Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: रांची जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा टांड में जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति की कुचल कर जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार बमने गांव निवासी पान महतो आज सुबह बचरा टांड के खेत मे लगे धान को देखने गया हुआ था। इसी क्रम में जंगल में हाथियों के झुंड की चपेट में आ गया। इस दौरान हाथियों ने कुचल कर उसे मार डाला। ज्ञात हो कि तीन दिनों से हाथियों के झुंड ने केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू में तबाही मचा रखा है। रात्रि में वन विभाग व ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाल कर…
रांची: झारखंड के गुमला, लातेहार समेत कई जिलों में आज बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. कल रविवार को सावन का आखिरी दिन है. इस दिन भी बारिश के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज व कल आकाश में बादल छाये रहेंगे और बारिश होगी. पवित्र सावन माह के आखिरी दिन यानी 22 अगस्त (रविवार) को झारखंड में बारिश की संभावना है. वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी, दक्षिण पूर्वी एवं मध्य भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश…
पलामू: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांडू थाना क्षेत्र के धानुडीह गांव के टोला पिपरहवा में डायन बिसाही को लेकर शुक्रवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई । इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए । बताया जाता है कि पिपरहवा के कमेशरी चौहान व विजय चौहान के बीच डायन बिसाही को लेकर पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। इस संबंध में एक पक्ष के विजय चौहान ने बताया कि दूसरे पक्ष के कमेशरी चौहान हमेशा बीमार रहते थे। उनका आरोप है कि उनकी भाभी रिता कुंवर डायन हैं। उन्हीं के द्वारा…
गढ़वा: गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटिया गांव में आपसी विवाद को लेकर शिवनाथ मांझी (36) ने अपनी पत्नी चंद्रावती देवी (34) की हत्या उसके सिर तथा चेहरे पर सबल से प्रहार कर कर दी। इसके बाद शिवनाथ अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर जाकर खुद भी एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतक के पुत्र लक्ष्मण मांझी ने बताया कि तीन बजे के करीब मेरे भाई ने मुझे जगाया तथा बताया कि घर के एक कमरे में मां तथा…
दुमका: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की किशोरी के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। शुक्रवार की देर शाम पीड़िता ने स्वजन के साथ थाना आकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद रात में छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपितों में दो किशोर और दो युवा शामिल है। एक आरोपित शादी शुदा है। घटना 17 अगस्त की है। लेकिन प्राथमिकी अब दर्ज हुई है। घटना के समय घर में अकेली थी पीड़िता पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता रोजगार के लिए बाहर गए…
सिमडेगा: सिमडेगा जिले के गिरदा ओपी की पुलिस ने 25 लाख रुपये मूल्य का 50 किलो गांजा जब्त किया है। साथ ही गांजा तस्करी में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने सघन वाहन जांच करते हुए उक्त कार्रवाई की। एसपी डाॅ. शम्स तब्रेज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ओड़िशा की ओर से गांजा की बड़ी खेप आने वाली है। इसे लेकर पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया। गिरदा ओपी क्षेत्र में अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर अपराध नियंत्रण वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट…
Patna: सौतेले पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया है. घटना घोसवरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी है. इसका विरोध करने पर पीड़िता की मां के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस ने आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति ने एक दोस्त को बुलाकर घर में शराब की पार्टी की. बाद में शराब के नशे में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा. जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. वहीं उसे एक कमरे में बंद…
Bhojpur: बचपन में जिस पिता की उंगली पकड़ कर चलना सीखा होगा उसी कलयुगी पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर बेरहमी से 15 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को घर में ही छिपा दिया. ये रोगंटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर मुहल्ला की है. जहां पुलिस ने बच्ची की सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि कातिल पिता फरार है. शुक्रवार को अजिमाबाद थाना के नुरपुर-भीमपुरा सुखी नहर से शव बरामद होते ही सनसनी फैल…
Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक अचेतावस्था में बरामद किया है. युवक का नाम धर्मनाथ शाहदेव है और वह जगरनाथपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. युवक के शरीर चाकू के जख्म के निशान हैं. सिर पर भी पत्थर से कूचने का जख्म है. माना जा रहा है कि युवक को पत्थर के कूचकर मारने की कोशिश की गई है. स्थानीय लोगों ने अचेतावस्था में युवक को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने इलाज के लिये युवक को रिम्स भेज दिया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी…
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन अस्पताल भवन के पीछे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। शव होने की सूचना पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव के पास पड़े कीटनाशक दवा के डब्बे मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार, एएसआई अशोक कांकुल घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त…
