Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची में मंगलवार से रुक रुक कर लगातार तेज बारिश हो रही है। पूरी रांची पानी से तर बतर हो गई है। इसका असर अब शहर के गली-मोल्ले से निकल कर जलाशयों में भी दिखने लगा है। पिछले कुछ बरसात से लगातार खाली रह जा रहा हटिया डैम इस बार खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने के कगार पर है। अगले एक से दो दिन में हटिया डैम के फटाक खोलने पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति लगभग 15 साल बाद बन रही है। राजधानी रांची में इस दौरान 1018 MM बारिश अपेक्षित है, जबकि 1138 MM बारिश अभी तक हुई…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की पहल पर राज्य के 23 श्रमिक महाराष्ट्र के रायगढ़ से वापस लौट हो गए हैं। ये श्रमिक पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो प्रखंड के नीमडीह पंचायत स्थित सनकुचिया गांव के निवासी हैं। ये रायगढ़ के एलएंटी (लार्सन एंड टुर्बो) कोंकण रेलवे में इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। कंपनी ने इनका वेतन रोक रखा था। राज्य सरकार के संज्ञान में मामला आने के बाद कंपनी पर दबाव बनाया गया। इसके बाद कंपनी ने इनके आने का खर्च दिया और शेष राशि का भी शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया। मुक्त हुए श्रमिकों ने राज्य…
झारखंड की उपराजधानी दुमका की धरती से सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी योजना की सीएम हेमंत सोरेन ने शुरुआत की. बुधवार को दुमका पहुंचे सीएम श्री सोरेन ने कहा कि 58 लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे. वहीं, दुमका जिले में 2 लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे. सरकार ने धोती- साड़ी-लुंगी योजना के लिए 500 करोड़ के बजट का वित्तीय प्रावधान किया है. इसके साथ की कई अन्य योजनाओं की भी सीएम ने शुरुआत की है. बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की इस योजना के शुभारंभ होते ही पूरे राज्य में वितरण का कार्यक्रम शुरू हो जायेगा. राज्य…
रांची में बेरोजगारी ने एक और युवक की जान ले ली। ओरमांझी थाना क्षेत्र के जीदू में 35 साल के कौशल यादव ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। घर से 100 मीटर दूर एक पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना से कुछ देर पहले ही उनकी बेरोजगारी के कारण पत्नी से अनबन हुई थी। पुलिस ने बताया कि काम, धंधा नहीं करने के कारण कौशल यादव का उनकी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही ओरमांझी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।…
झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है. पीड़िता का इलाज हजारीबाग शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. आपको बता दें कि आरोपियों ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर वीडियो वायरल करने एवं अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. पकड़े गए आरोपियों में गोपलो गांव के आशीष महतो, दीपक कुमार व गुगलो उर्फ विनोद कुमार शामिल है. पीड़िता का इलाज हजारीबाग शेख बिहारी मेडिकल…
ऊधमपुर: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गयी. दुर्घटना मंगलवार सुबह हुई. बताया गया है कि ऊधमपुर जिला के शिव घर धार क्षेत्र में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग करवानी पड़ी. चॉपर में सवार दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें तत्काल ऊधमपुर के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पायलटों ने दम तोड़ दिया. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि 16 कॉर्प्स के मुख्याय नगरोटा से उड़ान भरने के बाद सुबह 10:30…
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में आनंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है. आनंद गिरि से एसओजी ने करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की. वहीं, पुलिस ने आनंद गिरि की मौत मामले मे स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम यानी एसआईटी का गठन किया है. बता दें, महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उनके कमरे से 6-7 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आनंद गिरि और दो अन्य लोगों का जिक्र था. सुसाइड नोट में आनंद गिरि पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है. तीन लोगों…
अवैध बालू खनन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर रखा है। सोमवार की देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर धुर्वा, खरसीदाग तथा नामकुम थाना क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन को लेकर बृहद पैमाने पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में बालू लदे दो हाईवा (जेएच01डीएच2736, जेएच 01इइ1489) धुर्वा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। बालू लदे 4 हाईवा (जेएच 01 इडी 6524 , जेएच 01 डीएच 4638, जेएच 03 यू 3514, जेएच 01सीके 9488) खरसीदाग ओपी में पकड़ा गया है तथा बालू का अवैध परिवहन करते हुए पांच वाहन (जेएच01इएफ 9085, जेएच01एएन 3034,जेएच 01एजे…
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ धनबाद सदर अस्पताल के डाक्टर का वीडियो हुआ वायरल, डीसी ने दिए जांच के आदेश
धनबाद। सदर अस्पताल के सरकारी चिकित्सक डॉ राकेश कुमार के वायरल वीडियो ने धनबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा में बवाल कर दिया है। वीडियो वायरल करने को लेकर विधायक राज सिन्हा ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव से की थी। अब अपर सचिव के निर्देश के बाद धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने मामले की जांच का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है। हाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर, वीडियो को लेकर चिकित्सक समुदाय में चर्चा है। ज्यादातर चिकित्सक डा. कुमार के कृत्य को गलत करार रहे हैं। प्रधानमंत्री को जोड़ते हुए बनाई हुई है…
रांची: पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी आकाश गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि रांची पुलिस ने उसे बिहार के गया से गिरफ्तार किया है. रांची पहुंचने के बाद आरोपी आकाश से पूछताछ की जाएगी. रांची पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. बता दें कि पत्रकार बैजनाथ महतो पर 11 सितंबर की रात सदर थाना क्षेत्र की तिरिल बस्ती में जानलेवा हमला किया गया था. पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने गंभीर अवस्था में बैजनाथ को 12 सितंबर की सुबह तीन बजे रिम्स में भर्ती करवाया था,…
