Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में दिखेगा तूफान मुरासु का असर, 3 दिन बारिश के आसार

    November 3, 2026

    मिशनरी स्कूल की कुक से रेप, फिर गर्भपात कराने का आरोप… झारखंड में पादरी पर FIR

    November 3, 2026

    JTET परीक्षा में झारखंड के जलप्रपातों और नदियों पर आधारित सवालों से परखी गई अभ्यर्थियों की जानकारी, जोन्हा-हुंडरू से स्वर्णरेखा तक पूछे गए प्रश्न!

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»अफगान से भारतीयों को निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता, सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री ने कहा- तालिबान ने तोड़ा वादा
    अंतरराष्ट्रीय

    अफगान से भारतीयों को निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता, सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री ने कहा- तालिबान ने तोड़ा वादा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 26, 2021Updated:August 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अफगानिस्तान को लेकर गुरुवार को केन्द्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अगुवाई में विदेश मंत्रालय ने सभी राजनीतिक दलों को अफगानिस्तान की ताजा जानकारी दी. साथ ही कहा कि, अफगानिस्तान से भारतीय लोगों को निकालना फिलहाल सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान की हालत काफी गंभीर है.

    बता दें, अफगान पर तालिबान के कब्जे और भारतीय लोगों की निकासी प्रक्रिया की ताजा जानकारी विदेश मंत्री ने राजनीतिक दलों के नेताओं को दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि, काबुल में हालात काफी खराब हैं, ऐसे में भारत का पूरा फोकस अपने लोगों को जल्द निकालने में है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

    इस दौरान विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत भारतीये लोगों को वहां से निकाला जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि तालिबान ने दोहा समझौते में किये गए वादे को तोड़ा है. इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि 16 अगस्त को 80 भारतीयों को वापस लाकर इसकी शुरुआत की गई थी. जिसके बाद लगातार निकासी का काम जारी है. उन्होंने कहा कि, अब तक भारत 8 सौ से भी ज्यादा लोगों को वापस देश ला चुका है.

    विपक्ष के कई नेता बैठक में हुए शामिल: केन्द्र सरकार की ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के कई नेता शामिल हुए. इनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक नेता टी आर बालू, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल सहित कुछ अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान नेताओं ने अफगान संकट पर भारत के रुख पर भी सवाल किया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    अमेरिका ने रूस पर कसा शिकंजा, ट्रंप ने सैंक्शनिंग एक्ट को बनाया कानून; भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का खतरा

    September 19, 2026

    नेपाल बाढ़: सुरंग में नौ दिनों तक फंसे दो लोगों को ऐसे ज़िंदा निकाला गया

    September 4, 2026

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में दिखेगा तूफान मुरासु का असर, 3 दिन बारिश के आसार
    • मिशनरी स्कूल की कुक से रेप, फिर गर्भपात कराने का आरोप… झारखंड में पादरी पर FIR
    • JTET परीक्षा में झारखंड के जलप्रपातों और नदियों पर आधारित सवालों से परखी गई अभ्यर्थियों की जानकारी, जोन्हा-हुंडरू से स्वर्णरेखा तक पूछे गए प्रश्न!
    • JTET परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर भाग रहा पारा शिक्षक गिरफ्तार, दर्ज हुई FIR
    • झारखंड दौरे पर CJI सूर्यकांत आज, देवघर में विधिक सेवा शिविर तो रांची हाईकोर्ट में 35 करोड़ के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
    • JTET 2026: 986 केंद्रों पर आज 5.65 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, नकल पर 5 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल; CM हेमंत की खास अपील
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.