Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: रांची में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने छोटे भाई के मौत के गम में अपनी जान दे दी है। मामला खेलगांव थाना क्षेत्र का है। यहां के बूटी मोड़ में रहने वाले सीसीएल के रिटायरकर्मी छोटे लाल सिंह ने जुमार पुल में रस्सी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। यह सड़क रांची के व्यस्ततम सड़क में से एक है। सुबह खेलगांव थाने को इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दी है। शुरुआती जांच में पता चला है मृतक कुछ दिन से मानसिक तनाव में चल रहे थे।…
रांची: झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे अखिलेश महतो ने की इसकी पुष्टि की। कहा कि कुछ विशेष स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें भर्ती कराया गया हैं। कोरोना संक्रमण के बाद मंत्री का चेन्नई में लंग ट्रांसप्लांट हुआ है।चेन्नई से झारखंड लौटने के बाद मंत्री ने दोबारा अपना कामकाज प्रारंभ कर दिया है।बताया जाता है कि मंत्री को हल्की उल्टी व दस्त होने के बाद अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। मंत्री पांच डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। डॉक्टरों…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाला मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा को पूछताछ के लिए तलब किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी से 6 सितंबर को पूछताछ की जाएगी. वहीं उनकी पत्नी से 1 सितंबर को ईडी पूछताछ करेगी. यहां चर्चा कर दें कि अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी में ऐसी कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों का फंड ट्रांसफर करवाने का काम किया हैं जो कोयला घोटाले में शामिल रहे हैं. इनपर आरोप तो यह भी…
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. इस बढ़ते मामलों से लोग लॉकडाउन को लेकर सशंकित हैं. लोगों के मन में भय है कि कहीं लॉकडाउन िफर से ना लगा दिया जाए. पिछले 24 घंटों की बात करें तो कोरोना के नये मामले 46 हजार से ज्यादा आये हैं और 500 से अधिक मरीजों की मौत हुई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के संबंध में जारी नए दिशानिर्देशों (गाइडलाइन) में राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी त्योहारों के मौकों पर ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं हो. गृह मंत्रालय…
रांची: रांची में स्कियोरिटी गार्ड की नौकरी के आड़ में एक युवक अवैध हथियार की सप्लाई कर रहा था। नामकुम पुलिस शुक्रवार देर रात इसे सिरदौल इलाके से गिरफ्तार की है। फिलहाल उससे नामकुम थाने में ही पूछताछ कर रही है। पुलिस उससे हथियार सप्लाई के नेटवर्क को जानने की कोशिश कर रही है लेकिन वह कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है रांची के कटहल मोड़ में रहने वाला भगवान कुमार के पास से पुलिस ने दो नाली बंदूक ,गोली और एक पिस्टल बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया है कि किसी शख्स ने उसे इसका…
धनबाद: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बकाया बिल रखने वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है । विभाग के धनबाद एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक अजीत इस संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। विभाग अब 10 हजार व उससे ज्यादा का बिजली बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ बुधवार से अभियान चलाकर बिजली लाइन काटने का काम करेगी। जेबीवीएनएल धनबाद एरिया बाेर्ड अंतर्गत अलग-अलग सेक्शन के जेई काे बकायदाराें की सूची साैंप दी गई हैं। अभियान के दाैरान जेई काे आनस्पाट पेमेंट वसूल करने काे निर्देशित किया गया है। जेबीवीएनएल के अफसर उपभाेक्ता के घर जाएंगे। इस दाैरान आनस्पाट…
रांची: खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव स्थित पाहनटोली में बीती रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का ही हत्या कर दी. मृतक का नाम राजू मिर्धा बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताई है कि राज और उसके प्रेम के बीच पति रोड़ा बन रहा था. यही वजह है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना तैयार की और गुरुवार की देर रात गला दबाकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर…
चतरा: झारखंड के चतरा जिले की पुलिस की ओर से मौत के सौदागरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक साथ पांच थाना क्षेत्रों शुरू किया गया। इसमें पुलिस को भारी सफलता मिली है। ब्राउन शुगर, डोडा और गांजा के साथ राज्यीय और अंतरराज्यीय छह तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। राजस्थान नंबर का एक ट्रक और 32 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। यह विशेष छापेमारी अभियान पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर चलाया गया। अभियान सदर, गिद्धौर, प्रतापपुर और लावालौंग थाना क्षेत्र में चलाया गया। लावालौंग थाना क्षेत्र से 13.10 क्विंटल डोडा बरामद हुआ…
पलामू: सतबरवा थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मेन रोड स्थित दुलसुलमा ब्रह्म देवता के पास सड़क हादसे में एक सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। युवक स्कूटी से अपने घर आ रहा था और इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक की लाश व स्कूटी ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 300 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। ड्राइवर ने मौका देख ट्रक को रोका और मौके से भाग निकला। घटना शुक्रवार की देर रात की है। युवक के पिता का देहांत इसी साल मार्च में हुआ था। इधर, घटना…
रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सिद्धावार कला स्थित सेना की रामगढ़ में सेना की फायरिंग रेंज में ट्रेनिंग के दौरान एक ग्रामीण महिला को गोली गई। महिला के पैर व हाथ में गोली लगी है। उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महिला खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ मिलिट्री के फायरिंग रेंज में अभी सीआइएसएफ के जवानों का फायरिंग का प्रशिक्षण चल रहा है। फायरिंग रेंज से सटे सिद्धवार गांव में इससे पहले भी सेना की प्रशिक्षण के दौरान कई ग्रामीणों को गोली लग चुकी…
