Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना अंतर्गत बरसैता गांव निवासी नारद दुबे के 26 वर्षीय पुत्र कृष्णा दुबे की गुरुवार तड़के अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। इधर हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर पाटन-मेदिनीनगर मुख्य पथ को जाम कर दिया है । इधर घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।ग्रामीणों ने किया सड़क जाम कर दिया है । सड़क जामकर रहे ग्रामीण…
Jamshedpur : पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र की एक कॉलेज की छात्रा के आत्महत्या के मामले का पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया है. इसके तहत छात्रा ने इसलिए आत्महत्या की थी, क्योंकि उसके प्रेमी ने उसका अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिया था. घटना बीते 7 अगस्त की है. घटना के 11 दिनों बाद पुलिस की जांच में मामले का खुलासा हुआ है. इस मामले में पहले थाना में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया था. हालांकि अब पटमदा थाना के एएसआई दाऊद होरो के बयान पर थाना में आरोपी महितोष महतो के खिलाफ मामला दर्ज कर…
रांची: रांची आरपीएफ पोस्ट को रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता मिली है। स्टेशन परिसर में बीयर की बोतलों से भरा बैग एक यात्री के पास से बरामद किया गया है। इसमें 24 बोतल बीयर थी। इसकी कीमत 3120 रुपये बताई जा रही है। दरहसल रांची स्टेशन पर एक यात्री अपने साथ एक बैग लेकर खड़ा था। वह काफी बेचैन दिख रहा था। बार-बार किसी को फोन कर रहा था। उसकी बेचैनी देखकर आरपीएफ को संदेह हुआ। उसके बाद उस पर नजर रखी जाने लगी। आधे घंटे बाद जब स्टेशन पर ट्रेन पहुंची, तो आरपीएफ ने तत्काल उसे ट्रेन पर…
पलामू पुलिस ने कल चुनाव आयोग की वेबसाइट ( Election Commission Website ) से छेड़छाड़ कर फर्जी आधार कार्ड और वोटर आइडी बनाने के मामले का खुलासा किया था. इस फर्जीवाड़े में पलामू साइबर पुलिस ( Palamu Cyber Police ) ने चैनपुर थाना के एक आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में युवक से पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले का नेटवर्क यूपी और बिहार से भी जु़ड़ा हुआ है. ऐसे दिया घटना को अंजाम पूछताछ में मुकेश ने पुलिस को बताया कि गिरोह का सरगना रांची…
सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए में अब लड़कियों के दाखिले की मंजूरी दे दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के एक बड़े फैसले के बाद अब लड़कियां भी एनडीए की दाखिला परीक्षा में बैठ सकती है. बता दें आने वाले 8 सितंबर को एनडीए की प्रवेश परीक्षा हो रही है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों के परीक्षा में शामिल होने पर सहमति जता दी है. बता दें, इससे पहले लड़कियों को नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत नहीं थी. बता दें, इससे पहले पीएम मोदी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, देश के सैनिक…
सुंदरपहाड़ी: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दाैरे पर बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से गोड्डा जिले के सुंदरपाड़ी प्रखंड में उतरे। यहां पर उन्होंने 7050.83 लाख की योजनाओं का उद्घाटन और 2230 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। सुदरपहाड़ी प्रखंड मुख्ममंत्री सोरेन के विधानसभा बरहेट क्षेत्र का हिस्सा है। 2:20 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर टेशोबथान मैदान पर उतरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर 2:20 बजे सुंदरपहाड़ी प्रखंड के टेशोबथान मैदान पर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री मंच की ओर पढ़ गए। मुख्यमंत्री सुंदरपहाड़ी के…
रांची : झारखंड में अगला पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराया जा सकता है. राज्य सरकार दलीय आधार पर पंचायत चुनाव कराने पर मंथन कर रही है. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग विभिन्न राज्यों की पंचायत नियमावली का अध्ययन कर रहा है. अध्ययन के बाद पंचायतों में दलीय आधार पर चुनाव कराने की संभावना पर विमर्श किया जायेगा. उसके बाद जरूरत महसूस होने पर राज्य के पंचायत चुनाव नियमावली में बदलाव किया जायेगा. फिलहाल, राज्य में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराने से संबंधित कोई नियम नहीं है. दो बार दिया गया है अवधि विस्तार : पंचायतों में विकास कार्य…
रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले में लड़की की तरफ से अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. लड़की खूंटी की रहने वाली बताई जा रही है. केस दर्ज होने के बाद रांची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है. पीड़िता का मंगलवार को न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान भी कराया गया है. इस मामले में पुलिस पदाधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से…
रांची: झारखंड के गुमला जिले में बुधवार की दोपहर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सहायक अभियंता को घूस लेते पकड़ा है। एसीबी रांची की टीम ने भरनो प्रखंड के सहायक अभियंता वरुण कुमार रंजन को 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह मनरेगा कार्य के बदले रिश्वत ले रहा था।
धनबाद: दुष्कर्म और छेड़खानी की घटनाओं से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल प्रबंधन सबक लेने को तैयार नहीं है। नतीजतन, समय-समय पर महिला मरीजों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटना घट जा रही है। एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना हुई है। मंगलवर की रात गिरिडीह की एक महिला के साथ गंदा काम करने का प्रयास किया गया। इस घटना के विरोध में मरीजों ने हंगामा किया। सरायढेला थाना की पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने इस मामले में धनबाद के तेलीपाड़ा से अमन कुमार साव नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।…
