Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में चौपारण में डोभा में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना पड़रिमा पंचायत के बनव गांव की है। युवक की पहचान गांव के ही शशिभूषण सिंह पिता तपेश्वर सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गई है। शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद गांव में मातम है। शशिभूषण सिंह डोभा में कैसे डूबा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरु…
लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र के बेटहट गिरजा टोली गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बगडू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही स्थानीय पुलिस युवक की हत्या के सभी बिंदुओं पर अनुसंधान करते हुए सुराग जुटाने में लग गई है। बताया जा रहा है कि लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र के बेटहट गिरजा टोली गांव निवासी स्वर्गीय सोमरा उरांव के पुत्र राजेश उरांव (35 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर…
बोकारो: चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूर्ति टांड में बुधवार को पेड़ से लटकी एक अधेड़ की लाश बरामद की गई। अधेड़ मंगलवार की रात से घर से गायब था और परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान अमरनाथ शर्मा के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार, अमरनाथ का सुनील रजवार की पत्नी पायल देवी के साथ पैसे के लेनदेन…
सिमरिया (चतरा): अफीम तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना पुलिस ने 909 ट्रक में लदा 1081.4 किलोग्राम डोडा जब्त किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में राजस्थान लूनी जिला के बाकेरक्षणी गांव निवासी बंसीलाल और पलामू जिला पिपराटांड़ थाना के तितलंगी गांव निवासी रिंकू कुमार यादव का नाम शामिल है। पुलिस ने डोडा के साथ ट्रक और एक मोबाइल को भी जब्त किया है। अनुमंडलपुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना…
धनबाद : रेलवे ने टिकट परीक्षक के पैनल बनाने को लेकर 26 अगस्त को परीक्षा लेने की घोषणा कर दी है। ग्रेड पे-2000 और लेवल-3 के 26 पदों के लिए परीक्षा आयोजित होगी। धनबाद रेल मंडल ने एलडीसीई यानी लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपीटेटिव एग्जाम के लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश में तीन परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें दो झारखंड के धनबाद व बरकाकाना में और तीसरा सेंटर उत्तर प्रदेश के चोपन में बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्र धनबाद रेल मंडल के अधीन हैं। लिखित परीक्षा का सिर्फ एक मौका धनबाद रेल मंडल के कार्मिक विभाग ने 26 अगस्त को लिखित…
झारखंड के स्कूलों में इस साल भी कम होगी पढ़ाई: पहली से 12वीं कक्षा तक के सिलेबस में 25% की होगी कटौती
रांची: झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर इस सत्र में भी कोरोना का साया रहेगा। अभी तक राज्य के प्राथमिक और मिडिल स्कूलों पर ताला लटका है। इस कारण झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने एक बार फिर पहली से 12वीं कक्षा तक के सिलेबस में कटौती का निर्णय लिया है। JEPC के डायरेक्टर शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया- ‘इस बार 25% तक सिलेबस में कटौती की जाएगी। तैयारी शुरू हो गई है। इस महीने के अंत तक सिलेबस जारी कर दिया जाएगा। नए सिलेबस के आधार पर पहली से 12वीं तक की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा’। JCERT के शिक्षक…
हंटरगंज (चतरा): वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात मोरइनवा गांव में छापेमारी कर साढे चार किलो अफीम बरामद किया है। अफीम की बरामदगी गांव के दिनेश पासवान के घर से हुई है। पुलिस को आते देख दिनेश पासवान एवं परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार हो गए। जिसकी वजह से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वैसे उसके विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के दिनेश पासवान…
खूंटी: मारंगहादा थाना क्षेत्र के दिरीगढ़ा रिमिक्स फॉल घूमने आए दो युवकों की फॉल में डूबने से मौत हो गई। घटना 15 और 16 अगस्त की है। मंगलवार को दोनों का शव बरामद किया गया और पोस्टमाॅर्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। दोनों ही अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे और नहाने के दौरान हादसा हुआ। मृतकों में रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के पोखरटोल निवासी अंबर खोया (21) और गुमला के चैनपुर का रहने वाला डेनिस सिद्धांत टोप्पो उर्फ विक्की (22) के रूप में की गई। दरअसल, डेनिस सिद्धांत 15 अगस्त को 7 दोस्तों के…
खरसावां: खरसावां वन क्षेत्र के अंतर्गत बिषयगोड़ा-काशीडीह मेन रोड में जंगली हाथियों के झुंड ने एक साइकिल सवार को कुचल कर मार डाला, जबकि उसके आगे चल रहे दूसरे साइकिल सवार दोस्त ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। दोनों ही अपने घर आ रहे थे। घटना सोमवार की देर शाम की है। झुंड में 12 हाथी शामिल हैं और खरसावां क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। मृतक की पहचान खरसावां के प्रगनाथडीह निवासी बलराम केराई (30) के रूप में की गई। उसके दोस्त सुशील बोदरा ने बताया कि दोनों अपनी साइकिल से बिषयगोड़ा गांव गए थे। इसके बाद…
ICC T20 World Cup 2021 : भारत और पाकिस्तानके बीच रोमांचक मुकाबला देखने के लिए इंतजार कर रहे फैन्स के लिए अच्छी खबर है. अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. इस साल अक्तूबर-नवंबर में यूएइ में होनेवाले टी-20 विश्व कप में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) को सुपर-12 के एक ही ग्रुप में रखा गया है. वहीं आज टी20 वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान कर चुका है और साथ ही कौन से ग्रुप में कौन सी टीम होगी, इसकी भी घोषणा की जा चुकी है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 24…
