Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रामगढ़: भारतीय सेना में बहाली के लिए दलाली करने के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के युवक को आज जेल भेजा जाएगा। रामगढ़ थाने में मिलिट्री विजिलेंस के अधिकारी प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में जुटे हैं। रामगढ़ में सेना में बहाली में दलाली का यह नया मामला नहीं है। सेना में बहाली करने के नाम पर युवकों से ठगने वाले कई दलाल पूर्व में जेल जा चुके हैं। एक साल पहले भी सेना बहाली में दलाली करने के मामले में रामगढ़ का एक और पंजाब के दो युवक जेल की हवा खा चुके हैं। यह ग़लत धंधे का तार पंजाब, हरियाणा…
Sitamarhi: बिहार में अपराधियों बेखौफ नजर आ रहे हैं. सीतामढ़ी में अपराधियों ने मंगलवार देर रात को एक निजी नर्सिंग होम में फायरिंग की. जिसमें वहां काम करने वाली नर्स की गोली लगने से मौत हो गयी. वहीं नर्सिंग होम के संचालक चिकित्सक शिवशंकर महतो को भी तीन गोली लगी है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल डॉक्टर के अनुसार, उनका पूर्व से ही कुछ लोगों के साथ विवाद रहा है. उन्होंने आशंका जताई कि उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. अपराधियों की शिनाख्त…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची और आसपास जिलों में चोरों का आतंक चरम पर है। पिछले 24 घंटे में रांची व सीमावर्ती इलाके में चोरी व लूट की तीन अलग अलग घटनाएं हुई हैं। इन तीनों मामलों में पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। रांची के जगनाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 मार्केट के रिशु टेलीकॉम में चोरी हुई है।बताया जा रहा है लगभग 38 लाख की मोबाइल और नगद की चोरी हई है।पुलिस छानबीन में जुटी है।कारोबारी सुनील कुमार के अनुसार घटना रात में घटी। चोर पीछे का दरबाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने शोरूम में…
पटना: बिहार चुनाव आयोग ने मंगलवार की शाम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही जहां राज्य में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई, वहीं किसी भी नई योजना का आरंभ नहीं हो सकेगा। हालांकि, पुरानी योजनाएं जारी रहेंगी। चुनाव के लिए मतदान 11 चरणों में होंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ प्रत्याशी अब बुधवार से छह अलग-अलग पदों के लिए नामांकन कर सकेंगे। नामांकन के लिए उनको सात दिनों का समय मिलेगा। आयोग ने नामांकन पत्र भरने, जांच और नाम वापसी के समय निर्धारित कर दिए हैं। मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य,…
Patna: पैसे की लालच पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को भी नहीं बख्शता है. इस तरह का एक मामला मंगलवार को पटना के बिहटा में सामने आया है. जहां पत्नी, पति की जमा पूंजी बटोरकर प्रेमी संग फरार हो गई. पति ने बिहटा थाने में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बिहटा के कौड़िया निवासी ब्रज किशोर सिंह की शादी 14 वर्ष पूर्व भोजपुर के बरहरा थाने के बिंद गांव की प्रभावती देवी के साथ हुई थी. शादी के बाद ब्रज किशोर सिंह के दो बच्चे हुए. गांव में खेती-बारी से बाल बच्चों…
रांची: लालपुर इलाके में रहने वाले राजेश मुंडा का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है. राजेश मुंडा के घरवालों के बयान पर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. अपराधियों ने राजेश मुंडा को रिहा करने के एवज में एक करोड़ रुपए फिरौती मांगी है. राजेश का लालपुर चौक के समीप से अपहरण किया गया है. इस पर लालपुर पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एवं टीम कार्रवाई में जुट गई है. शुरुआती जांच में मामला जमीन से जुड़ा लग रहा है. राजेश मुंडा के मोबाइल के आधार पर उसका लोकेशन निकालने का प्रयास किया…
Deoghar : झारखंड के संथालपरगना प्रमंडल को मंगलवार को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है. बाबानगरी देवघर में मंगलवार से एम्स में ओपीडी सेवा शुरू हो गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नयी दिल्ली से झारखंड के देवघर स्थित एम्स की ओपीडी सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा की धरती पर झारखंड के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा एम्स में मिलेगी. इलाज के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा. एम्स की टीम से उन्होंने कहा कि वे सेवाभाव से काम कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें. 30 रुपये में होगा रजिस्ट्रेशन, 20 से अधिक…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयानबाजी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महंगी पड़ती दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उन्हें हिरासत में ले लिया। शिवसैनिकों ने मंगलवार को महाराष्ट्र के 17 शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। नासिक में BJP कार्यालय पर पत्थरबाजी की गई, तो वहीं मुंबई में राणे के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। राणे के खिलाफ 3 FIR दर्ज होने के बावजूद शिवसेना के गढ़ यानी कोंकण में राणे की जन आशीर्वाद यात्रा जारी है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम…
अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने पहुंचे यूक्रेन के विमान को हाईजैक कर लिया गया है। इस बात का दावा खुद यूक्रेन के मंत्री ने किया है। उनके मुताबिक इस विमान को कुछ अज्ञात लोगों ने बंधक बनाया है। यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगिने येनिन ने कहा है कि इस विमान को पहले ईरान ले जाया गया। येनिन के मुताबिक इस विमान को जबरदस्ती ईरान ले जाया गया है। उन्होंने ये भी बताया है कि काबुल से अपने नागरिकों को लाने के सरकार के तीन इवेक्युएशन अटेंप्ट फिलहाल साबित हुए हैं। इसकी वजह ये थी कि उनके नागरिक…
देवघर: झारखंड की देवघर पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में सोमवार को भी साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बरदेही, सारठ थाना क्षेत्र के कपसा, पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटिया व अंगवाली और करौं थाना क्षेत्र के डिंडाकोली, गौरीपुर व जांत गांव में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान ग्राहक सेवा प्रतिनिधि साइबर ठगी करने वाले 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया. ये जानकारी पत्रकार वार्ता में देवघर एसडीपीओ पवन कुमार व साइबर डीएसपी नेहा बाला ने दी. देवघर एसडीपीओ पवन कुमार व साइबर डीएसपी नेहा बाला ने…
