Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: रांची काठिताड़ चौक रातू रोड सिटी सेंटर में दी वेलनेस यूनिसेक्स क्लब जिम का उद्धघाटन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस युवा नेता एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष सह समाजसेवी इंदरजीत सिंह, बॉडी बिल्डर मिस्टर इंडिया ( 2017) प्रशांत सिंह, बॉडी बिल्डर जूनियर मिस्टर इंडिया ( 2021) किसन विजय चौधरी ने फिटा और केक काट कर उद्धघाटन किया। जिम के ओनर रवि राज और विवेक कुमार है। दी वेलनेस क्लब जिम इंडियन ब्रांडेड जिम चेन है। झारखंड का पहला मल्टी चेन जिम है जो रांची में ओपन हुवा है, पावर्ड बाई पुनीत सिंह मिन्द्रा। जिम टोटल 2500 sq फीट…
तुपुदाना: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रांची खूंटी रोड से एक स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। इसमें 8 बोरा डोडा लदा हुआ था। मौके पर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि एक व्यक्ति फरार हो गया। गिरफ्तार युवकों एक का नाम एलिसियस बागे है, जो सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रैसिया गांव का रहने वाला है और वह कार चला रहा था। उसने बताया कि वह फिलहाल रांची में चुटिया थाना क्षेत्र के मुचकुंद टोली में बिकी पांडे के मकान में किराएदार है। दोनों का साथी जो फरार…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के बाहर सोमवार को 2 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की। कोर्ट के गेट नंबर D पर पति-पत्नी ने खुद को आग लगा ली। इसके तुरंत बाद उन्हें पुलिस वैन से राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया। महिला की तुलना में पुरुष की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। ये दोनों कोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जरूरी पहचान पत्र नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसी बीच उन्होंने खुद को आग लगा ली। वे खुदकुशी क्यों करना चाह रहे थे इसकी वजह अभी सामने नहीं…
काबुल: तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर अपनी सत्ता का रास्ता पूरी तरह से साफ कर लिया है। दो दशक के बाद तालिबान ने सत्ता पाने की मुहिम तो काफी समय पहले से ही शुरू कर रखी थी, लेकिन उसको सफलता आखिरी चार माह में मिली है। अप्रैल से अगस्त के बीच तालिबान ने जिस तेजी के साथ अफगानिस्तान के इलाकों को एक के बाद एक कर अपने कब्जे में लिया वो वास्तव में हैरान करने वाली है। वर्तमान समय में तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में अफरातफरी का माहौल है। काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़कर जाने…
रांची : रिम्स का कार्डियो थोरेसिक वस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग हार्ट के मरीजों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले मशीन से बेहतर इलाज देने की हर संभव कोशिश करता है. साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए विभाग को लगातार अपग्रेड करने की प्रक्रिया भी होते रहती है. इसी प्रक्रिया के तहत विभाग ने तीन प्रमुख उपकरणों की खरीदारी के लिए टेंडर जारी करने का निर्णय लिया है. इन उपकरणों की सुविधा होने से रिम्स में नियमित तौर पर बाइपास सर्जरी हो सकेगी. अब तक महीने में एक या दो मामले ही बाइपास सर्जरी के हो पाते थे,…
रांची: रांची में कोरोना के बढ़ते मामले के बाद जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब किसी भी कोविड के मरीज को होम आइसोलेशन पर नहीं रखा जाएगा। बल्कि ऐसे मरीजों को चिन्ह्ति करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो और कोरोना के मामले न बढ़े। इसके लिए इंसीडेंट कमांडर को दिशा निर्देश दिया गया है। उपायुक्त छवि रंजन ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वैसे स्कूलों की सूची उपलब्ध कराएं, जहां शिक्षकों ने वैक्सीनेशन नहीं लिया है। अगर ऐसे शिक्षकों की संख्या किसी भी स्कूल में ज्यादा…
देवघर: सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सदानंद गांव स्थित तीन बच्चयों का शव तालाब से बरामद किया गया है। बरामद शव की पहचान गांव के राजू पुजहर की बेटियों के रूप में की गई है। तीनों की उम्र क्रमश : पांच, तीन व एक वर्ष है। तीनों सगी बहनें थीं। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस ने मामले में मृत बच्चयों के पिता व माता चंद्रावती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका व्यक्त की जा है कि घटना ऑनर किलिंग से जुड़ा है। घटना को लेकर दादा (मृत बच्चियों के दादा) के बयान पर थाना में बेटा व बहु पर…
बिहार: बिहार के छपरा में एक दिलदहला देने वाली वारदात हुई है। यहां स्वतंत्रता दिवस के दिन रविवार को एक महिला की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव नग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला। उससे कुछ दूर ही उसके कपड़े पड़े हुए थे। हैवान ने इतनी बेरहमी से हत्या की है कि शव देखकर पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। शव पर पेट, गर्दन, मुंह और सीने समेत 15 से ज्यादा जगह पर चाकू मारा गया था। महिला की आंख तक फोड़ दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर स्थित छिलका पुलिया से बिहार के दो युवक बाइक समेत डूब गये. गोताखोर व स्थानीय लोगों ने काफी जद्दोजहद कर दोनों युवकों की जान बचायी. ये युवक नशे में थे. जानकारी के अनुसार बिहार के रोहतास जिले के बड़की अखाड़ा निवासी अक्षय कुमार राय एवं दरभंगा जिले के कटका निवासी सुनील कुमार रविवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे थे. इस बीच बाइक से दोनों युवक छिलका पुलिया पार कर रहे थे. जहां पानी की तेज धार में दोनों बाइक समेत बह गये. इस बीच परमेश्वर यादव उर्फ मिंटू ने दोनों को डूबते हुए…
रांचीः रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ा हादसा टल गया. अचानक बिजली का तार टूटकर बीच सड़क पर गिरा गया, गनिमत रही की लोग बाल-बाल बच गए. फिलहाल पुलिस लोगों को वहां जाने से रोक रही है. जानकारी के अनुसार, मेन रोड सुबह 10 बजे के करीब हाई वोल्टेज 11 केवी का बिजली तार टूट कर गिर गया. तार एक स्कूटी चालक से टकरा गया था, लेकिन इस घटना में किसी के हताहात होने की सूचना नहीं है. जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में लाइन काट दी गयी. बाद में इसे दुरूस्त करके लाइन चालू कर दी गयी. सेंट्रल डिविजन के…
