Author: Koylanchal Samvad

रांची: बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर खोलने के मसले पर सोमवार को सीएम से मंत्री आलमगीर आलम, बादल सहित अन्य कांग्रेसी विधायकों ने फरियाद लगायी. इसमें इरफान अंसारी, ममता देवी और उमाशंकर अकेला भी शामिल थे. श्री आलम के नेतृत्व में सीएम से मुलाकात में सभी ने कहा कि बाबा मंदिर नहीं खुलने से पंडा समाज और व्यापारियों की स्थिति काफी खराब होती जा रही है. मंदिर खोलने के संबंध में जल्द पहल हो. श्री बादल ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम विश्व की शान है. मंदिर बंद होने से व्यवसाय पर काफी बुरा असर पड़ा है. श्रद्धालु नहीं आ रहे…

Read More

पलामू: नावा बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की मौत बिजली करंट लगने से हो गई। युवक अपने घर की बिजली को बना रहा था और इसी दौरान वो करंट की चपेट में आ गया। युवक की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। मृतक की पहचान इटको निवासी शिवरत्न सिंह के पुत्र अनुप सिंह के रूप में की गई। इस घटना से घर वालों पर पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि अनूप के घर की बिजली खराब थी। वह घर की बिजली ठीक करने में लगा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ…

Read More

कोडरमा: चंदवारा थाना थाना क्षेत्र के मदनगुंडी के पास सोमवार को गैस टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक एक ही बाइक से जा रहे थे और उनके आगे एक गैस टैंकर जा रहा था। इसी दौरान बाइक टैंकर के पीछे जा टकराई और यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर टैंकर को मौके पर ही छोड़ भाग निकला। मृतक की पहचान झुमरी तिलैया के बजरंग नगर निवासी बंटी कुमार (36) के रूप में की गई। जबकि अभिषेक सोनकर (35) गंभीर रूप से जख्मी…

Read More

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के तीस्ता रोड में अपनी पत्नी, दो बेटी और ट्यूशन शिक्षिका की निर्मम हत्या करने के आरोपी दीपक कुमार ने घाघीडीह जेल में 2 सितंबर को आत्महत्या का प्रयास किया। उसने जेल में लगे अग्निशामक यंत्र का गैस पी लिया। इसके बाद जेल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। दीपक का इलाज फिलहाल रांची के रिम्स में चल रहा है। घटना के बाद उसे एमजीएम लाया गया था। इस मामले में घाघीडीह जेल के अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के बयान पर सोमवार को परसुडीह थाना में दीपक के खिलाफ आत्महत्या करने के प्रयास का एक केस…

Read More

रांची: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने सोमवार को PM नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखा है। इसमें इन्होंने 15वें वित्त आयोग की ओर से झारखंड के लिए वर्ष 2020-21 में अनुशंसित 312 करोड़ रुपए राशि की मांग की है। उन्होंने PM से आग्रह किया है कि इस राशि को विमुक्त करने के लिए वे महिला, बाल विकास मंत्रालय को निर्देशित करें। हेमंत सोरेन ने अपने पत्र में कहा है कि झारखंड में 0-6 वर्ष के ऊपर का प्रत्येक दूसार बच्चा कुपोषण का शिकार है। अगर केंद्र से 312 करोड़ रुपए मिल जाता है तो कुपोषण से जंग लड़ रहे…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कल शाम कोच रवि शास्त्री का लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एहतियात के तौर पर हेड कोच रवि शास्त्री समेत चार सदस्यों को आइसोलेट कर दिया है. बीसीसीआई ने रवि शास्त्री समेत बॉलिंग कोच बी अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को आइसोलेट कर दिया है. बीसीसीआई ने बताया कि उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ है और वे टीम होटल में रहेंगे. हालांकि वे टीम इंडिया के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल…

Read More

बोकारो: लगभग पांच महीने से बंद बोकारो-रांची पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रविवार से ठीक दो दिन बाद यानी 7 सितंबर से फिर शुरू हो सकेगा। इसके साथ ही बोकारो से हर दिन रांची जाने वाले लोगों को अब राहत मिलेगी। बीच रास्ते में पड़ने वाले सभी छोटे स्टेशनों की भी रौनक लौट सकेगी और कई लोगों के ठप कारोबार पुन: चालू हो सकेंगे। बता दें कि बोकारो रेलवे स्टेशन से हर दिन चलने वाली बोकारो-रांची पैसेंजर ट्रेन का परिचालन कोराेना की दूसरे लहर के दौरान अप्रैल माह से बंद हो गया था। अब बगैर रिजर्वेशन टिकट के ही जनरल टिकट…

Read More

हजारीबाग: हजारीबाग का हृदय स्थली माना जाने वाला झील इन दिनों जलकुंभी से पटा पड़ा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि पानी कहीं दिखाई नहीं पड़ता। इसके कारण बोटिंग और मॉर्निंग वॉक के दौरान वहां की सुंदरता का आनंद लोग नहीं ले पा रहे हैं। इसे देखते हुए जलकुंभी की सफाई का मुहिम हजारीबाग पुलिस ने छेड़ा है। इसमें सीआरपीएफ की टीम भी शामिल हैं। इसी मुहिम के तहत हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे के नेतृत्व में जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने शिक्षक दिवस के दिन रविवार को सफाई अभियान चलाया। लगभग 4 घंटे तक सफाई अभियान चला।…

Read More

रांची: पिछले 24 घंटे में झारखंड के विभिन्न जिलों में 9 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं, 16 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। इधर, धनबाद में एक संक्रमित की मौत हुई। अब राज्य में 133 एक्टिव केस बचे हैं। अब तक राज्य में 3,47,933 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की जा चुकी है। जबकि 3,42,660 लोग ठीक भी हो चुके हैं। कहां मिले कितने मरीज पूर्वी सिंहभूम में 1, हजारीबाग में 1, रांची में 6, साहिबगंज में 1

Read More

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के डागरणवां पंचायत के सुदूरवर्ती गांव कटियो में झाड़ियों के बीच रविवार को एक नवजात बच्ची मिली। जन्म के बाद बच्ची को यहां फेंक दिया गया था। कपड़े में नहीं होने की वजह से बच्ची को चिंटियां काट रहीं थीं। रोने की आवज सुन लोग बच्ची के पास पहुंचे। मौके पर पहुंची एक निसंतान दंपती ने उसे अपना लिया और अपने घर ले गए। गांव के टोला उदालो निवासी उमेश यादव और उसकी पत्नी संजू देवी ने नवजात बच्ची को अपने घर ले गए। बच्ची फिलहाल स्वस्थ्य है। झाड़ियों में फेंके जाने के कारण उसे कुछ खरोंच…

Read More