Author: Koylanchal Samvad

रांची में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार है। मामला तुपुदाना थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार रात एल्युमीनियम फैक्ट्री में काम करने वाले दो दोस्त पूजा कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो सागर नाम के 22 वर्षीय युवक को उसी के दोस्त ने धारदार हथियार से सीने पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का नाम सिंटू बताया जा रहा है। घटना के बाद वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। तुपुदाना ओपी…

Read More

बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगड़ा पंचायत अंतर्गत मननडीह ग्राम में शनिवार को कर्मा डाली का विसर्जन करने गईं 7 लड़कियों की मौत तालाब रूपी गड्‌ढ़े में डूबने से हो गई। घटना शनिवार की है। मृतकों में तीन सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसा एक बच्ची को बचाने के दौरान हुआ और सभी लड़कियां एक-एक कर तालाब में डूब गईं। लोगों ने सभी का शव तालाब से बाहर निकाल लिया है। मृतकों में रेखा कुमारी (17), रीना कुमारी (12), लक्ष्मी कुमारी (9), सुनीता कुमारी (16), बसंती कुमारी (10), सुषमा कुमारी (10), पिंकी कुमारी (17) शामिल हैं। इनमें रेखा, रीना और लक्ष्मी…

Read More

कोरोना संक्रमण के कारण लगभग चार महीने से भी अधिक समय तक बंद रहने के बाद राज्य सरकार ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर समेत झारखंड के सभी मंदिरों का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है। गुरुवार अहले सुबह 4 बजे मंदिर का पट खुलते ही विधि विधान से माता काे स्नान कराया गया। उसके बाद स्थानीय पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता की आरती की गई। कोरोना की पहली लहर में लगभग 6 माह और दूसरी बार में 4 माह से अधिक यानी कुल 146 दिन मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा।…

Read More

रांची में बुधवार की रात खुले नाले में 55 साल के एक बुजर्ग बह गए। 16 घंटे बाद भी उनका शव नहीं ढूंढा जा सका है। NDRF और निगम की टीम की टीम की तलाश लगातार जारी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उनका शव बह कर 5 किलोमीटर दूर कांके डैम पहुंच गया है। पंडरा थाना प्रभारी ने बताया कि पंडरा से कांके डैम जहां नाली समाप्त होती है वहां तक पूरी नाली को देख लिया गया है, लेकिन कहीं भी शव नहीं मिल पाया है। घटना के 15 घंटे बाद NDRF की टीम पहुंची है। लेकिन…

Read More

घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो गांव निवासी चंद्रनाथ उरांव (40) का शव घाघरा पुलिस ने गुरुवार को बाघ डेगुवा नाला सरांगो के पास से बरामद किया। युवक की हत्या तेज धारदार हथियार से वारकर की गई है। मृतक की पत्नी के अनुसार, उसके पति का गांव में एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने आशंका जाहिर की है कि इसी मामले में पति की हत्या हुई है। इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भिजवा दिया है। चंद्रनाथ उरांव के सिर पर तेज…

Read More

धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने सीबीआइ की अब तक की जांच से नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि हमारे एक न्यायिक पदाधिकारी की दिनदहाड़े हत्या की गई है। कोर्ट यह स्पष्ट करना चाहती है कि उसे जल्द से जल्द इस मामले में परिणाम चाहिए। सिर्फ रिपोर्ट से काम नहीं चलेगा। अभी तक सीबीआइ सिर्फ दो लोगों से आगे नहीं बढ़ पाई है। अदालत ने आशंका व्यक्त की कि कहीं यह मामला मर्डर मिस्ट्री बनकर न…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के फॉरेंसिक साइंस लैबरोट्री ( एफएसएल) के रिक्त  पदों को तीन माह में भरने का निर्देश सरकार और जेपीएससी को दिया है। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने स्वीकृत पदों को आउटसोर्स से नहीं भरे जाने का भी निर्देश दिया है। सरकार को सभी जिलों में चलंत प्रयोगशाला की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। गुरुवार को स्वत:संज्ञान लिए मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह निर्देश दिया। अदालत ने सरकार को दो सप्ताह में सभी बिंदुओं की प्रगित रिपोर्ट के साथ शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश…

Read More

दुमका: झारखंड में हर्बल पार्क की स्थापना के लिए प्रयास शुरू हो गये हैं. दुमका में पार्क स्थापना का प्रस्ताव है. इसका उद्देश्य हर्बल खेती को बढ़ावा देना एवं हर्बल उद्योगों के क्षेत्र अधिक अवसर का सृजन करना है. साथ ही, स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में हर्बल पौधों की खेती और उपयोग को लोकप्रिय बनाना, झारखंड में पर्यटकों के आकर्षण के लिए प्रकृति आधारित हर्बल पर्यटन केंद्र का विकास करना, हर्बल क्षेत्र में स्थायी आजीविका को बढ़ावा देना एवं हर्बल प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में हर्बल की खेती और उपयोग को लोकप्रिय बनाना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत महिलाओं से सीधा संवाद के क्रम में उनकी सराहना की और उन्हें भरोसा दिया कि वे हर कदम पर उनके साथ हैं. इस दौरान सीएम ने दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का शुभारंभ किया. इसके जरिए जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक कॉल पर मिलेगी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का शुभारंभ किया. इसके तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सिर्फ…

Read More

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि देश में कोविड संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. अभी देश में संक्रमण के जो मामले सामने आ रहे हैं उनमें से 68 प्रतिशत केरल से हैं. ICMR के डायरेक्टर डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए हमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. त्योहारों के दौरान संक्रमण के मामले ना बढ़ें इसे देखते हुए सबसे जरूरी यह है कि वैक्सीनेशन को बढ़ाया जाये और जो लोग टीके को स्वीकार नहीं कर रहे हैं वे टीके लगवाएं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें. जिम्मेदार तरीके से…

Read More