Author: Koylanchal Samvad

रांची में BJP नेता जीतराम मुंडा की हत्या का मामला अब गरमाते जा रहा है। गुरुवार को ओरमांझी में कार्यकर्ताओं ने शव के सथ प्रदर्शन किया। विरोध में सड़क पर उतरे लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके कारण पटना-रांची नेशनल हाइवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर भी शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ता आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर, रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिम्स में भी परिजनों ने हत्यारों की…

Read More

राजमहल थाना क्षेत्र के मधुसूदन कॉलोनी स्थित गंगा घाट में गुरुवार को खेलने के क्रम में एक 11 साल का बच्चा नदी में डूब गया। बच्चा पानी के जहाज पर चढ़ पतंग उड़ा रहा था और इसी दौरान वो गंगा नदी में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुट गए हैं। बच्चे की पहचान मधुसूदन कॉलोनी निवासी रवि हरिजन के बेटे अर्णव के रूप में की गई। इधर, घटना की जानकारी प्रशासन व एनडीआरएफ को दी गई। एनडीआरएफ व राजमहल अंचल के गोताखोरों द्वारा अर्णव की खोजबीन की जा रही है।…

Read More

धनबाद के जज उत्तम आनंद की हत्या मामले की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। इस दौरान CBI के जॉइंट डायरेक्टर ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, ‘CBI हर एंगल पर जांच कर रही है। अभी जांच जारी है और किसी भी एंगल को नहीं छोड़ा जाएगा।’ CBI के जॉइंट डायरेक्टर ने कहा, ‘पकड़े गए दो आरोपियों में से एक प्रोफेशनल मोबाइल चोर है। वह जांच एजेंसी को हर बार नई कहानी बताकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन CBI के 20 ऑफिसर उससे कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं। अब बिल्कुल साफ हो गया है कि…

Read More

जमशेदपुर। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल जमशेदपुर के जूनियर डॉ. अमित कुमार सिंह ने गुरुवार की सुबह वह खुद को गोली मार ली। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के सीसीयू में चल रहा है। डॉ. अमित कुमार सिंह का एक माह पूर्व ही बिष्टुपुर के एक होटल में सगाई हुई थी। अगले माह यानी नवंबर माह में उनकी शादी होने वाली थी। इससे पूर्व ही यह घटना घट गई। डॉ. अमित की शादी बिहार के समस्तीपुर में ठीक हुई है। बताया जा रहा है कि डॉ. अमित कुमार सिंह ने अपने…

Read More

रिम्स से 19 सितंबर की सुबह फरार कुख्यात अपराधी कृष्ण मोहन झा को रांची पुलिस की टीम में किया गिरफ्तार कर लिया है। कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय, उर्फ धनंजय उर्फ काली झा की गिरफ्तारी उसके बिहार के मुजफ्परपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के बथना परिया गांव स्थित पैतृक आवास से हुई है। बरियातू थाना क्षेत्र के रिम्स स्थित मेडिसिन वार्ड में इलाजरत नक्सली कृष्ण मोहन झा को उसके दोस्त ने ही प्लानिंग के तहत अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस ने फरार अपराधी कृष्ण मोहन झा  के साथ उसके दोस्त मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है।…

Read More

धनबाद। सिटी मास्टर प्लान के तहत नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले में सस्ती और सुलभ ईलेक्ट्रानिक बस सेवा 2022 से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए 929 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इसे धरातल पर लाने और ई-बसों के रूट सर्वे के लिए बुधवार को दिल्ली की क्रेडिबल एजेंसी के साथ नगर निगम का करार हुआ। एक सप्ताह बाद से रूट सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। अभी एजेंसी चास में सर्वे करने जा रही है। प्रत्येक वर्ष 45 बसें उतारने का लक्ष्य धनबाद नगरन निगम के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रूट सर्वे…

Read More

रांची जिले की टाटीसिलवे थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी के बाइक के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अपराधियों में टाटीसिल्वे का विजय ठाकुर, कांटाटोली का इम्तियाज अंसारी व एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने गिरफ्त में आए अपराधियों की निशानदेही पर तीन बाइक व एक स्कूटी भी बरामद की हैl चोरी के बाइक पर घूम रहा था आरोपित, पुलिस ने दबोचा बुधवार को टाटीसिलवे थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महिलोंग में पंचायत भवन के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पल्सर 220 से घूम रहे हैं। उनकी स्थिति संदेहास्पद…

Read More

रांची के ओरमांझी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा को बुधवार की संध्या अपराधियों ने पालू स्थित एक होटल में गोली मारकर जख्मी कर दिया जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में अनुसूचित जनजाति मोर्चा से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को जीतराम मुंडा पुतला दहन कार्यक्रम कर पार्टी के कार्यकर्ताओं संग एक होटल में चाय पी रहे थे इसी क्रम में बाहर से आए हथियारबंद आरोपियों ने  जीतराम मुंडा पर गोली चलेगी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए.

Read More

7वीं जेपीएससी में उम्र सीमा में छूट देने के लिए दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने आज खारिज कर दी है. सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से बताया गया कि यह परीक्षा 2021 में ली जा रही है. उम्र सीमा का निर्धारण वर्ष 2017 से किया गया है. ऐसे में कई लोगों को उम्र में राहत मिली है. इससे अधिक अब उम्र सीमा में छूट नहीं दी जा सकती. जेपीएससी की नयी नियमावली बन गयी है. नियमावली में हर साल परीक्षा लेने का प्रावधान किया गया है. जेपीएससी सातवीं की प्रारंभिक परीक्षा भी हो गयी है. सुनवाई के बाद…

Read More

बोकारो रेलवे स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर स्थित गार्ड-चालक लॉबी के किचन में बुधवार को अचानक गैस सिलेंडर के फटने से अफरातफरी मच गई। इस घटना में किचन में खाना बना रहे हलधर कुमार नामक रसोइया और सविता देवी को चोट भी लग गई है। हलधर गंभीर रूप से जख्मी है। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो रेलवे के एआरएम के अलावे अन्य अधिकारी पहुंचे। मौके पर उसकी जांच शुरू की। बताया जाता है कि रेलवे चालक लॉबी में आसपास लोग ठहरे हुए थे। इसी बीच सुबह में किचन में खाना बनाने का काम चल रहा था और…

Read More