Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
दुमकाः मसलिया थाना क्षेत्र की एक 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद नाबालिग ने थाना में मामला दर्ज कराया है और न्याय की गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले नाबालिग अपनी दोस्तों के साथ मेला देखने गई थी. उसी दौरान वापस लौटते समय रास्ते में 10 लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस घटना के 10 दिन बाद नाबालिग ने अपने परिजन को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने थाना में मामला दर्ज कराया. इस घटना में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए…
गिरिडीह: गिरिडीह जिले के घोड़थंबा स्थित एक गांव में दो बच्चों के पिता ने नौवीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना 21 अगस्त की है। अबतक लोग समाज के ही स्तर पर मामले का निपटारा करने की पहल कर रहे थे, लेकिन जैसे ही छात्रा ने बताया कि वह गर्भवती है तो समझौता कराने वालों ने अपने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद रविवार को पीडि़ता की मां ने घोड़थंबा ओपी में आवेदन देकर इसकी शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित युवक सुनील दास को गिरफ्तार कर लिया है। बकरी चलाने के दाैरान जंगल घटी घटना छात्रा…
Ranchi : वैसे उपभोक्ता जिन पर 10 हजार से ज्यादा बिजली बिल का बकाया है, वे जल्द बिजली बिल का भुगतान करें. क्योंकि अगले दो दिनों तक ही एटीपी मशीन केंद्र खुले रहेंगे. 31 अगस्त के बाद एटीपी मशीन केंद्र बंद हो जाएंगे और उपभोक्ता बिजली बिल नहीं जमा कर पायेंगे. ऐसे में उपभोक्ताओं के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा. किश्तों में भी जमा कर सकते है बिल इन दो दिनों के अंदर वैसे उपभोक्ता, जिनका बिजली बिल 10 हजार से अधिक है और वे एक साथ बिल का भुगतान नहीं कर सकते. ऐसे उपभोक्ता अपने क्षेत्र के संबंधित…
रामगढ़: हेसालौंग उरांव टोला निवासी रूना उरांव के 27 वर्षीय पुत्र पारस टोप्पो का संदेहास्पद अवस्था में शव सोमवार की अहले सुबह उसके घर के पीछे पूरब की ओर स्थित एक शीशम पेड़ में लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। बाद में ग्रामीणों ने गिद्दी थाना पुलिस को पेड़ पर युवक का लटका हुआ शव मिलने की जानकारी दी। गिद्दी थाना के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार व सहायक अवर निरीक्षक सपन राय की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारा गया। युवक काले रंग का हाफ पेंट…
पलामू: जपला रेलवे स्टेशन जाने के दौरान सोमवार को सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। वो अपने दोस्त को रिसीव करने के लिए कार से स्टेशन जा रहे थे और इसी बीच गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसा अहले सुबह जपला-हैदरनगर मेन रोड पर दाता नगर के पास हुई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि इंजीनियर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ होगा। मृतक की पहचान उंटारी रोड थानाक्षेत्र के नवगढ़ गांव निवासी…
गुमला: गुमला जिले की बिशुनपुर पुलिस ने भाकपा माओवादी के समर्थक करचा निवासी सुरेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि करचा निवासी सुरेंद्र उरांव भाकपा माओवादी के लिए काम करता था। साथ ही वर्ष 2019 में चर्चित भाजपा कार्यकर्ता ब्रजेश साहू हत्याकांड में वह अभियुक्त था। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुरेंद्र उरांव करचा गांव आया हुआ है। वह घर में रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह गांव जाकर सुरेंद्र उरांव को धर…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग में लंबित पड़े मामलों की सुनवाई नहीं होने के मामले को गंभीरता से लिया है. हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को हाजिर होने का निर्देश दिया है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने विश्वंभर चौबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने कहा है कि सूचना आयोग की ओर से इस मामले में कोई वकील भी उपस्थित नहीं हो रहा है. सरकार की ओर से बार बार समय देने का आग्रह किया जा रहा है, लेकिन हाईकोर्ट लंबे समय तक किसी भी मामले…
रांची: कोडरमा के एक युवक ने रांची में आत्महत्या कर ली है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने उसके कमरे का दरवाजा खोला। वहां काफी मात्रा में खून बहा हुआ था। मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है। जेवियर कॉलेज के पास एक युवक ने ब्लेड से काट कर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक का नाम निकोलस बताया जा रहा है।मृतक युवक निकोलस ने ब्लेड से अपना गला काट लिया था। वह कोडरमा जिले का रहने वाला है। बताया गया कि निकोलस ने आज दोपहर 12 बजे तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आसपास के लोगों…
Patna: राजधानी में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक बहन के सामने ही उसके भाई को गोली मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद अपराधी आराम से पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए. घटना पटना के परसा बाजार इलाके की है. मृतक की पहचान पुरानी परसा गांव निवासी लल्लन महतो के बेटे सूरज कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घटना के बाद युवक की बहन जोर जोर से चिल्लाने लगी…
रांची: झारखंड सरकार की ओर से नई दिल्ली स्थित होटल ताज में आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। शनिवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं झारखंड सरकार के बीच एमओयू हुआ। इसके तहत सबसे पहले डालमिया समूह के साथ झारखंड सरकार का एमओयू हुआ। इसके तहत समूह बोकारो में सीमेंट का कारखाना लगाएगा। एक सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगी। राज्य में डालमिया समूह कुल 758 करोड़ का निवेश करेगा। सरकार कंपनी को एक महीने में जमीन उपलब्ध करा देगी। 15 महीने में डालमिया ग्रुप काम करने लगेगा। कंपनी बोकारो में सीमेंट ग्राइंडिंग…
