Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के अलग-अलग प्रखंडों में लगातार हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। रविवार की देर रात हाथियों ने इचाक प्रखंड के पुनाई पंचायत में दस्तक दी। यहां लोहंडी गांव में गांगो महतो के घर को पूरी तह से ध्वस्त कर दिया। गांगो महतो को जान बचाने के लिए दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ी। इसके बाद पास में स्थित सुनीता देवी के घर और बाउंड्री को नुकसान पहुंचाया। खेत में लगी मक्के की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। हाथियों के डर से रात भर ग्रामीण सहमे रहे। सोमवार की सुबह वन…
गिरिडीह: एनएच 114A मेन रोड स्थित करणपुरा में रविवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दुकान में टक्कर मारने की वजह से ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को बंधक बना लिया था। उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस और प्रशासन के टीम के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की। सीओ कृष्ण कुमार मरांडी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 50 लोगों से अधिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से दो दर्जन बाइक को जब्त किया है। कैसे भड़का मामला बेंगाबाद…
Pakur: जिले के गांडूपहाड़ी गांव में एक महिला और नवजात शिशु की शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र का है. शवों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है. लिट्टीपाड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पहली नजर में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. चाकू मारकर दोनों की हत्या की गई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे हैं.
पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। महिला की शिकायत पर छह अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करायी। इस घटना से लोग हतप्रभ हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना की कल्पना भी नहीं की जा सकती। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह घर पर थी। छह लोग घर में घुस गए। सभी ने उसे घर…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना को देखते हुए सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाना है. बुजुर्ग व बच्चे घर से इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. आज फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अगुवाई में आज मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान स्वतंत्रता दिवस को किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दुहराया गया एवं परेड…
बोकारो : दामोदर नदी में डूब तीसरे छात्र का शव भी बरामद कर लिया गया है। शुभम मिश्रा नाम के इस छात्र का शव बोकारो से लगभग 80 किलोमीटर दूर सिंदरी में मिला है। 5 दिन बीत जाने के बाद परिजन भी मिलने की आस छोड़कर पुआल से बेटे का पुतला बनाकर उसी नदी के किनारे गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिए ते। अंतिम संस्कार कर सभी रात में ही अपने पैतृक गांव आरा के लिए निकल गए थे। तभी सुबह खबर आई कि उनके बेटे का शव सिंदरी से बरामद किया गया है। सूचना मिलने के बाद सभी आरा…
झारखंड: ड्राइविंग लाइसेंस बनाना अब महंगा हो गया है। इसके लिए अब आपको पहले से कहीं अधिक खर्च करने होंगे। केवल यहीं नहीं ड्राइविंग लाइसेंस समेत कुल डेढ़ सौ तरह की अन्य फीस भी दुगुनी कर दी है। यानि अब परिवहन विभाग में किसी तरह का कोई काम कराने जाएंगे तो उसमें पहले से अधिक शुल्क देना होगा। झारखंड मोटरगाड़ी संशोधन नियमावली-2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत पूर्व निर्धारित शुल्क में बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। सरकार और परिवहन विभाग के इस फैसले के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से लेकर वाहनों के लिए परमिट लेने तक में…
स्वतंत्रता दिवस (15 August) से पहले जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सुरक्षाकर्मियों दो आतंकियों को मार गिराया है. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारुद मिले हैं. सुरक्षाबलों को मौके से दो एक 47 रायफल, रॉकेट लांचर और 2 रॉकेट बरामद हुए हैं. वहीं, इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाबल के जवान और दो नागरिक घायल हुए हैं. गोरतलब है कि, जम्मू कश्मीर के कुलगाम में बीते दिन गुरुवार को आतंकियों ने अचानक बीएसएफ के काफिले पर हमला बोल दिया. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को घेर लिया. और दोनों ओर से…
रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर खड़ी झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में एक रेल कर्मचारी को शौचालय जाना काफी महंगा पड़ गया। उसे अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। दरअसल उत्तर मध्य रेलवे का कर्मचारी को रांची स्टेशन से रांची -एलटीटी एक्सप्रेस पकड़ना था। रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर स्वर्ण जयंती ट्रेन खड़ी थी। बाथरूम का इस्तेमाल करने के दौरान ट्रेन खुल गई। तब तक हड़बड़ी में कर्मचारी बाथरूम से निकलकर उतरने की कोशिश की। लेकिन उतरने के क्रम में पैर लड़खड़ा जाता है। सीधे प्लेटफॉर्म के नीचे चला जाता है और उसकी मौत हो जाती है। रेल…
रांची: झारखंड के धनबाद सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में आज गुरुवार को सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंपी. अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच पदाधिकारी से कई सवाल पूछे, जिसका वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. 20 अगस्त को अगली सुनवाई होगी. जज उत्तम आनंद हत्याकांड की सीबीआई जांच चल रही है. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को इस मामले में सीबीआई जांच की साप्ताहिक (वीकली) निगरानी करने का आदेश पिछले दिनों जारी किया था. आदेश के अनुसार सीबीआई को हर हफ्ते हाईकोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया…
