Author: Koylanchal Samvad

चतरा: झारखंड की चतरा जिला पुलिस ने अवैध शराब माफिया के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी के लिए झारखंड से बिहार जा रहा देशी और विदेशी अवैध शराब का बड़ा खेप बरामद किया है। साथ ही साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। बरामद शराब में 275 पेटी देशी शराब की 14,300 बोतलें तथा अंग्रेजी शराब की 45 पेटियों में 792 बोतलें शामिल हैं। गिरफ्तार तस्करों में हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के तीसरी गांव निवासी स्वर्गीय जागेश्वर राम का पुत्र जयवंत कुमार, स्वर्गीय श्रीदीनानाथ पासवान…

Read More

रांची: टोक्यो ओलिंपिक में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा कर झारखंड की बेटियां और हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे रांची लौट आई हैं। बुधवार दोपहर 1.20 बजे वह रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। यहां उनकी आगवानी में राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने एयरपोर्ट पर दोनों को रिसीव किया। मंत्री के साथ दोनों खिलाड़ियों के परिजन भी वहां मौजूद थे। वहीं, अपनी बेटियों के स्वागत में पूरा शहर एयरपोर्ट पर उमड़ा था। हाथों में तिरंगा थामे लोग 10 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचने लगे थे। ये बेसब्री से उनके बाहर निकलने का…

Read More

गोला (रामगढ़):  गोला थाना क्षेत्र स्थित तोयर गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों ही पड़ोसी थे और नहाने के लिए घर से कुछ ही दूर स्थित तालाब गए थे। बच्चों के काफी देर तक घर वापस नहीं आने के बाद लोगों ने उन्हें ढूढ़ना शुरू किया तो दोनों का शव पानी में उतराता दिखा। फौरन लोग दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतकों में निवारण महतो उर्फ चरका महतो की बेटी पूजा कुमारी…

Read More

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर लैंडस्लाइड हुई है। किन्नौर से हरिद्वार जाने वाले नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी रोड पर निगोसारी और चौरा के बीच अचानक एक पहाड़ दरक गया। एक बस और कई वाहनों पर चट्टानें गिरी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 से ज्यादा यात्री मलबे में फंस गए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और NDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। मलबे में फंसी बस हरियाणा सड़क परिवहन की है, जो मूरंग से हरिद्वार जा रही थी। पिछले महीने में किन्नौर में हुआ था भूस्खलन 25 जुलाई को भी किन्नौर में भूस्खलन के बाद पहाड़ी से…

Read More

धनबाद: धनबाद के जोड़ाफाटक रोड इलाके में हर रोज घूमने वाला पागल बैंक ऑफ इंडिया की ATM में प्रवेश किया तो फिर निकलने का नाम ही नहीं ले रहा था। मंगलवार की रात एटीएम केबिन में प्रवेश किया तो रात भर बैठा रहा। इस दाैरान तोड़फोड़ और हंगामा किया। कैश बाक्स को भी तोड़ डाला। बुधवार की सुबह पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इसके लिए पागल की डंडे से पिटाई करनी पड़ी। पिटाई के बाद पागल भाग खड़ा हुआ। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। रातभर अंदर बैठा रहा पागल दरअसल, पागल लोगों को एटीएम में…

Read More

जामताड़ा: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहने वाले विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त अशोक कुमार साहू के एसबीआइ के बचत खाते से साइबर ठगों ने 63.33 लाख रुपये उड़ा लिए। छत्तीसगढ़ की पुलिस ने जामताड़ा पुलिस की मदद से नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहलीडीह ग्राम से आरोपित फूल चंद दास, दुलाल दास व अशोक दास को गिरफ्तार किया है। तीनों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस कई दिन से जामताड़ा में डेरा डाले हुए थी। अशोक इसी साल 31 मार्च को हुए थे सेवानिवृत्त, 17 जून से ठगी की शुरुआत पुलिस सूत्रों ने…

Read More

Ranchi : भारी बारिश को देखते हुए बिजली बोर्ड ने भी अलर्ट जारी किया है. बिजली वितरण निगम की ओर से सभी डिवीजन कार्यालय और एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों को आदेश दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि आने वाले तीन दिनों तक होने वाली भारी बारिश के मद्देनजर इंजीनियर्स अलर्ट मोड पर रहेंगे. किसी भी इलाके में बिजली खराब होने पर जल्द से जल्द मरम्मत करने का आदेश जारी है. बता दें मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए बिजली वितरण निगम की ओर से भी अलर्ट जारी किया…

Read More

रांची: रांची के बुढ़मू में सुबह-सुबह एक जंगली हाथी ने दो लोगों की जान ले ली है। मॉर्निंग वाक पर निकले 55 वर्षीय शंभू नाथ नायक 45 वर्षीय मनीष साहू को हाथी ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। घटना की जानकारी वन विभाग और बुढ़मू प्रशासन को दिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी भी हाथी को नहीं पकड़ा गया है। उसे आखिरी बार उमेडंडा…

Read More

धनबाद: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन करेगा। उसके परिणाम का प्रकाशन भी जल्द ही कर दिया जाएगा। यह आश्वासन जैक के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल उनसे जैक की परीक्षा परिणाम में खामियों की वजह से पूरे राज्य में हो रहे धरना-प्रदर्शन की जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार ने भी सीबीएसई का परीक्षा परिणाम जारी किया। उसमें कोई गड़बड़ी नहीं हुई। फिर जैक का फार्मूला क्या था। वह भी तब जबकि राज्य सरकारों ने केंद्र के फार्मूले पर ही परीक्षा परिणाम का प्रकाशन करने की बात कही…

Read More

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में हजारों छात्र अपने नियुक्ति की मांग और रोजगार की मांग को मोराबादी बापू वाटिका से नारेबाजी करते हुए झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन का आवास घेरने निकले हैं । पर इन्हें मोराबादी बापू वाटिका पास ही रोक दिया गया है। इन अभ्यर्थियों में पंचायत सेवा संघ , जिला सहायक पुलिस बल , जेटेट अभ्यार्थी , झारखंड सशस्त्र बल पुलिस संगठन , ऐसे कई और अभ्यर्थी हैं जिनकी नियुक्ति नहीं हो पाई है । ये तमाम अभ्यर्थी हैं जिन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षाओ को उत्तीर्ण कर चुके…

Read More