Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
नयी दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से बलात्कार और उसकी हत्या वाले मामले में राहुल गांधी के पोस्ट को इंस्टाग्राम और फेसबुक ने हटा दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस पोस्ट को इसलिए हटाया गया, क्योंकि इस पोस्ट में नाबालिग लड़की माता-पिता की पहचान का खुलासा हुआ था. इससे पहले ट्विटर ने भी राहुल के एक पोस्ट को लेकर उनके अकाउंट को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया था. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गये सामग्री के लिए फेसबुक की ओर से राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया था. सोशल मीडिया की दिग्गज…
रांची: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से बीते चार दिनों से गायब युवक का हवाई नगर से अधाजला शव बरामद किया गया है। लटमा और हवाई अड्डा के बीच शव मिला है। युवक की पहचान अर्जुन लिंडा के रूप में की गई है। 15 अगस्त की रात से वह लापता था। स्वजनों ने पुलिस को उसकी सूचना दी। बार-बार गुहार लगाते रहे कि अर्जुन की खोज करें, लेकिन पुलिस टालती रही। स्वजनों का आरोप है कि पुलिस ने कहा कि कुओं में जाकर देखो, झग्गर डालो। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। अंत में अर्जुन का शव मिला है। घटनास्थल…
रांची: अफगानिस्तान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल से वहां का बाजार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अफगानिस्तान को मेवों के बड़े निर्यातक देशों के रूप में जाना जाता है। रांची के बाजार में भी दिल्ली के रास्ते अफगानिस्तान से मेवे मंगवाए जाते हैं। फिर रांची से राज्य के अलग-अलग जिलों के बाजार में इसे भेजा जाता है। अफगानिस्तान के संकट से राज्य में मेवों के दाम में मामूली बढ़त हुई है। मेवों के दाम में 2 से 5 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार के पास दूसरी मंडियों से आयात चालू रखने का विकल्प…
Gumla : गुमला और लोहरदगा जिले की सीमा पर नक्सली द्वारा आइईडी बम विस्फोट किये जाने की खबर है. इस विस्फोट में किसान बूढ़ेश्वर नगेसिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. घटना बिशनपुर थाना क्षेत्र के जुडवानी जंगल की है. पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है. गुमला एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस बल के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
दुमका: दुमका पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मामला दुमका जिला अंतर्गत शिकारीपाड़ा थानाक्षेत्र के शहरबेड़ा गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गांव के रागदा बेसरा के घर पर छापा मार कर 10 पैकेट में भरा 500 किग्रा अमोनियम नाइट्रेट, 157 पीस जिलेटिन छड़, 4 हजार 500 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर जब्त किया है। एक शख्स के पास से अतनी बड़ी संख्या में विस्फोटक मिलने से लोग हैरान हैं। इलाके में हड़कंप मच गया है। एसपी अंबर लकड़ा ने खुद संभाली कमान गौरतलब है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा खुद घटनास्थल…
रांची: रिम्स के इएनटी वार्ड में भर्ती पिठौरिया निवासी एक युवती के साथ आउटसोर्सिंग में काम कर रहे लैब टेक्नीशियन फरिउल शेख ने बाथरूम में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया. युवती ने शोर मचाया, तो जैप-10 में कार्यरत उसकी बहन और बहनोई ने उसे बचाया. घटना बुधवार रात नौ बजे की है. घटना के संबंध में बरियातू थाना के रिम्स इंचार्ज मारूत नंदन ने बताया कि परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी युवती इलाज के लिए आयी थी. उसी समय से फरिउल शेख उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. युवती विरोध करती थी, लेकिन वह हमेशा उसके पीछे…
RANCHI: चतरा जिले की पुलिस ने 15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली रमेश गंझू उर्फ अंकित उर्फ आजाद उर्फ हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया है. वह भाकपा माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी का सदस्य हैं. पुलिस की विशेष टीम ने उसे चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह जंगल से गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ झारखंड के चतरा लातेहार पलामू और बिहार के गया औरंगाबाद समेत कई जिलों में मामले दर्ज हैं. रमेश गंझू पर पिछले दो दशकों में 30 से अधिक पुलिस जवानों और कई ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने का आरोप है. उसके खिलाफ बिहार और…
लातेहार: चतरा में बांझा बहेर नदी में बहे चार साल के बच्चे का शव गुरुवार की सुबह घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर मिला। लातेहार के बारियातू निवासी बच्चा बुधवार को डायवर्जन पार करने के दौरान बाइक से नदी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया था। रात में भी ग्रामीणों ने उसकी तलाश की पर उसका कुछ भी पता नहीं चला। मृतक की पहचान बारियातू निवासी प्रदीप प्रसाद गुप्ता के बेटे शानू कुमार के रूप में की गई। दरअसल, बुधवार की शाम को चतरा जिले के जोरी प्रतापपुर जाने वाली रोड में बांझा बहेर नदी में बाइक से…
कोलकाता: West Bengal Post-poll violence case: बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुए हिंसा की जांच सीबीआइ करेगी। कलकत्ता हाईकोर्ट की पांच जजों की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। इसके अलावा अन्य मामलों की कोर्ट की निगरानी में एसआइटी जांच करेगी। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को पीड़ितों को मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति हरीश टंडन, न्यायमूर्ति इंद्रप्रसन्न मुखर्जी, न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार की बड़ी पीठ ने फैसला सुनाया। मालूम हो कि, चुनाव बाद हिंसा पर हाई कोर्ट के…
बोकारो: हजारीबाग के युवक और बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) की युवती ने गुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने बेसुध पड़े युवक-युवती को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया है। जहां से उन्हें बोकारो रेफर कर दिया गया। मौके से दोनों के पास से कई प्रेम पत्र भी बरामद किया गया। प्रेमी जोड़ा घर से दो बार फरार भी हो चुका है। वहीं, इसकी सूचना गोमिया थाना पुलिस को भी दे दी गई है। युवक हजारीबाग के इचाक का रहने वाला है। युवक सुबह 6 बजे बोकारो थर्मल पहुंचा और फोन कर…
