Author: Koylanchal Samvad

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके पहाड़ी मोहल्ला के नूरी मस्जिद के पास मंगलवार की रात तीन घरों में चोरी की वारदात हुई. चोरों ने मोबाइल और नकद पर हाथ साफ किया. एक गृहणी के कान से सोने का आभूषण खोलने पर महिला ने विरोध किया. इस दौरान महिला और चोर के बीच छीना-झपटी हुई. चोर ने महिला पर चाकू से हमला किया, जिससे महिला का चेहरा लहुलुहान हो गया. महिला का इलाज एमएमसीएच में किया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पहाड़ी मुहल्ला के नूरी मस्जिद के पास एक…

Read More

दुमका: झारखंड की राजधानी रांची में तीन साल पहले बीएसएनएल में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर तीस लोगों से करीब एक करोड़ से अधिक रुपये हड़पने वाले हरणाकुंडी निवासी चंदन कुमार गुप्ता की तलाश में सोमवार की शाम डोरंडा थाना की पुलिस ने उसके आवास पर दबिश दी और नहीं मिलने पर इश्तेहार चस्पा कर दिया. चंदन खुद को बीएसएनएल का निदेशक बनकर पांच साल पहले भी दुमका के कई लोगों को चूना लगा चुका है. पकड़ में आने के बाद उसने कुछ पैसा लौटाकर मामले को शांत करा दिया था. डोरंडा थाना से आए अवर निरीक्षक एस खान…

Read More

जमशेदपुर:  झारखंड के जमशेदपुर से बडी खबर है। यहां साकची के कालीमाटी रोड स्थित साउथ इंडियन बैंक की शाखा में आग लग गयी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है। जिस समय आग लगी बैंक में कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे। आग लगते ही बैंक में अफरातफरी मच गयी। पफायर स्टेशन को सूचना दी गयी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ। हालांकि, संकरा इलाका होने की वजह से टीम को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी।

Read More

रांची: बकायेदारों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत JBVNL ने बड़ी कार्रवाई करते हुए HEC कंपनी की बिजली काट दी गई है. एचईसी पर पिछले चार-पांच सालों से 126 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया था. JBVNL के द्वारा बार-बार कंपनी को नोटिस किया जा रहा था कि वह अपना बकाया जमा करा दे. JBVNL ने एचईसी से किस्त में भी बकाया जमा करने की अपील की थी. मगर HEC कंपनी द्वारा कोई पहल नहीं होने के बाद अंततः एचईसी की बिजली काट दी गई. मालूम हो कि JBVNL प्रबंधन के द्वारा सख्त निर्देश के बाद रांची सहित पूरे…

Read More

जलडेगा पुलिस ने बाईक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. जलडेगा थाना स्थित सिलिंगा डोंगी झरिया गांव में पाकरटांड़ से शादी समारोह में भाग लेने आये एक व्यक्ति का नया अपाची बाईक (जेएच20ई-2048) अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा 18 जून को चोरी कर ली गयी थी. जलडेगा पुलिस टीम ने कांड का उद्भेदन करते हुए चोरी गयी बाईक सहित हत्याकांड के एक आरोपी लोरेंस समद (28 वर्ष) लुड़गी गिरजाटोली कोलेबिरा को वाहन चेकिंग के दौरान रंगे हाथों पकड़ा. जिसकी निशानदेही पर चोर गिरोह के मास्टर माइंड समर्पण समद लुड़गी जामटोली एवं अभिषेक जोजो सिलसोया…

Read More

Aurangabad: नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े सब्जी विक्रेता जीतू मेहता (30 वर्ष) की गोली मार हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने वाले अपराधी दो की संख्या में थे. जीतू को तीन गोली मारी गई, दो गोली जीतू को लगी. पेट में गोली लगने के बाद सिर में सटाकर भी गोली मारी गई. बताया जाता है कि गोली मारने के बाद अपराधी पैदल ही मौके से भाग निकले. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अजमेरनगर नावाडीह की ओर पैदल भाग निकले. मृतक नगर थाना क्षेत्र के महुआ शहीद नाल पर मोहल्ला…

Read More

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वन गोपाल पांडेय की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में आरोपित को 12 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी सुनाया गया है। जुर्माना की राशि पीड़िता को दी जाएगी। मंगलवार को एडीजे वन गोपाल पांडे की अदालत में पोक्सो वाद संख्या 15/2019 और कुडू थाना कांड संख्या 110/2019 की सुनवाई हुई। अदालत ने निर्णय देते हुए भारतीय दंड विधान की धारा 376 (1) में कुडू थाना क्षेत्र के रानी टोंगरी गांव निवासी स्वर्गीय लोदया उरांव के पुत्र आरोपित देवठान उरांव को 12 साल की…

Read More

अफगानिस्तान की सरजमीं से अमेरिकी सैनिकों के हटते ही पूरे अफगानिस्तान पर तालिबानी राज कायम हो गया है. 20 साल के इस अभियान से अमेरिका को कुछ मिला हो या न हो, लेकिन तालिबान को अमेरिका से बहुत कुछ मिला है. जी हां, अब तालिबान दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठनों में से एक हो गया है. जिसके पास हथियारों का विशाल भंडार है. जिसमें अधिकांश हथियार अमेरिका में बने है अमेरिकी हथियारों के दम पर तालिबान अब कितना शक्तिशाली बन गया है, जिसकी कल्पना करना भी मुस्किल है. आज दुनिया के कई छोटे-बड़े देश से ज्यादा हथियारों का जखीरा…

Read More

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना अंतर्गत टिसरटेटुका पंचायत के टेटम जंगल में मंगलवार की सुबह शिकार के दौरान गुफा में घुसे तीन शिकारियों की मौत गुफा में दम घुटने से हो गई। मृतकों में एक मृतक की पहचान डंडई थाना क्षेत्र के चकरी टोला निवासी उपेंद्र कोरवा पिता रघुनाथ कोरवा के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेराल थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, एसआई अजीत कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की…

Read More

Palamu: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में मछली चोरी के आरोप में बोकेया निवासी ज्ञानेश्वर चौधरी (45 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए बिंदा चौरसिया को हिरासत में लिया है. घटना की जानकारी मिलने पर डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया चैनपुर थाना पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी. पुलिस को दिया 10 घंटे का अल्टीमेटम विधायक चौरसिया ने चैनपुर पुलिस को दस घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा है. विधायक ने कहा कि मछली चुराने के मामूली विवाद में किसी की पीट-पीटकर हत्या करना कहीं…

Read More