Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने मैक नामक युवक को गिरफ्तार किया है. वह जमशेदपुर के मानगो का रहनेवाला है. पुलिस ने भगायी गयी नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसा घटना बीते 20 अगस्त की है. उस दिन सुबह आरोपी नाबालिग लड़की के घर गया था. वहां से वह उक्त लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले भागा था. दोनों के गायब होने के बाद लड़की के परिजनों ने इस संबंध में परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले दर्ज होने के बाद दोनों की तलाश में…
सीवान. सीवान में एक खेत से दो युवकों का शव बरामद हुआ है. दोनों युवक दोस्त थे. डबल मर्डर की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. दोनों युवकों के शव गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे गांव में बरामद हुई है. गांव के एक खेत में दोनों युवको के शव मिले हैं. दोनों युवकों की पहचान पुरानी किला निवासी शकील आजम के पुत्र शाहिल आज़म और शुक्ला टोली निवासी लाडले के पुत्र शहबल के रूप में हुई है. जैसे ही दोनों युवकों की मौत की सूचना घरवालों के मिली घर में कोहराम मच गया. पुलिस…
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत बोलबा थाना की पुलिस को नशे के सौदागरों के विरूद्ध एक बार फिर बड़ी करवाई की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांजा की तस्करी में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं साढ़े 38 लाख रुपये के 77 किलो गांजा जब्त किया गया है। इस बाबत एसपी डॉ. शम्स तब्रेज ने प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण अभियान के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान उक्त करवाई की गई। बोलबा थाना गेट पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में महिंद्रा…
Dhanbad : धनबाद जिले में अवैध कोयला कारोबार बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा है. जिसे लेकर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला मुख्यालय एसडीपीओ अमर पांडेय तथा माइनिंग विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. जिसमें गोविंदपुर थाना अंतर्गत फुफवाडीह स्थित लक्ष्मी फ्यूज कोल डिपो में 3700 टन अवैध कोयला जब्त किया गया. कोयले से संबंधित किसी तरह के कागजात डिपो संचालक के द्वारा नही दिखाये जाने के बाद पुलिस और माइनिंग की टीम ने कोयले को जब्त किया. इसके साथ ही डिपो के संचालक गोविंद दुधानी और रेणु दुधानी पर गोविंदपुर थाना में मामला…
Patna: भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड DSP तनवीर अहमद के दो ठिकाने पर गुरुवार सुबह बिहार आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम ने दबिश दी। पटना के आशियाना-दीघा रोड में स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट और बेतिया के पुश्तैनी घर पर छापेमारी शुरू हो गई है। दोनों जगहों को खंगाला जा रहा है। इन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है। DSP तनवीर अहमद की पोस्टिंग पटना जिले के पालीगंज में बतौर SDPO थी। लंबे वक्त तक यहां रहे। इनके ऊपर बालू माफियाओं का साथ देने और उसके जरिए काली कमाई करने का गंभीर आरोप है। राज्य सरकार से…
Patna: पटना नगर निगम को जल्द नया डिप्टी मेयर मिल जाएगा. करीब एक महीने से खाली पड़े डिप्टी मेयर पद पर जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख घोषित कर दी है. एक महीने से खाली पड़ी डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए 16 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. बता दें कि 31 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव के बाद डिप्टी मेयर मीरा कुमारी का पद चला गया था. था. डिप्टी मेयर के लिए अगस्त माह के अंत तक चुनाव हो जाना था लेकिन कुछ प्रशासनिकी वजह से चुनाव…
Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को झालसा के द्वारा दायर रिपोर्ट के आधार पर राज्य में भूख से हुई मौत के एक मामले की सुनवाई की. चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में शहरी इलाकों से दूर रहनेवाले लोगों का जीवन आज भी दूभर है. आज वे मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं. बिरहोर समाज के लोग पत्ता खाने को मजबूर हैं. गैस चूल्हा, शौचालय और स्वच्छ पानी तक की भी कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है. राशन के लिए उन्हें 8 किलोमीटर…
रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास का घेराव कर रहे हैं। ये प्राथमिक स्कूलों में होनेवाली शिक्षक नियुक्ति में एक और परीक्षा लेने का विरोध कर रहे हैं। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थियों की पूर्व की तरह जिला स्तर पर कॉउंसलिंग कर अकादमिक अंकों तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंकों के आधार पर मेधा सूची के आधार पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। दरअसल, राज्य सरकार प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर रही है। इसमें शिक्षक नियुक्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद एक और लिखित…
रांची (खूंटी): जिला के मुरहू तथा खूंटी थाना क्षेत्र में दो युवकों ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। पहली घटना मुरहू थानांतर्गत इन्दीपीडी गांव में बुधवार अपराहन हुई। यहां गांव के ही जीतन सिंह मुंडा नामक 22 वर्षीय युवक ने लूंगी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। दूसरी घटना गुरुवार सुबह शहर के खूंटीटोली बस्ती में हुई। यहां छोटू कच्छप नामक 25 वर्षीय युवक ने फंदे से झूल कर…
पॉप्युलर टीवी ऐक्टर और ‘बिग बॉस 13’के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार, सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले दवाई खाई थी। लेकिन दवाई कौन सी ली थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। दवाई लेने के बाद सिद्धार्थ सुबह सोकर नहीं उठ पाए। सूत्रों के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला की डेड बॉडी फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम वहीं पर किया जाएगा। अस्पताल ने पुष्टि की है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत…
