Author: Koylanchal Samvad

रांची: 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2021के लिए झाखंड पुरुष हॉकी टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो रही है.हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के मुताबिक ओपन ट्रायल के जरिये टीम तय होगी. खिलाड़ियों का ओपेन चयन ट्रायल 12 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से एस्ट्रोट्रफ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में होगा. इस खुली चयन प्रतियोगिता में झारखंड के वैसे कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2002 के बाद हुई हो. साथ ही जो इस वर्ष हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किसी भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लिए…

Read More

रांची: रिम्स प्रबंधन ने लोगों को दलालों से बचाने के लिए मोक्ष यात्रा वाहन की शुरुआत की है. जिससे कि लोग अपने परिजनों के शव घर तक ले जा सकते है. इसके लिए प्रबंधन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. जिसके तहत अब शव को ले जाने के लिए लोगों को मनमाना चार्ज नहीं चुकाना होगा. रिम्स की वैन के लिए 10 किलोमीटर जाने का किराया 500 रुपये रखा गया है. इसके बाद प्रति किलोमीटर 9 रुपये चार्ज देना होगा. जिसमें जाने और आने का किलोमीटर भी जोड़ा जाएगा. वहीं बीपीएल और 72 हजार की आय वालों के…

Read More

जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा गांव के युवक जयदेव महतो (20) और नाबालिग श्यामली गोराई (17) की लाश शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकती मिली। दोनों का शव रस्सी के सहारे पेड़ पर लटक रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मौके सो एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों द्वारा आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है कि सुसाइड नोट दोनों ही लिखा है या नहीं। इधर, ग्रामीण इसे हत्या भी बता रहे हैं। दोनों के…

Read More

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कालिंदी बस्ती में छापेमारी कर आबकारी विभाग ने शराब बनानेवाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. विभागीय टीम ने शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की. इस दौरान 650 लीटर स्प्रीट के अलावा 30 लीटर रंगीन शराब भी बरामद की गयी. आबकारी की टीम ने शराब के अलग-अलग ब्रांड के रैपर और नकली शराब बनाने के सामान भी मौके से बरामद किये हैं. आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण राणा के मुताबिक बरामद वस्तुओं का बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपये है. इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी ली जा रही है. दूसरी ओर…

Read More

गढ़वा: श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के न्याखांड में स्थित बभनी खांड़ डैम में डूबने से शुक्रवार को दो छात्राओं की मौत हो गई। दोनों ट्यूशन पढ़ने के बाद घर आईं औरर फिर गाय चराने के लिए जंगल चली गईं। यहां गर्मी लगने पर दोनों डैम में नहाने के लिए उतरीं और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतकों में सुमित्रा कुमारी (13) और मनीषा कुमारी (12) के रूप में की गई। दोनों चचेरी बहन हैं। दोनों छात्राएं होली क्रॉस मध्य विद्यालय नयाखांड़ क्लास टू में…

Read More

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में बैंक पासबुक, एटीएम डेबिट कार्ड और फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल आदि बरामद किए गए हैं। अपराध से अर्जित पैसे से क्रय-विक्रय और लेनदेन किए गए जमीन के कागजात भी बरामद हुए हैं। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि स्कोका आउटलुक वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर सर्विस प्रोवाइड करने के नाम पर लोगों से ठगी का काम करते हैं। यह जानकारी SP मनोज रतन चौथे ने गुरुवार को दी। SP ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के तहत कार्रवाई करते…

Read More

पलामू: नावाबाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की रात डकैती की घटना हुई। NH-98 पर संचालित एक लाइन होटल को डकैतों ने निशाना बनाया। मेदिनीनगर-औरंगाबाद मेन रोड पर कंडा में लाडो लाइन होटल है। 6 की संख्या में अपराधी देर रात एक बजे होटल पहुंचे। हथियार के दम पर होटल मालिक समेत होटल के ऊपर घर में मौजूद परिवार के सदस्यों और सभी स्टाफ को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद 55 हजार रुपये नगद और एक लाख 15 हजार के जेवरात लूट लिए। शादी में मिले नए बर्तन, तीन मोबाइल फोन व एक बाइक भी डकैत अपने…

Read More

Ramgarh : रांची रोड बाज़ार में बुलडोजर चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया. रामगढ में रांची पर वर्षों से दुकानें थी. ये दुकानें रेलवे की जमीन पर बनी थीं. रेलवे की ओर से दुकानदारों को कई बार दुकान खाली करने के लिये नोटिस जारी किया गया था. मगर दुकानदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. आज रेलवे ने पुलिस की मौजूदगी में दुकानों को ध्वस्त कर दिया.

Read More

सदर अस्पताल से फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने का मामला प्रकाश में आने के बाद नये प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गयी है. प्रज्ञा केंद्र से 18 अगस्त से प्रमाण पत्र जारी होना बंद हो गया है. नये प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भी जमा नहीं लिया जा रहा है. इस कारण अस्पताल में आवेदन लेकर आनेवाले लोगों को लौटना पड़ रहा है. जन्म प्रमाण पत्र के लिए अावेदन करनेवाले लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है. इधर, सदर अस्पताल ने पुलिस और जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है कि जिन लोगों को प्रमाण पत्र…

Read More

देवघर: झारखंड के देवघर एम्स के ओपीडी में दो नये सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है. इसमें हृदय रोग व कैंसर सर्जन हैं. प्रत्येक मंगलवार को कैंसर सर्जन व प्रत्येक गुरुवार को हृदय रोग के सर्जन ओपीडी में रोगियों को सलाह देंगे. आवश्यकता के अनुसार दवा भी दी जायेगी. आज से ही इसकी शुरुआत हो गयी है. हृदय रोग के सर्जन मरीजों को परामर्श दे रहे हैं. डॉक्टरों का रोस्टर देवघर एम्स की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. दो अगस्त यानी आज गुरुवार से ही हृदय रोग के डॉक्टर ने बैठना शुरू कर दिया है. एम्स ओपीडी…

Read More