Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: झारखंड के पूर्व CM बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेप के आरोप में वह पिछले 27 दिनों से फरार थे। रविवार को रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद सुनील तिवारी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के PGI हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। BP बढ़ने के साथ उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें इटावा से लखनऊ लाया गया। तबीयत में सुधार होते ही उन्हें UP से रांची लाया जाएगा। यहां…
धनबाद: बीसीसीएल से अधिग्रहित जमीन पर बैलगाड़िया टाउनशिप में पुनर्वासित लोगों के लिए अस्पताल और स्कूल बनाने की योजना पर ग्रहण लगता दिख रहा है क्योंकि बीसीसीएल द्वारा अधिग्रहित जमीन की वापसी को लेकर गोलमारा के स्थानीय रैयतों के द्वारा बेमियादी धरना शुरू किया गया है. धरने भाजपा नेताओं का समर्थन मिल रहा है. भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह और ग्रामीण भाजपा जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर धरनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि 37 वर्ष पूर्व जमीन अधिग्रहण किया गया था उसमें भी कुछ जमीन पर ही नियोजन दिया था. नियम है कि 5 वर्ष तक अधिग्रहित…
रांची: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेसर का असर रविवार को झारखंड में देखने को मिला। इसके कारण रांची में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शाम से रात 8.30 बजे तक शहर में 14 मिमी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिन रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। साथ ही थंडरिंग और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।16 सितंबर तक पूरे झारखंड में बारिश की संभावना बनी हुई है। थंडरिंग को लेकर विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम…
रांची: पत्रकार बैजनाथ महतो पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रांची जिले के दर्जनों पत्रकारों ने आज पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी नीरज सिन्हा से मुलाकात की. डीजीपी ने आश्वासन दिया कि आइजी अभियान इस मामले की जांच करेंगे और आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जायेगा. इस दौरान पत्रकार पर हुए हमले की सभी ने कड़ी निंदा की और कहा कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिव तमाम सभी पत्रकारों ने कहा कि झारखंड में पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं और बाकी…
रांची: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे में 7 काेराेना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इनमें से 3 रांची से शामिल हैं। वहीं, 21 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए। राज्य में अब 128 एक्टिव केस बचे हैं। झारखंड में अब तक 3,48,055 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 3,42,780 ठीक भी हुए हैं। कहां मिले कितने मरीज पूर्वी सिंहभूम में 1, लातेहार में 1, रांची में 3, सिमडेगा में 2, पश्चिमी सिंहभूम में 7
रांची: सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने वरिष्ठ पत्रकार कैमरा पर्सन बैजनाथ महतो पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस पीसीआर की गाड़ी ने मरणासन्न अवस्था में बैजनाथ महतो को सुबह 3:00 बजे के लगभग रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। रिम्स के न्यूरो वार्ड के आईसीयू में भर्ती पत्रकार बैजनाथ महतो की हालत अत्यंत गंभीर है। समाचार लिखे जाने तक भी बैजनाथ महतो होश नहीं आया था। सदर थाना की पुलिस के अनुसार सिर और गर्दन में घातक हथियार से दर्जनों वार किया गया है। रिम्स अस्पताल…
रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो व शहज़ादा अनवर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मैं सर्वप्रथम केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूॅं, जिन्होंने मेरे जैसे कार्यकर्ता को संगठन के लिए काम करने का एक सुनहरा अवसर दिया है। अब हमें टीम भावना के साथ पूरी मेहनत और कर्त्तव्यनिष्ठा के…
रांची: रांची की बेटी की हरियाणा में हत्या कर दी गई। आरोपित पति पर हरियाणा के थाना में मामला दर्ज कर पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की बैंक ऑफ बड़ौदा अपर बाजार शाखा में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। दीपक कुमार (अनुज इलेक्ट्रिकल, जेपी मार्किट धुर्वा, रांची) की बहन शिल्पी सोनम बैंक ऑफ बड़ौदा की अपर बाजार शाखा में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उसकी शादी हटिया हेसाग निवासी राकेश शर्मा (पिता धर्मेंद्र शर्मा) से हुई थी। राकेश शर्मा बहादुरगढ़ हरियाणा में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में कार्यरत है। तीज के अवसर पर…
भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड हस्तियों को उनके सराहनीय कार्यों और उद्योग में प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने के लिए असिस अवार्ड 2021 का आयोजन 15 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के महाराज गंज में होगा। इस बारे में अवार्ड समिति के अध्यक्ष व निर्माता अनुज कुमार ओझा ने बताया कि अवार्ड शो में फिल्म और टेलीविजन उद्योग के हजारों लोग शामिल होंगे, जिसमें कुछ प्रसिद्ध राजनेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के साथ 200 से अधिक फिल्म कलाकार शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, सेलेब्रिटीज के साथ-साथ सोशल मीडिया और ओटीटी पर सभी नवोदित भारतीय कलाकारों को भी सम्मानित किया…
बरकट्ठा: सहायक विद्युत अभियंता बरही से मिलकर बरकट्ठा प्रखंड के गरीब असहाय लोगों का बिजली बिल माफ करने सहित फर्जी तरीके से गरीबों के ऊपर दर्ज मुकदमा वापस लेने को लेकर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव कार्यालय में मिले।पूर्व विधायक यादव ने कहा कि शीघ्र गरीबों का बिजली बिल माफ हो, साथ ही साथ जिन भी गरीब लोगों का कनेक्शन काटा गया है उनका कनेक्शन अति शीघ्र जोड़ने का काम किया जाए।मौके पर बरकट्ठा मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, सलैया मुखिया गोपाल प्रसाद, बब्लू मंडल, महेश मंडल, धानेश्वर यादव, लक्ष्मण प्रसाद, राजेन्द्र राणा, संभू यादव तथा…
