Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
अफगानिस्तान को लेकर गुरुवार को केन्द्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अगुवाई में विदेश मंत्रालय ने सभी राजनीतिक दलों को अफगानिस्तान की ताजा जानकारी दी. साथ ही कहा कि, अफगानिस्तान से भारतीय लोगों को निकालना फिलहाल सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान की हालत काफी गंभीर है. बता दें, अफगान पर तालिबान के कब्जे और भारतीय लोगों की निकासी प्रक्रिया की ताजा जानकारी विदेश मंत्री ने राजनीतिक दलों के नेताओं को दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि, काबुल में हालात काफी खराब हैं, ऐसे…
अफगानिस्तान से बाहर आने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर जमा हो रहे लोगों के लिए हालात बदतर होते जा रहे हैं। खौफ तो है ही और खाने-पीने के सामानों के दाम भी बेतहाशा बढ़ रहे हैं। आलम ये है कि पानी की बोतल 40 डॉलर, यानी करीब 3 हजार रुपए और एक प्लेट चावल के लिए 100 डॉलर, यानी करीब साढ़े सात हजार रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महंगाई के चलते वहां जमा हजारों लोगों के लिए स्थितियां बहुत मुश्किल होती जा रही हैं। परेशानी की बात ये भी है कि खाने-पीने की चीजों का दाम…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाने की पुलिस ने जिस प्रीति नामक लड़की के फर्जी अपहरण व हत्या के बाद जला देने की झूठी कहानी गढ़कर तीन निर्दोष छात्रों को जेल भेजा था, उन्हें अब सात साल के बाद एक-एक लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेश के बाद अब इन छात्रों को मुआवजा देने के लिए महालेखाकार को पत्राचार किया गया है। बता दें कि 15 फरवरी 2014 को रांची के चुटिया की रहने वाली प्रीति नामक एक युवती लापता हो गई थी। ठीक दूसरे ही दिन बुंडू थाना क्षेत्र स्थित मांझी टोली पक्की…
Ranchi : रांची में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. चोर दुकानों को निशाना बना कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. चोर दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामान लेकर फरार हो जा रहे हैं और पुलिस हाथ मलती दिख रही है. गुरुवार को कांके थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक के नजदीक अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाया. मोबाइल दुकान की छत के ऊपरी हिस्से को तोड़ कर मोबाइल और लैपटॉप चोरी कर चोर फरार हो गये हैं. दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने आया तो इस घटना की…
Dhanbad : धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदामडीह रिवर साइड सुदामडीह भोजूडीह नया पुल समीप सूर्य मंदिर घाट समीप टहलने निकली 70 वर्षीय महिला सुखिया बानो का पैर फिसल गया. जिससे वो नदी में गिर गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा महिला को बचाने की कोशिश की गयी, लेकिन महिला नदी के तेज बहाव में बह गयी. महिला का शव सेल चासनाला के सेंड प्लाट पलटुन के पास मिला. महिला के दामाद शाहनवाज ने बताया कि लगभग 5 साल से मेरी सास मेरे साथ रह रही थी. वो आज सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी. जहां पैर…
गिरिडीह: लंबी चुप्पी के बाद नक्सलियों ने जमुई में एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. नक्सलियों ने पिता-पुत्र की गोलीमार कर हत्या कर क्षेत्र में एक बार फिर दहशत फैला दी है. ये घटना चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंगी पंचायत के बराटांड़ गांव की है. घटना के बाद से गांव सहित चकाई क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. आपको बता दें कि लगातार चल रहे कांबिंग ऑपरेशन से लंबे समय तक नक्सली बैकफुट पर नजर आ रहे थे, लेकिन बुधवार की रात अचानक घर में सो रहे पिता पुत्र को बाहर निकालकर नक्सलियों ने…
धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के राजपुरा कोलियरी(खुली खदान) में गुरूवार की अहले सुबह चार बजे अवैध रूप से कोयला काटने के दौरान चाल धंसने से विष्णु कुमार (32 वर्ष) नामक युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई है. मृतक खदान के पास कालीमाटी धौड़ा का रहने वाला था. घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों एवं साथ में अवैध कोयला चुन रहे एवं काट रहे लोग शव को मलबे से बाहर निकाल कर ले भागे और गोपनीय तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया पुलिस एवं प्रबंधन के भय से परिजन खामोश हैं.…
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी आलाकमान ने अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव को हटा दिया है। उनकी टीम में कार्यकारी अध्यक्ष रहे राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बताया है कि केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से राजेश ठाकुर को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष डा. इरफान अंसारी, संजय…
Patna: नौबतपुर थाना क्षेत्र के चकजान गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतका के भाई की लिखित शिकायत पर पति, सास-ससुर समेत सात लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. घटना के बाद सभी आरोपित घर में ताला बंद कर फरार हैं. मृतका 27 वर्षीया वंदना कुमारी कुणाल किशोर उर्फ रिन्टू की पत्नी थी. मृतका के भाई बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी श्याम बिहारी ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी 8 वर्ष पूर्व चकजान निवासी…
जामताड़ा: साइबर ठगी का उस्ताद व ठगों के बीच ठग गुरु के नाम से जाना जाने वाला करमाटांड़ का सीताराम मंडल बुधवार को फिर पुलिस के हत्थे चढ़ा। जामताड़ा साइबर थाना व तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने करमाटांड़ के सिंदूरजोरी उसके गांव पहुंच गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपित मजीद अंसारी को रिंगोचिंगो गांव से दबोचा। दोनों पर हैदराबाद साइबर थाना में दर्ज ठगी के अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किया गया। सीताराम ने सेवानिवृत्त अधिकारी पी रायडू के खाते से नौ लाख रुपये उड़ाए थे। तेलंगाना से आए पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को ले जाएंगे।…
