Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र की एक युवती का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया वही पटमदा इलाके में एक महिला की लाश पेड से लटकती मिली। गोविंदपुर से अगवा युवती के पिता की शिकायत पर मानगो दाईगुट्टू के युवक रोहित शर्मा के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस युवती की बरामदगी का प्रयास कर रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। पटमदा के बोड़ाम में पेड़ से लटका मिला महिला का शव पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा के बाेड़ाम थाना की पुलिस ने पलासडीह में…
रांची: तमाड़ वन क्षेत्र के सारजमडीह टोला चिरूपीडी जंगल में हाथी के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक वह सात-आठ दिनों से बीमार था। उन्होंने इसकी सूचना तमाड़ वन क्षेत्र पदाधिकारी अमरनाथ भगत को दी। सूचना पाते ही भगत डॉक्टर की सहायता से हाथी के बच्चे को किसी तरह केले में दवा डालकर खिलाने की कोशिश की। लेकिन उसने दवा नहीं खाया। वहीं, हाथी के बच्चे को चारों ओर से हाथियों के झुंड ने घेर रखा था। जिससे उसके इलाज में काफी परेशानी आई। ग्रामीणों ने बताया कि नन्हें हाथी के चारो ओर करीब 12 से 15 जंगली…
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उज्ज्वला 2.0 योजना की शुरुआत की। योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 1 हजार महिलाओं को नए LPG कनेक्शन देकर की गई। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। इस बार इस योजना में सरकार फ्री LPG कनेक्शन के साथ-साथ भरा हुआ सिलेंडर भी फ्री में देगी। हजार महिलाओं को दिया कनेक्शन आज योजना के शुभारंभ के मौके पर 1 हजार महिलाओं को कनेक्शन दिया गया। 2021-22 वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत…
धनबाद के ADJ-8 उत्तम आनंद की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI की रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी फटकार लगाई। देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) एनवी रमना, जस्टिस विनीत शरण और सूर्यकांत की बेंच ने CBI से कहा, “आपकी रिपोर्ट में कुछ भी नहीं है। आपने किया क्या है? रिपोर्ट में हत्या का कारण तक नहीं बताया है। हमें आपसे ठोस जानकारी की उम्मीद थी।’ बेंच ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को जांच की निगरानी का निर्देश दिया है। साथ ही CBI को आदेश दिया कि जांच की रिपोर्ट हर हफ्ते झारखंड हाईकोर्ट में दायर…
अब हाईकोर्ट की इजाजत के बिना सरकार किसी भी एमपी और एमएलए के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं ले सकती है. अपने एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सांसद और विधायकों पर दर्ज आपराधिक मामलों हाईकोर्ट की इजाजत के बिना वापस नहीं लिए जा सकते हैं. बता दें, सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर स्पेशल कोर्ट बनाने और स्पीडी ट्रायल की बात कही गई थी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने एमपी-एमएलए के खिलाफ स्पेशल कोर्ट बनाने के मुद्दे पर केन्द्र की ओर से कोई जवाब…
रांची: हिंडाल्को के मुरी प्लांट में लिकर पाइप फटने से 11 मजदूर घायल हो गए हैं। इन मजदूरों को आनन फानन रांची के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 6:10 पर हिंडालको मैं लिकर पाइप में ब्लास्ट हो गया। दरअसल, प्लांट में कास्टिक पाउडर का निर्माण हो रहा था। वहां से निकला कचरा लिकर पाइप के जरिए बाहर आता है मंगलवार सुबह यह पाइप फट गया। जिसकी चपेट में मजदूर आ गए मजदूर कहां के रहने वाले हैं। अभी इसका पता नहीं चल सका। प्रबंधन की ओर से घटनास्थल पर जाने से…
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जवाब में लिखा- धन्यवाद आदरणीय प्रधानमंत्री जी। इसके अलावा सूबे के राज्यपाल रमेश बैस ने भी सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखें, ताकि आप जनसेवा के कार्यों में निरंतर लगे रहें। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन का आज 46 वां जन्मदिन है।…
रांची: आदिवासी दिवस के विशेष अवसर पर रक्तदान के लिए विख्यात प्रन्यास हेल्थ केयर सोसायटी एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मोराबादी, रांची शाखा के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन मोराबादी स्थित कार्यालय में किया गया। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चला। आज आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज को रक्तदान के लिए जागरूक करने हेतु इस विशेष दिन को चुना गया था। इस अवसर पर रक्तदान करने फायदे भी बताये गये। रेड क्रॉस सोसाइटी मोराबादी रांची परिसर आगामी एक हफ्ते तक ब्लड डोनेशन सप्ताह मना रही है एवं कार्यालय…
रांची: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इस साल भी मुहर्रम सादगी के साथ मनाया जाएगा। मोहर्रम में राजधानी रांची के विभिन्न अखाड़ों और इमामबाड़ों में निशान खड़े किए जाएंगे। फातेहा और नेयाज का कार्यक्रम होगा। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने फैसला किया है कि इस साल भी मोहर्रम में जुलूस नहीं निकाला जाएगा। यही नहीं, ढोल-ताशे और किसी भी तरह के खेल का प्रदर्शन भी नहीं होगा, ताकि मोहर्रम के दौरान लोगों के बीच शारीरिक दूरी बनी रहे और सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन हो सके। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी, धौताल अखाड़ा और इमाम बख्श अखाड़ा…
धनबाद: कोयलांचल एक बार फिर से बिरसा हरित ग्राम योजना के लक्ष्य से मीलों दूर रह गया। इस बार लाभुकों की कमी की जगह अत्यधिक बारिश ने इसमें अड़ंगा लगा दिया। अत्यधिक बारिश के कारण खोदे गए गड्ढों के भर जाने से प्रस्तावित लक्ष्य को पाने में अधिकारियों को असफलता का मुंह देखना पड़ा है। खुद अधिकारी इसको स्वीकार करते हूए कहते हैं कि लक्ष्य को पाने के लिए लाभुको का चयन ग्राम सभा से अनुमोदित सूची के अनुसार करा लिया गया था। इसी क्रम में लगाए जानेवाले पौधों की आपूर्ति करनेवाली एजेंसी का चयन भी हो किया जा चुका…
