिस्से के शीशे पर वार…

Read More

मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट पर जारी विवाद के बीच झारखंड एकेमडिक काउंसिल (JAC) इनकी सप्लिमेंट्री परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। इस बार परीक्षा के नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। पहले जहां इसमें सभी विषयों की परीक्षा की अनुमति दी गई थी, तो अब JAC परीक्षा के फॉर्मेंट में भी बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इस बार की पूरक परीक्षा सब्जेक्टिव होने के बजाय ऑब्जेक्टिव हो सकती है। OMR शीट पर परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। इस तैयारी पर निर्णयाक मुहर परीक्षा समिति…

Read More

New Delhi : टोक्यो ओलंपिक में आज 16वां दिन (शनिवार) सुनहरा रहा.भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है. नीरज चोपड़ा ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87.58 मीटर का रहा. इस तरह से मध्यकालीन महान योद्धा महाराणा प्रताप के देश भारत के लिए आज का दिन यादगार बन गया. इससे पहले आज रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक का मैच जीता था. इसी के साथ भारत के खाते में एक और ब्रांज मेडल जुड़ गया था. इस ओलंपिक में भारत ने अब तक 7 मेडल जीत लिए…

Read More

Giridih: गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के चिकनाडीह गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को कुंआ में डाल दिया गया. घटना शुक्रवार की देर रात की है लेकिन शनिवार की सुबह मामले की जानकारी देवरी थाना प्रभारी संतोष मंडल को मिली. इसके बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान थाना प्रभारी के निर्देश पर रूपा देवी का शव कुंए से बाहर निकाला गया. इस बीच जानकारी मिलने के बाद मृतिका के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. मृतिका के पिता जमुआ थाना के हारोडीह गांव निवासी अशोक महतो ने बेटी की हत्या का आरोप दामाद दीपक…

Read More

Giridih: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के लचुआदिह गांव में शनिवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो और महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं. घटना उस वक़्त हुई जब सविता देवी समेत कई महिलाएं अपने खेत में काम कर रही थीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पहुंचे. जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी लचुआदिह गांव पहुंची. इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोस्टमॉर्टम के सदर अस्पताल भेजा गया, वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए सदर भेजा गया इधर मृतिका…

Read More

नई दिल्ली: भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हॉकी में जहां महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं तीरंदाजी और निशानेबाजी में निराशा हुई। आज ओलिंपिक के 16वें दिन भारत को पदक की उम्मीद है। भालाफेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड की तलाश में उतरेंगे तो वहीं बजरंज पुनिया कांस्य पदक मुकाबला खेलेंगे।  गोल्फ के चौथा और फाइनल राउंड में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक चौथे स्थान रहीं। बजरंग का मुकाबला शुरू दूसरा हाफ में भी बजरंग ने शानदार खेल दिखाया और पहले कुछ मिनट में 2 अंक हासिल…

Read More

Ranchi: पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की आज शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ बैठक हुई. इस बैठक में शिक्षा सचिव राजेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ शैलेश चौरसिया और पारा शिक्षक संघ के 8 प्रतिनिधि शामिल थे. बैठक के बाद शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 18 अगस्त को पारा शिक्षकों के मांगों पर फाइनल निर्णय लिया जाएगा. आज की इस बैठक में बिहार में बनी पारा शिक्षक नियमावली की तर्ज पर यहां भी निर्णय लिए जाने पर सहमति बनी. आकलन परीक्षा ली जायेगी. इसके लिए तीन चांस दिये जायेंगे. पास करने वाले पारा शिक्षकों को…

Read More

धनबाद : कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुए हैं। लहर कब आएगी, इसे लेकर भी फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है। पर संभावित तीसरी लहर से बचने को रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। इस लहर के दौरान रेलवे कर्मचारियों को ऑक्सीजन के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। इसके लिए रेलवे अपने हॉस्पिटल कैंपस में ही ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कंपनी को रेलवे की ओर से ऑर्डर जारी कर दिया गया है। अगले 15 दिनों के अंदर ही ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की…

Read More

नयी दिल्ली: जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिल गयी है. भारत में इसके आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर जानकारी दी. भारत ने अपनी वैक्सीन की झोली में एक और वैक्सीन डाला है. जॉनसन एंड जॉनसन की एकल खुराक वाली वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गयी है. अब भारत के पास 5 वैक्सीन हैं. मंडाविया ने आगे लिखा कि यह वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ हमारे देश की सामूहिक लड़ाई को और बढ़ावा देगा. आपको बता दें कि…

Read More