Author: Koylanchal Samvad

Patna: बिहार में शुक्रवार को बारिश के पानी में और नदी में नहाने के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 8 बच्चे शामिल है. आपको बता दें कि सबसे ज्यादा गया जिले में 6 लोगों की मौत हुई है जबकि नालंदा में 3 लोगों की जान गई है. गया जिले में बच्चे स्कूल परिसर में खेलते खेलते वंशी नदी में नहाने चले गए जिसमें डूबने से बच्चों की मौत हो गई जबकि देवड़ा गांव में सुरेश मांझी की मौत आहर में डूबने से हो गई.  वही नालंदा जिले में बारिश के जमा पानी में डूबने से 3 लोगों…

Read More

रांची: रांची के नामकुम से एक ठग को गिरफ्तार किया गया है। सुनील नामदेव नामक यह युवक भोपाल के सपरा का रहने वाला है। वो खुद को ‌BSNL का GM बता कर रांची के बड़े प्रतिष्ठानों से कनेक्शन के नाम पर लाखों की ठगी करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि इस दौरान उसके गुर्गे का मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा है। नामकुम पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक सुनील खुद को GM बताने की बात से इंकार कर रहा है। उसने बताया कि वह किसी दूसरे युवक के कहने पर पैसे लेने आया था। पूछताछ में उसने ठगी की…

Read More

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में झारखंड के डिप्लोमा विद्यार्थियों के मामलो को लेकर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के परिक्षा नियंत्रक का घेराव किया एवं मुख्य गेट पर नारेबाजी कर घंटो प्रदर्शन किया। विदित हो कि पूरे झारखंड के डिप्लोमा के बैकलॉग के 3rd सेमेस्टर के लगभग 700 विद्यार्थियों को कोरोना काल मे अन्य विद्यार्थियों के साथ सभी को प्रमोट कर दिया गया। लेकिन अचानक दो दिन पहले उन छात्रों को बोला जाता है कि आप सभी फेल है आपको परीक्षा देना होगा। और एक मामला की 6th सेमेस्टर फाइनल ईयर के कुछ विद्यार्थियों…

Read More

धुरकी (गढ़वा): धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी पंचायत के अकेलवा गांव में झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। घटना शुक्रवार की शाम की है। महिला के हाथ में जख्म था और वो झोलछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए गई थी। वहां महिला को आरोपी ने दो इंजेक्शन लगा दिया। इससे महिला तड़पने लगी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई…

Read More

चंद्रपुरा (बोकारो): चंद्रपुरा थाना के बंदियों पंचायत अंतर्गत हथिया पत्थर गांव के शंकर ठाकुर (52) का शव शुक्रवार की रात को जेहराघुटु में पलास के पेड़ में रस्सी से बने फंदे से लटकी मिली। अधेड़ शुक्रवार की शाम से ही लापता था। वो एक मीटिंग में जाने की बात कह निकला और फिर घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने शंकर ठाकुर की हत्या की आशंका जाहिर की है। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के बेटे राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि पिता ने अपना मोइबल भी घर…

Read More

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हवाई नगर से अर्जुन लिंडा नाम के युवक का शव बरामद हुआ था. एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची पुलिस की टीम ने इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली है. अर्जुन मुंडा की हत्या उसके दोस्त विकास कच्छप ने की थी. शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद विकास ने अजय की हत्या कर दी थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है. विवाद को लेकर पत्थर मारकर की हत्या बीते 15 अगस्त की रात अर्जुन अपने दोस्तों के साथ शराब…

Read More

पलामू: झारखंड के पलामू जिले की पुलिस ने वाहन चोरी में सक्रिय अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दापाश किया है। जिले की छतरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी बिहार के रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही पर पिछले दिनों छतरपुर व पिपरा थाना क्षेत्र से लूटी की गई दो पिकअप वाहनों को भी बरामद कर लिया गया है । यह जानकारी पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को दी है । बताया कि छत्तरपुर थाना अंतर्गत तेलाडी मोड एनएच -98 पर गत 30 जुलाई को व पिपरा थाना अंतर्गत सुलतानी घाटी…

Read More

रक्षाबंधन भाई- बहन के प्रेम का पावन पर्व है. हिंदू धर्म में रक्षा बंधन के त्योहार का बहुत अधिक महत्व होता है. वैसे भी इस बार 474 साल के बाद बन रहे ऐसे  महा संयोग के शुभ अवसर पर रक्षा बंधन के पर्व का महात्म्य अतुलनीय हो गया है. ऐसे में बहनों को यह जरूर चाहिए कि इस शुभ अवसर का लाभ हाथ से जानें न दें. इसके लिए बहनों को चाहिए कि वे आज ही रक्षा बंधन के लिए अति उपयोगी सामग्री एकत्रित कर लें या पूरी तरह से इसे जान लें. क्योंकि इन 5 चीजों के बिना राखी…

Read More

काबुल: अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल स्थित हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपहृत भारतीयों समेत सभी 150 लोग सुरक्षित हैं। अफगानिस्तानी मीडिया के अनुसार तालिबान की ओर से इन लोगों के पासपोर्ट की जांच की गई। इसकेे बाद इन्हें छोड़ दिया गया अब ये एयरपोर्ट वापस लौट रहे हैं। काबुल नाउ के साथ कार्यरत जाकी दरयाबी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि तालिबानियों द्वारा भारतीय नागरिकों को छोड़ दिया गया है। वे काबुल एयरपोर्ट वापस लौट रहे हैं। इससे पहले अफगान मीडिया की ओर  से रिपोर्ट आई  कि काबुल एयरपोर्ट पर अपनी बारी का इंतजार करने वाले लोगों का तालिबान…

Read More

पलामू: झारखंड के पलामू जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत रेहला बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कांड में शामिल तीन आरोपी गढ़वा जिला के निवासी हैं। वही एक पलामू जिले का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6140 रुपये नगद, दो मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, दो देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है…

Read More