Author: Koylanchal Samvad

भागलपुर: जिले के मधुबनी टीओपी अंतर्गत मझेली चौक पर अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र का नाम आयुष कुमार झा बताया जार हा है। आयुष सिपाही टोला का रहने वाला था। अपराधियों ने एक गोली आयुष कुमार झा के सीने में मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच जुट गई है। वहीं, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हत्याकांड के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। बताया जाता है कि आयुष कुमार झा अपने मित्र के साथ मजेली चौक स्थित कॉलेज जा रहा…

Read More

हजारीबाग: कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलमी गांव के एक कुएं से मंगलवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया। लड़की अपने घर से पिछले दो दिनों से लापता थी। परिजन उसे अपने स्तर से ढूंढ़ रहे थे। हालांकि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की आशंका भी जाहिर नहीं की है। मृतका की पहचान सुलमी गांव निवासी लीलावती कुमारी (15) के रूप में की गई। मंगलवार की सुबह कुछ लोग कुएं से…

Read More

घाघरा थाना क्षेत्र के पुराना पेट्रोल पंप के सामने स्थित केला बागान में दो अधेड़ की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को गुमला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में कर लिया है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मृतकों की पहचान एम देवादसु अैर लोकेश के रूप में की गई। इस संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर श्यामनंद मंडल ने बताया कि जिस मृतक की पहचान की गई है, दोनों कर्नाटक के रहने वाले थे। पिछले काफी सालों से घाघरा में आकर रहते थे और केला…

Read More

केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी विवादित बयान दे दिया जिसके बाद घमासान मच गया है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार नासिक के भाजपा कार्यालय में पथराव किया गया है. शिवसेना के कार्यकर्ताओं पर पथराव का आरोप भाजपा ने लगाया है. वहीं कोरोबारी नगरी मुंबई में शिवसेना के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है. इधर शिवसेना सांसद विनायक राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और नारायण राणे को कैबिनेट से हटाने की मांग की है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार नारायण राणे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस नासिक रवाना हो चुकी…

Read More

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह स्थित स्वर्ण रेखा नदी से सोमवार को एक युवक का तैरता हुआ शव मिला है. शव पर स्थानीय लोगों की पहले नजर पड़ी. यह सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया. फिर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. संभावना यह भी जताई जा रही है कि शव किसी दूसरे जगह से बहकर नदी में आया हो. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडूंगरी में रहने वाली पूजा तिवारी (28) की लाश सोमवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे टीएमएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर पूजा की हत्या करने का आरोप लगाया है। टीएएमच में भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। मृतका की डेढ़ साल की एक बेटी भी है। मृतका के मायके वालों ने थाना में ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतका की छोटी बहन अर्चना तिवारी ने पूजा के पति महेश तिवारी, ससुर शत्रुघ्न…

Read More

गुमला : झारखंड की गुमला पुलिस को पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. कामडारा थाना के टुरूंडू डाहूटोली मोड़ के समीप से पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर रनिया थाना के तुरीगढ़ा निवासी जोहान टोपनो (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल, गोली व मोटर साइकिल बरामद हुआ है, जबकि पीएलएफआई के दो एरिया कमांडर कामडारा थाना के सरिता गांव निवासी अतिश राम व अर्जुन राम पुलिस को चकमा देकर भाग निकले. हालांकि पुलिस ने इन दोनों उग्रवादियों को पकड़ने के लिए पीछा किया. परंतु जंगल में घुसने के बाद दोनों उग्रवादी भागने में…

Read More

बिहार में जातिगत जनगणना की मांग पीएमओ तक पहुँच गयी है. जातिगत जनगणना को लेकर बिहार के 10 राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एकसाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. नीतीश ने कहा कि हमने बिहार की जातियों के संबंध में प्रधानमंत्री को जानकारी दी है, उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना. प्रधानमंत्री ने जातिगत जनगणना की मांग को नकारा नहीं है. वहीं तेजस्वी बोले कि जब पेड़-पौधों की गिनती हो सकती है तो…

Read More

घाटशिला:  गालूडीह थाना क्षेत्र के हाटचाली तलाब में सोमवार को एक अधेड़ का शव बरामद किया गया। वो पिछले तीन दिनों से लापता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। अधेड़ ने सुसाइड किया है या फिर यह हत्या है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। अधेड़ की पत्नी की भी कुछ दिनों पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक की पहचान हाटचाली निवासी काली चरण गोप (48) के रूप में की गई। उसके दो बेटे एक बेटी है। उसके परिवार के…

Read More

रांची :  रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी भाजपा नेता अरुण पांडेय के पुत्र राहुल पांडेय उर्फ मोनू पांडेय ने पंखा से लटक कर अपनी जान दे दी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल पांडेय उर्फ मोनू पांडेय की बिरसा चौक में मोबाइल की दुकान है। हरदिन की तरह वह घर में खाना खाकर रात में अपने रूम में सोने गया। सुबह पिता अरुण पांडेय मॉर्निंग वॉक करके लौटे तो देखा कि राहुल अभी तक सोकर नहीं उठा है। उन्‍होंने रूम का दरवाजा खटखटाया। रूम नहीं खुला तो परिजनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा खोलने के बाद राहुल…

Read More