Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड हाई कोर्ट ने फर्जी डिग्री मामले में सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार रखा है। अब चार सप्ताह बाद मामले में सुनवाई होगी। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई हुई। इसके पूर्व की सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब मांगा था। इस दौरान अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया था कि वह सांसद निशिकांत दुबे को बेवजह परेशान न करे। अदालत ने पूर्व दिए गए अंतरिम राहत को बरकरार रखा। पूर्व में अदालत ने सांसद के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी। इस संबंध में…
झारखंड भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज गुरुवार को राजभवन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन के आदेश को रद करने व विरोध प्रदर्शन के दौरान नेताओं-कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज की जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, वरिष्ठ नेता बालमुकुंद सहाय शामिल थे। झापन में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष के आदेशानुसार नमाज कक्ष आवंटित किया जाना राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति की पराकाष्ठा का परिचायक है। यह लोकतांत्रिक…
झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरे का मामला अब विधानसभा समिति के हवाले कर दिया गया है। इसके लिए स्पीकर की तरफ से 7 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति के सुझाव के आधार पर अंतिम निर्णय किया जाएगा। गुरुवार को JMM विधायक सरफराज अहमद के सुझाव पर स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि जब सदन की इस पर सहमति है तो मुझे भी कोई आपत्ति नहीं है। स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा- ‘विधानसभा में जो गतिरोध उत्पन्न हुआ इसका असर राज्य पर पड़ा। यह गतिरोध का विषय नहीं है। राज्य के सेहत, हित…
पटना: नीतीश सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए तीन बीडीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. सरकार ने इन अफसरों के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है. पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले में पदस्थापित बीडीओ के ऊपर कार्रवाई की गयी है. बिहार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ संजय कुमार सिन्हा पश्चिम चंपारण जिले के मझौली के तत्कालीन बीडीओ चंदन कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के बीजीओ रहे अमरेंद्र कुमार पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. तीनों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा…
रांची: नगर निगम क्षेत्र में कोई भी विज्ञापन लगाने के लिए परमिशन लेना जरूरी है. इसके लिए नगर निगम ने रेट भी तय कर दिया है. फिर भी लोग बिना परमिशन लिये ही अपने प्रतिष्ठान के बाहर ऐड करने में लगे हैं. ऐसे में मंगलवार को निगम के मार्केट सेक्शन ने महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड) में बिना परमिशन के लगाये गये ऐड के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां कई लोगों से 3 लाख 91,206 रुपये फाइन लगाया गया. वहीं उन्हें जल्द से जल्द जमा कराने को कहा गया है. बताते चलें कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा…
पटना: आर्यभट्ट विवि में जम कर हंगामा हुआ. इस दौरान बीटेक के छात्र- छात्राओं का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर हंगामा किया. छात्रों ने आरोप लगाया है कि बिना पढ़ाई के परीक्षा ली जा रही है. हंगामे के बाद छात्रों पर पुलिस ने जम कर लाठियां भांजी. लाठीचार्ज के दौरान एक छात्र का हाथ टूट गया जबकि दर्जनों छात्रों के घायल होने की सूचना है. गौरतलब है कि पहले सेमेस्टर की परीक्षा लंबित है.छात्र कई दिनों से प्रमोट करने की मांग कर रहे थे. छात्रों की मांग थी कि जिस प्रकार चौथे और…
धनबाद: झारखंड के टाटानगर, बोकारो और गोमो होकर चलने वाली नई दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ट्रेनों में शुमार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यात्रियों को दीवाली का तोहफा मिलने वाला है। रेलवे ने दो नवंबर से पुरी और चार नवंबर से नई दिल्ली से इस ट्रेन में फर्स्ट एसी कोच जोड़ने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही फर्स्ट एसी की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस साल चार नवंबर को दीवाली है और उसके ठीक पहले दो नवंबर से इस ट्रेन के यात्री फर्स्ट एसी में सफर कर सकेंगे। तीन जुलाई 1993 को पहली बार पटरी पर उतरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में…
रांची: झारखंड विधानसभा में आज चालू वित्तीय वर्ष के लिए 4684.93 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हुआ. इससे पहले माले विधायक बिनोद सिंह ने अनुपूरक बजट पर कटौती प्रस्ताव को वापस लिया. बिनोद सिंह ने कहा कि यदि सरकार जिन पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा ली गयी है और उसका रिजल्ट प्रकाशित कर युवाओं की नियुक्ति करती है तो वह अपना कटौती प्रस्ताव वापस ले लेंगे. जवाब में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार इसपर जल्द विचार करेगी. सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मूल…
रांची: भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिनों के द्वारा हरितालिका तीज का सुख सौभाग्यदायिनी व्रत किया जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने सुख सौभाग्य की रक्षा के साथ मनोरथ सिद्घि हेतु करती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को सर्वप्रथम पर्वतराज हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान भोले शंकर को पति रूप में प्राप्ति के लिए किया था जिससे उनका मनोरथ सिद्घ हुआ। उसके बाद से ही अखंड सौभाग्य एवं मनोरथ सिद्घि हेतु यह व्रत सुहागिन स्त्रियों के द्वारा किया जाने लगा। इसे लेकर धनबाद की महिलाओं में उत्साह है। महिलाएं तीज से…
धनबाद। तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद साइबर अपराधी हर दिन किसी ना किसी को फंसा रहे हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने धनबाद में तीन लोगों को झांसा देकर करीब दो लाख की संपत्ति उड़ा ली। साइबर अपराधियों का शिकार बननेवालों में आइआइटी आइएसएम के प्रो. तरुण कुमार चटर्जी भी हैं। उनके खाते से 49 हजार 648 रुपये उड़ा लिए गए। साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। कुरियर सेवा के नाम पर ठगी हुई। सेवा के बदले उनसे गूगल पे के द्वारा पांच रुपये मांगे गए। इसके कुछ देर बाद ही उनके बैंक खाते से 49 हजार 648 रुपये की निकासी…
